Nothing Phone (2) के प्री-आर्डर इसी हफ्ते हो रहे हैं शुरू; बुक करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे ख़ास ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (2) 11 जुलाई, 2023 को लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन आज कंपनी ने भारत में इसके प्री-आर्डर की तारीख़ की घोषणा कर दी है। Nothing Phone (2) Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है और इसके प्री-आर्डर आज से तीन दिन के बाद यानि 29 जून, 2023 को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। साथ ही प्री-आर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ख़ास ऑफर भी होंगे।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: देखें Nothing Phone (2) का पहला लुक

Nothing Phone 2 की कीमत

Phone 2 को आर्डर करने से पहले हम आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को इस बार फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ पेश किया जा रहा है और कीमतें भी प्रीमियम फ़ोन के अनुसार ही हो सकती हैं। हाल ही में Nothing Phone 1 के इस सक्सेसर की कीमतें लीक हुई थीं। इस रिपोर्ट के अनुसार ये दो स्टोरेज वैरिएंट में आएगा। इनमें 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 729 यूरो (लगभग 65,600 रुपए) और 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 849 यूरो (लगभग 76,500 रुपए) होगी। हालांकि भारत में ये कीमतें यूरोपीय कीमतों के अनुसार कम होंगी।

Nothing Phone (2) के प्री-आर्डर की तारीख़ की घोषणा कर दी है।

प्री-ऑर्डर कैसे करें ?

Nothing Phone 2 प्री-ऑर्डर करने वालों को आकर्षक कार्ड ऑफरों के अलावा Nothing Ear (Stick) पर भी 50% की छूट दी जाएगी। इसे बुक करने के लिए आपको 2,000 डिपॉज़िट देना होगा, जो कि रिफंड होने वाला (वापस) होगा। इसके बाद फ़ोन लॉन्च हो जाने के बाद 11 से 20 जुलाई के बीच में आप Flipkart पेज पर जाकर अपने फ़ोन का रंग और स्टोरेज विकल्प चुन सकते हैं और बाकी के पैसे चुकाकर इसे खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone (2) की चार्जिंग केबल भी होगी ट्रांसपेरेंट, कंपनी ने शेयर की फोटो

Nothing Phone 2 स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले – 6.7 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट।

प्रोसेसर – ओक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट।

बैटरी – 4700mAh की बैटरी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट।

सॉफ्टवेयर – Android 13 आधारित NothingOS 2.0

ये पढ़ें: Phone (2) की कीमतें लीक; क्या इस कीमत पर भी बनेगा ये लोगों की पसंद?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

Imageकैसे करे अपने OnePlus TV को प्री-बुक और पायें 2 साल की एक्स्ट्रा वारंटी ऑफर

साल 2019 में OnePlus ने इंडियन मार्किट में स्मार्टफोन पेश करने के अलावा अपनी प्रीमियम स्मार्ट टीवी OnePlus Q1 सीरीज को लांच किया था। अब कंपनी एक और नए स्मार्टटीवी को लांच करने वाली है जिसकी ख़ास बात इसकी किफायती कीमत कही जा सकती है। आज कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी के लिए एक ऑफर …

ImageRealme TV की प्री-बुकिंग सेल “ब्लाइंड सेल” हुई शुरू, जाने कैसे करे अपने टीवी को आज ही बुक

Realme TV को कंपनी पहले ही 25 मई को लांच करने के लिए पहले ही टीज़ कर चुकी है। लेकिन आज कंपनी ने अपने स्मार्टफोनों की ही तरह स्मार्टटीवी के लिए भी ब्लाइंड सेल को लांच से ठीक पहले शुरू कर दिया है। यह सेल अभी ऑफिसियल वेबसाइट पर शुरू की गयी है। जो यूजर रियलमी …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.