कंपनी का एलान! Nothing Phone (3) मिल सकता है फ्री में, बस करना होगा ये

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Carl Pei की कंपनी Nothing ने अपने अगले स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं है, लेकिन फोन की चर्चाएं काफी तेज़ हो गयी हैं। ये फोन जुलाई 2025 में भारत और विश्व के अन्य दस्तक देगा। इस बार ये फोन दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कंपनी फाउंडर के अनुसार ये उनका पहला असली फ्लैगशिप फोन होगा। और अब उनकी नयी घोषणा और भी दिलचस्प है, क्योंकि इसके अनुसार आपको ये फोन फ्री में मिल सकता है, बस आपको एक गिव अवे का हिस्सा बनना है। आइये इसकी पूरी जानकारी देखते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

फ्री में कैसे पाएं Phone (3)

Nothing कम्युनिटी पर, कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक क्रिएटिव गिवअवे की घोषणा की है। इसमें आपको बस ये बताना होगा कि आपकी कल्पना के अनुसार Phone (3) कैसा दिखेगा। आप इसके लिए डिजिटल आर्ट, 3D मॉडल, स्केच या AI-जनरेटेड डिज़ाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद आप उसे बस Nothing कम्युनिटी के “Create Your Phone (3)” थ्रेड में पोस्ट करें और गिवअवे पोस्ट को लाइक करें। इसमें जो भी एंट्री सबसे बेहतरीन होगी, उसे ही मुफ्त में इनाम के तौर पर Phone दिया जायेगा।

Nothing कम्युनिटी पर आप अपनी एंट्री 30 जून 2025 को रात 10:30 बजे तक जमा कर सकते हैं।

Nothing Phone (3)

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन (संभावित)

  • 6.7-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • Snapdragon 8s Gen 4 या Snapdragon 8 Elite चिपसेट
  • ट्रिपल रियर कैमरा, (पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा)
  • 32MP या 50MP सेल्फी कैमरा
  • 5,000mAh बैटरी, 50W फ़ास्ट चार्जिंग
  • नया ग्लिफ इंटरफ़ेस,
  • ढेरों उपयोगी AI फीचर

ये पढ़ें: Snapdragon 7 Gen 3 के साथ आने वाले इस फोन पर मिल रही है 10,000 रुपए की छूट

क्या होगी Phone 3 की कीमत?

इस फोन की कीमतों को लेकर भी कंपनी फाउंडर ने इशारा दिया था, जिसके अनुसार इसकी ग्लोबल प्राइसिंग करीब €800 (₹90,000) होगी। वहीँ भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹55,000 तक हो सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageNothing Phone 4a सीरीज़: कंपनी का अगला मिडरेंज फोन लॉन्च से पहले क्यों चर्चा में है

Nothing ने अभी अपने अगले स्मार्टफोन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी के इशारों से साफ है कि कुछ नया जल्द आने वाला है। हाल ही में सोशल मीडिया पर Nothing की ओर से एक छोटा सा टीज़र शेयर किया गया, जिसमें सिर्फ “a” अक्षर दिखाया गया है और साथ में लिखा है …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageNothing Phone (3a) Lite लॉन्च: सस्ते दाम में दमदार फीचर्स वाला फोन, जानिए क्या है खास

लंदन बेस्ड टेक कंपनी Nothing ने आखिरकार अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के Phone (3) सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है। इससे पहले कंपनी इसमें Phone (3), Phone (3a) और Phone (3a) Pro लॉन्च कर चुकी है। ये नया फोन आज ग्लोबली लॉन्च हुआ है और कंपनी …

ImageNothing Phone 3 में मिलेगा एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट, पहले किसी फ़ोन में नहीं देखा होगा ये फीचर

Nothing अगले महीने भारत में अपना Nothing Phone 3 लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फ़ोन होने वाला है, जिसमें शानदार परफॉरमेंस के साथ यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलने वाली है। फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Glyph Matrix द्वारा फ़ोन में एनिमेटेड पिक्सल …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.