Nothing Phone 3a Lite की एंट्री से पहले लीक हुई अहम जानकारी – सस्ते में स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी Nothing के ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और कूल लुक्स के दीवाने हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite फिलहाल काफी चर्चा में है, और कारण है इसका गीकबेंच और BIS लिस्टिंग पर नज़र आना। Geekbench और BIS (Bureau of Indian Standards) लिस्टिंग में इसके आने के साफ संकेत मिल चुके हैं। यानि फोन जल्द ही इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

ये पढ़ें: iPhone 18 का सपना अधूरा, अब सीधा आएगा iPhone 20 – ऐसा क्यों कर रहा है Apple?

Geekbench लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस का मॉडल नंबर A001T है और इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Mali-G615 MC2 GPU मिलेगा। ये वही चिपसेट है जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में बैलेंस रखता है, यानि रोज़ के कामों को आसानी से संभाल पायेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन ने सिंगल कोर में 1003 और मल्टी-कोर में 2925 पॉइंट्स हासिल किए हैं।

बताया जा रहा है कि Nothing Phone 3a Lite Android 15 पर रन करेगा और इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। डिज़ाइन की बात करें तो, ये फोन CMF Phone 2 Pro के री-डिज़ाइन वर्ज़न के रूप में आएगा, जिसमें कुछ ट्वीक और कस्टम लुक मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे काले और सफ़ेद रंगों में पेश कर सकती है और इसकी कीमत ₹22,000 से कम रखी जा सकती है।

अगर पिछले मॉडल की बात करें, तो Nothing Phone 3a मार्च में लॉन्च हुआ था, जिसकी कीमत ₹22,999 थी। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी दी गई थी। तो अब सबकी निगाहें इस Lite वर्ज़न पर हैं। क्या ये फोन भी स्टाइल और पावर का सही संगम साबित होगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.