आखिरकार Nothing ने अपना Nothing Phone (3a) Pro लॉन्च कर दिया है, फोन को यूनिक डिजाइन और कई शानदार फीचर्स के साथ पेश किया गया है, ये मिड रेंज फोन्स की श्रेणी में आता है, और यदि आप इसे लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें, कि Smasung ने भी हाल ही में इस सेगमेंट में अपना Galaxy A36 5G पेश किया है। इस लेख में हमनें Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G की तुलना की है, जिससे आपको ये समझ आ जाए, कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट होगा?
ये पढ़ें: Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro – जानें इस बार ये मिड-रेंज फ़ोन क्यों है ख़ास?
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: कीमत
Nothing Phone 3a Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:
- 8+128 GB – ₹27,999 (बैंक ऑफर्स के साथ)
- 8+256 GB – ₹29,999 (बैंक ऑफर्स के साथ)
- 12+256 GB – ₹31,999 (बैंक ऑफर्स के साथ)
वहीं Samsung Galaxy A36 5G को भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार है:
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹32,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹35,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹38,999
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: डिजाइन
Phone 3a Pro को ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ पेश किया गया है, जिसमें गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में एक बड़ा कैमरा बंप नजर आएगा, जिसमें पेरिस्कोप कैमरा को रखा गया है। फोन IP64 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है, और इसका वजन 211g है। इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है, इसके साथ ही स्टीरियो स्पीकर्स, 360° NFC, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, और कई सेंसर को शामिल किया गया है। फोन Grey और Black कलर me उपलब्ध है
वहीं Galaxy A36 5G में फ्लैट फ्रेम के साथ प्लास्टिक बॉडी का उपयोग किया गया है। फोन बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें आपको IP67 रेटिंग की सुरक्षा मिलेगी। फोन 7.4mm पतला है, और इसका वजन 195g है। ये Awesome Lavender, Awesome Black, Awesome White और Awesome Lime इन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: डिस्प्ले
Phone 3a Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस, और HDR10+ को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Panda Glass का उपयोग किया गया है।
जबकि Galaxy A36 5G में आपको 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 Nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ का उपयोग किया गया है।
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Phone 3a Pro Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 GPU का उपयोग किया गया है। ये Nothing OS 3 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें तीन साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।
बात करें Galaxy A36 5G की, तो ये Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और One UI 7 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें भी Adreno 710 GPU का उपयोग किया गया है। इसमें आपको 6 साल के OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: कैमरा
Phone 3a Pro के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (OIS, AF) 1/1.56 इंच Samsung GNJ प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल 1/4-inch(FF) Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3x, OIS) 1/1.95 इंच Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
वहीं Galaxy A36 5G में 50 मेगापिक्सल (F1.8) OIS प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल (F2.2) अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल (F2.4) मैक्रो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (F2.2) सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: बैटरी और चार्जिंग
Phone 3a Pro में 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, और ये 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन सिर्फ 19 मिनट्स में 50% तक चार्ज हो जाता है, और इसे पूरा चार्ज होने में 1 घंटे से भी कम समय लगता है।
वहीं Galaxy A36 5G में भी 5,000 mAh की बैटरी मिल जाती है, हालांकि ये 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, और इसे 50% तक चार्ज होने में लगभग 34 मिनट्स और 100% तक चार्ज होने में 68 मिनट्स लगते हैं।
Nothing Phone 3a Pro Vs. Samsung Galaxy A36 5G: RAM और स्टोरेज
दोनों ही फोन 8GB RAM से शुरू होते हैं, और 12GB तक RAM को सपोर्ट करते हैं, और दोनों ही फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है। Phone 3a Pro LPDDR4X RAM वर्जन और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, वहीं Galaxy A36 5G भी UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमनें हर टेक्निकल फैक्टर के आधार पर Nothing Phone 3a Pro और Samsung Galaxy A36 5G की तुलना की है, जिसमें अलग अलग फैक्टर्स पर दोनों ही फोन बेहतर है, जहां चार्जिंग और कैमरा के मामले में Phone 3a Pro आगे है, वहीं सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में Galaxy A36 5G आगे है। हालांकि, अभी बैंक ऑफर्स का लाभ लेकर आप Nothing Phone 3a Pro को काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।