Nothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing ने अपनी A-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Nothing Phone (4a) और ज़्यादा महत्वाकांक्षी Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टैंडर्ड मॉडल की झलक मिल रही थी, लेकिन Pro वेरिएंट लॉन्च इवेंट तक पूरी तरह छिपा रहा, जहां इसे नए Headphone (a) के साथ पेश किया गया।

पहली नज़र में ही Phone (4a) Pro यह साफ कर देता है कि Nothing इस सीरीज़ को एक कदम आगे ले जाना चाहता है। फोन में ज़्यादा प्रीमियम डिज़ाइन, नई डिस्प्ले तकनीक और इस सेगमेंट के हिसाब से काफी महत्वाकांक्षी कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। हमने इस डिवाइस के साथ कुछ समय बिताया और यह रहे हमारे शुरुआती अनुभव।

डिज़ाइन

Phone (4a) Pro का डिज़ाइन Phone (3a) Pro से काफी अलग है। इस बार Nothing ने पुराने ग्लास सैंडविच की जगह aircraft-grade aluminum यूनिबॉडी का इस्तेमाल किया है। फोन हाथ में लेते ही यह बदलाव महसूस होता है। मेटल फ्रेम और बैक ठंडे और मज़बूत लगते हैं, जिससे डिवाइस काफी सॉलिड महसूस होता है।

कंपनी के मुताबिक नई संरचना पिछले मॉडल से 42% बेहतर bend resistance देती है। एल्युमिनियम बॉडी का फायदा यह भी है कि गेमिंग या लंबे कैमरा इस्तेमाल के दौरान हीट जल्दी बाहर निकल जाती है।

मेटल बिल्ड के बावजूद फोन सिर्फ 7.95mm मोटा है, जो इसे काफी स्लिम बनाता है। Nothing का दावा है कि यह फिलहाल सबसे पतले मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोनों में से एक है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP65 रेटिंग और Gorilla Glass 7i भी दिया गया है।

Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन इस बार केवल कैमरा मॉड्यूल के आसपास केंद्रित है। 3D एनक्लोज़र के अंदर दिखने वाले मैकेनिकल एलिमेंट्स इसे अलग पहचान देते हैं, और केस लगाने पर भी कैमरे के पास यह पारदर्शी हिस्सा दिखाई देता रहता है।

फोन सिल्वर, काले और गुलाबी रंगों में आता है। इनमें गुलाबी वेरिएंट सबसे ज़्यादा ध्यान खींचता है, क्योंकि रोशनी पड़ने पर इसका रंग हल्का बदलता हुआ नज़र आता है।

Glyph Matrix

Phone (4a) Pro के डिज़ाइन का एक खास हिस्सा कैमरा मॉड्यूल के आसपास दिखाई देता है। इस बार Nothing ने पारंपरिक Glyph interface की जगह नया Glyph Matrix सिस्टम दिया है, जो कैमरा मॉड्यूल में ही इंटीग्रेट है और इसमें 137 mini-LEDs का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी के अनुसार यह मैट्रिक्स Phone (3) की तुलना में 37% बड़ा है और इसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक पहुंच सकती है। इन लाइट्स को हमेशा ऑन रखा जा सकता है, जिससे कुछ ज़रूरी जानकारी सीधे फोन के पीछे ही दिखाई देती है और हर बार स्क्रीन ऑन करने की ज़रुरत नहीं पड़ती।

Glyph Matrix छोटे आइकन के ज़रिए नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस, टाइमर या डिजिटल क्लॉक जैसी जानकारी आपको रियर पैनल पर ही दिखा सकता है। आप कुछ खास कॉन्टैक्ट्स के लिए अलग लाइट पैटर्न भी सेट कर सकते हैं, जिससे कॉल या मैसेज आने पर बिना फोन पलटे ही पता चल जाता है कि कौन संपर्क कर रहा है।

Nothing Phone (4a) Pro

Android 16 की Live Activities के साथ इसमें प्रोग्रेस ट्रैकर भी मिलता है। जैसे कैब, डिलीवरी या टाइमर का इंतज़ार करते समय लाइट्स धीरे-धीरे आगे बढ़कर उसकी स्थिति दिखाती रहती हैं।

फिलहाल यह फीचर Uber, Google Calendar, Zomato, Just Eat और Google Maps जैसे ऐप्स के साथ काम करता है, और Nothing के मुताबिक आगे और ऐप्स का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

डिस्प्ले

Nothing Phone (4a) Pro

Phone (4a) Pro में Nothing का अब तक का सबसे एडवांस्ड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6.83-इंच AMOLED पैनल मिलता है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, और यही इसे अब तक के Nothing फोनों में सबसे तेज़ स्क्रीन बनाता है।

डिस्प्ले 10-bit color depth के साथ आता है, जिससे रंग ज़्यादा स्मूद और प्राकृतिक दिखाई देते हैं। साथ ही 2160Hz PWM डिमिंग कम ब्राइटनेस पर लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है।

ब्राइटनेस भी मज़बूत है। मैनुअल ब्राइटनेस करीब 800 निट्स तक जाती है, जबकि High Brightness Mode में यह लगभग 1600 निट्स तक पहुंच सकती है। कुछ HDR परिस्थितियों में इसकी पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक भी जाती है।

Nothing ने इस बार बेज़ल्स को और पतला किया है। कंपनी के अनुसार ये अब तक किसी भी Nothing फोन में सबसे पतले हैं, जिससे स्क्रीन सामने से ज़्यादा साफ और इमर्सिव लगती है और अच्छी बात यह है कि बेज़ल्स पूरी तरह सिमेट्रिकल भी हैं।

परफॉर्मेंस

Phone (4a) Pro में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मौजूद है, जिसे Nothing ने LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा है। यह कॉम्बिनेशन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए फोन को एक मज़बूत हार्डवेयर बेस देता है, चाहे वह मल्टीटास्किंग हो, सोशल मीडिया या हल्की गेमिंग। हालांकि इस बजट में सबसे बेहतरीन नहीं है।

इसमें स्टोरेज की शुरुआत 128GB से होती है। “Pro” ब्रांडिंग वाले डिवाइस के लिए यह शुरुआती क्षमता थोड़ी सीमित या कम लग सकती है, लेकिन अगर आप फोन में बहुत ज़्यादा बड़े वीडियो, गेम्स या ऑफलाइन कंटेंट स्टोर नहीं करते, तो यह ज़्यादातर यूज़र्स के लिए पर्याप्त रहनी चाहिए।

Nothing ने इस बार कूलिंग सिस्टम भी अपग्रेड किया है। फोन में 5300 mm² का बड़ा वेपर चैम्बर दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन, लगातार कैमरा इस्तेमाल या गर्म माहौल में फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कैमरा सिस्टम

Nothing Phone (4a) Pro

Phone (4a) Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मुख्य आकर्षण 50MP Sony LYT700C (1/1.56-inch) सेंसर है, जो f/1.88 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो 3.5X ऑप्टिकल और 7X इन-सेंसर ज़ूम सपोर्ट करता है। Nothing ने इसमें Ultra Zoom भी जोड़ा है, जो AI प्रोसेसिंग की मदद से 140X तक जा सकता है।

परिस्कोप मॉड्यूल को भी नया डिज़ाइन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह यूनिट पहले से 32% छोटी है और इसमें W-shaped light path इस्तेमाल किया गया है, जैसा हाल के कुछ OPPO, vivo और Apple कैमरा सिस्टम में देखा गया है।

टेलीफोटो लेंस का f/2.88 अपर्चर है और यह करीब 30cm तक फोकस कर सकता है। हालांकि, इससे Phone (3a) Pro में मिलने वाली मैक्रो क्षमता यहां नहीं मिलती, क्योंकि वह करीब 15cm तक फोकस कर सकता था।

इमेज प्रोसेसिंग के लिए TrueLens Engine 4 भी दिया गया है, जो मल्टी-फ्रेम रॉ प्रोसेसिंग और AI segmentation का इस्तेमाल करता है। कैमरा में Motion Photos फीचर भी है, जिससे फोटो के साथ करीब 3 सेकंड का छोटा वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि वीडियो 4K Ultra XDR (30FPS) तक शूट किया जा सकता है।

सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका 89° फील्ड ऑफ व्यू पिछले मॉडल से करीब 10% ज़्यादा वाइड है, हालांकि सेंसर का आकार अब 1/3.44-इंच हो गया है।

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

Phone (4a) Pro Nothing OS 4.1 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इंटरफेस साफ और हल्का है, जिसमें अनावश्यक ऐप्स या बLOATवेयर नहीं मिलते। कंपनी ने 3 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

AI के लिए Nothing ने Essential Space नाम का हब जोड़ा है, जहां नोट्स, वॉयस रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और फोटो जैसी चीजें सेव हो जाती हैं। सिस्टम इन फाइल्स को एनालाइज कर टास्क, रिमाइंडर या आने वाले इवेंट्स जैसी अहम जानकारी निकालने की कोशिश करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप फ्लाइट टिकट या मीटिंग डिटेल का स्क्रीनशॉट सेव करते हैं, तो Essential Space उसमें मौजूद जानकारी पहचानकर बाद में उसे ढूंढना आसान बना सकता है। भविष्य में यह फीचर फोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप के बीच सिंक भी करेगा।

Nothing Phone (4a) Pro

इसके साथ Essential Search भी मिलता है, जो सामान्य सर्च की तरह सिर्फ लिंक नहीं दिखाता बल्कि सीधे जवाब देने की कोशिश करता है। Essential Memory पहले से सेव जानकारी को जल्दी ढूंढने में मदद करता है।

फोन में Essential Apps भी हैं, जिन्हें आप सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर बना सकते हैं और ये होम स्क्रीन पर विजेट की तरह काम करते हैं। ये सभी टूल्स Playground सेक्शन में मिलते हैं, जहां Glyph Toys, कैमरा प्रीसेट, EQ प्रोफाइल और Glyph SDK से बने टूल्स भी उपलब्ध हैं।

गैलरी में AI Eraser

Phone (4a) Pro में Nothing ने Gallery ऐप को नए फोटो एडिटिंग टूल्स के साथ अपडेट किया है। इनमें सबसे खास AI Eraser है, जिसकी मदद से आप एक टैप में फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट, रिफ्लेक्शन या लोगों को हटा सकते हैं।

अच्छी बात यह है कि पूरा प्रोसेस फोन पर ही होता है, इसलिए फोटो को एडिट करने के लिए उसे किसी सर्वर पर अपलोड नहीं करना पड़ता। कंपनी जल्द ही Circle to Erase फीचर भी लाने वाली है।

बैटरी और चार्जिंग

Phone (4a) Pro की बैटरी क्षमता क्षेत्र के हिसाब से थोड़ी अलग है। भारत में मिलने वाले मॉडल में 5400mAh बैटरी दी गई है, जबकि ग्लोबल वर्ज़न में 5080mAh बैटरी मिलती है।

दोनों वेरिएंट 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, इसलिए ज़रूरत पड़ने पर फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, एक छोटी कमी यह है कि बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया गया है, इसलिए आपको इसे अलग से लेना पड़ सकता है।

शुरुआती अनुभव (Initial Impressions)

Nothing Phone (4a) Pro

पहली नजर में Phone (4a) Pro Nothing की A-series का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी फोन लगता है। एल्युमिनियम यूनिबॉडी इसे हाथ में ज्यादा प्रीमियम बनाती है, जबकि Glyph Matrix डिजाइन में नई पहचान जोड़कर पीछे की लाइटिंग को उपयोगी फीचर बना देता है।

फोन में कुछ अहम अपग्रेड भी दिखते हैं, जैसे बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और ज्यादा वर्सेटाइल कैमरा सिस्टम। हालांकि, Snapdragon 7 Gen 4 इस कीमत पर सबसे शक्तिशाली चिपसेट नहीं माना जाएगा।

इसके बावजूद बाकी हार्डवेयर फोन को संतुलित पैकेज बनाने की कोशिश करता है। लॉन्च ऑफर्स जैसे ₹4,000 बैंक डिस्काउंट और ₹3,000 एक्सचेंज बोनस इसे और आकर्षक बनाते हैं।

शुरुआती अनुभव में यह Phone (3a) Pro से एक साफ अपग्रेड लगता है। हालांकि अंतिम फैसला कैमरा परफॉर्मेंस, चिपसेट की लंबी अवधि की स्थिरता और बैटरी के रोजमर्रा के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, जिसके लिए थोड़ा और समय चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageNothing Phone (4a) लॉन्च: पहली बार A-सीरीज़ में मिला Periscope कैमरा

काफी हफ्तों तक चले टीज़र और चर्चाओं के बाद आखिरकार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इस बार अपनी A-series को पहले से ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश की है। नई सीरीज़ में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और कुछ बिल्कुल नए …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.