Nothing Phone (4a) लॉन्च: पहली बार A-सीरीज़ में मिला Periscope कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी हफ्तों तक चले टीज़र और चर्चाओं के बाद आखिरकार Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro आधिकारिक रूप से लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इस बार अपनी A-series को पहले से ज्यादा दमदार बनाने की कोशिश की है।

नई सीरीज़ में Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा और कुछ बिल्कुल नए फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनी ने A-series में कुछ ऐसे अपग्रेड जोड़े हैं जो पहले सिर्फ महंगे मॉडलों में देखने को मिलते थे।

ये पढ़ें: iPhone 17e लॉन्च: दोगुना स्टोरेज, MagSafe की वापसी, फिर भी इस फोन पर सवाल क्यों?

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत ₹31,999 रखी गई है, जबकि Nothing Phone (4a) Pro की शुरुआती कीमत ₹39,999 है।

Phone (4a) के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 और 12GB+256GB मॉडल ₹37,999 में आएगा। वहीं Phone (4a) Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹42,999 और 12GB+256GB मॉडल ₹45,999 रखी गई है।

Phone (4a) की प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गई हैं और इसकी बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। वहीं Phone (4a) Pro की प्री-ऑर्डर 13 मार्च से और बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी।

क्या नया है?

Nothing ने इस बार A-series में दो बड़े अपग्रेड दिए हैं। पहला है नया Glyph Bar, जिसमें LED लाइट स्ट्रिप नोटिफिकेशन, टाइमर और अन्य फीचर्स के लिए काम करेगी।

दूसरा बड़ा बदलाव Periscope कैमरा है, जो A-series में पहली बार आया है। इसके अलावा फोन में Essential Key और Essential Voice नाम का नया AI फीचर भी दिया गया है, जो आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदल सकता है और उसे अलग-अलग स्टाइल में लिख सकता है।

Nothing Phone (4a) और 4a Pro के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 30Hz से 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 10-bit कलर और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 (4nm) प्रोसेसर और Adreno 722 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB/12GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

आपको फोटोग्राफी करने के लिए इसमें 50MP Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा (OIS), 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो (periscope telephoto) मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम, 7x लॉसलेस ज़ूम और 70x अल्ट्रा ज़ूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

फोन में 5400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें इन – डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और IP64 स्प्लैश रेज़िस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक

वहीं Nothing Phone (4a) Pro में थोड़ा बड़ा 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह भी Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है, लेकिन इसमें LPDDR5X RAM मिलती है जो इसे थोड़ा ज्यादा तेज बनाती है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT700c प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड और 50MP periscope telephoto कैमरा मिलता है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 140x हाइब्रिड ज़ूम तक सपोर्ट करता है।

फोन में 5400mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग, IP65 रेटिंग, NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageNothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Nothing ने अपनी A-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Nothing Phone (4a) और ज़्यादा महत्वाकांक्षी Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टैंडर्ड मॉडल की झलक मिल रही थी, लेकिन Pro वेरिएंट लॉन्च इवेंट तक पूरी तरह छिपा रहा, जहां इसे नए Headphone (a) के साथ पेश किया गया। पहली नज़र में …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.