बिना इंटरनेट के देख पाएंगे लाइव टीवी, OTT कंटेंट, इस सस्ते फोन में मिलेगा ये शानदार फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहले आपको OTT एक्सेस करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती थी, और नेटवर्क सही नहीं होने पर आप अपने पसंदीदा कंटेंट को सही से देख नहीं पाते थे, लेकिन अब आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फोन में लाइव टीवी देख पाएंगे, गाने सुन पाएंगे और साथ ही चैटिंग भी कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको HMD फोन की आवश्यकता हो सकती है, क्योंकि HMD दूसरी कंपनियों के साथ मिल कर अपने फोन्स में Direct-to-Mobile(D2M) तकनीक को शामिल करने वाली है। आगे HMD D2M तकनीक वाले फोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9500 साल के इस महीने होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite 2 को मिलेगी जबरदस्त टक्कर

HMD D2M तकनीक वाले फोन्स जल्द होंगे लॉन्च

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार HMD Free Streaming Technologies और अन्य कंपनी के साथ मिल कर नए HMD D2M तकनीक वाले फोन्स पर काम कर रही है। इन फोन्स में यूजर्स बिना इंटरनेट और WiFi के OTT, लाइव टीवी, सॉन्ग्स, टेक्स्ट मैसेज जैसी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी World Audio Visual And Entertainment Summit (Waves) 2025 में इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। इस आयोजन की शुरुआत 1 मई से होगी और ये 4 मई तक चलेगा, इसे Jio वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

कंपनी के अनुसार ये फोन्स भारत में ही बनाए जाएंगे, और काफी कम कीमत पर पेश किए जाएंगे। इनमें शामिल होने वाली D2M तकनीक Tejas Networks की तकनीक पर आधारित होगी। BSNL भी इसी कंपनी के साथ अपने 4G और 5G नेटवर्क पर काम करती है।

Direct-to-Mobile (D2M) तकनीक क्या है?

ये एक ऐसी तकनीक है, जो ब्रॉडकास्ट और ब्रॉडबैंड के साथ काम करती है, जिससे इसका उपयोग करके बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फोन पर मल्टी मीडिया कंटेंट को भेजा जा सकता है, जिसमें लाइव टीवी, सॉन्ग्स, OTT, और टेक्स्ट मैसेज जैसी सुविधाओं शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसे न्यूज देखने, और अलर्ट भेजने के साथ साथ सॉफ्टवेयर अपडेट भेजने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

Tejas Networks द्वारा IIT कानपुर के साथ मिल कर इस तकनीक का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण किया जा चुका है, और जल्द ही बड़े स्तर पर भारत में इसके ट्रायल शुरू होने वाले हैं। हालांकि, इससे जुड़ी पूरी जानकारी मई में इसके रोलआउट के बाद सामने आएगी।

ये पढ़ें: CMF Phone 2 Pro ने मचाया धमाल, 20,000 से कम कीमत में हुआ भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageअब बिना इंटरनेट के मोबाइल पर चलेगा लाइव मैच और टीवी? D2M को मिली मंजूरी

कल्पना कीजिए, आपके फोन में न डेटा पैक हो, न Wi-Fi… फिर भी आप लाइव क्रिकेट मैच या अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकें। यह सुनने में भविष्य जैसा लगता है, लेकिन भारत में यह तकनीक जल्द ही हकीकत बन सकती है। सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति (Committee of Secretaries) ने Direct-to-Mobile (D2M) ब्रॉडकास्टिंग को …

Imageगर्मी से राहत दिलाएंगे ये 5 शानदार 1 टन 5-Star AC, कम बिजली में मिलेगा जबरदस्त कूलिंग

गर्मियों की चुभन अभी से दोपहर में महसूस होने लगी है। भारत में हर साल अप्रैल आते-आते कई शहरों में हाल ऐसा हो जाता है कि बिना AC के कमरे में बैठना मुश्किल लगने लगता है। अगर आप भी छोटे कमरे के लिए नया एयर कंडीशनर लेने का सोच रहे हैं, तो 1 टन 5-स्टार इन्वर्टर …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G लॉन्च: ₹13K में 6 साल अपडेट वाला फोन, लेकिन क्या ये सही डील deal है?

₹15,000 से कम में फोन खरीदते समय आमतौर पर आपको एक समझौता करना पड़ता है। या तो बैटरी बेहतर मिलेगी, या परफॉर्मेंस, या फिर सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस बार Galaxy M17e 5G के साथ थोड़ा अलग दांव खेलता दिख रहा है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र …

ImageGalaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत …

Discuss

Be the first to leave a comment.