OnePlus ने कन्फर्म किया, Nord CE 2 Lite के अलावा 28 अप्रैल को लॉन्च होगा 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन जो चुटकी बजाते ही होगा चार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इसी हफ्ते में OnePlus ने अपने नए फ़ोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। कंपनी भारत में 28 अप्रैल को एक “More Power To You” इवेंट करने जा रही है, जिसमें कुछ नए डिवाइस सामने आएंगे। जैसे कि हम आपके पहले अपने आर्टिकल में भी OnePlus के आने वाले फोनों के बारे में बता चुके हैं। मार्च में OnePlus 10 Pro को फ्लैगशिप कैटेगरी में उतारने के बाद, अब मिड-रेंज सेगमेंट में फ़ोन लॉन्च होने वाले हैं और इन फोनों के नाम की भी घोषणा कंपनी ने आज कर दी है।

28 अप्रैल को इस इवेंट में OnePlus Nord CE 2 Lite और 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 10R को भारत में लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: Vivo X Fold लॉन्च हुआ: दमदार फीचरों के साथ Samsung Galaxy Fold से होगी कड़ी टकरार

दरअसल, कंपनी ने आज OnePlus 10R को भारत में कन्फर्म करने से पहले, एक चीन में लॉन्च इवेंट की भी घोषणा की है, जिसमें OnePlus Ace नामक फ़ोन को लॉन्च किया जायेगा। मुमकिन है, कि यही OnePlus Ace भारत में 10R 5G के नाम से दस्तक दे।

OnePlus 10R 5G की ख़ासियत यही है कि ये 150W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ आएगा और ये 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इस चार्जिंग तकनीक के साथ इस फ़ोन की बैटरी मात्र 15-17 मिनटों में फुल हो जाएगी, यानि सुबह दफ्तर जाने के लिए नाश्ते से पहले फ़ोन चार्ज पर लगाएं और नाश्ते के बाद फुल बैटरी पाएं।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन का एक और वैरिएंट आ सकता है, जिसमें 80W SUPERVOOC चार्जिंग है।

अन्य फीचरों की बात करें तो, अफवाहों के अनुसार OnePlus 10R में फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8100 5nm चिपसेट, 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आने के आसार हैं। फ़ोन में 50+8+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme 9 4G रिव्यु: एक अच्छा किफ़ायती, लेकिन 4G फ़ोन

दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 2 Lite में 33W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग मिलेगी, जो आधे घंटे में फ़ोन की बैटरी को ठीक आधा यानि 50% चार्ज करने की क्षमता रखती है। इसके अलावा Nord CE 2 Lite में 6.59-इंच की फुल एचडी+ 90Hz डिस्प्ले, ओक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर, 8GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज और ट्रिपल रियर कैमरा मिलने के आसार हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

Imageअप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

2022 में फ़ोन बहुत रफ़्तार से लॉन्च होते जा रहे हैं। साल का पहला क्वार्टर ख़त्म हो गया है, जिसमें हमने Galaxy S22 सीरीज़, iPhone SE 2022, Oppo Reno 7 सीरीज़, OnePlus 10 Pro जैसे प्रीमियम और मुख्य फोनों के साथ कई मिड-रेंज और Realme 9 Pro सीरीज़, Galaxy F23 (रिव्यु), Poco X4 Pro, Vivo …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.