OnePlus 11R की लीक हुई कैमरा डिटेल्स, बाकी स्पेसिफिकेशन से भी उठा पर्दा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus मार्केट में अपनी सीरीज़ OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर कम्पनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इस सीरीज़ में हमें OnePlus 11, OnePlus 11 Pro और OnePlus 11R स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे। हाल ही में एक लीक खबर के द्वारा इस सीरीज़ के OnePlus 11R स्मार्टफोन के कैमरा तथा अन्य फीचर्स का पता चला है।

यह भी पढ़े :- OnePlus Nord CE 3 5G की पहली झलक सामने आयी, किफायती दामों पर जल्दी ही होगा लॉन्च

पॉपुलर टिपस्टर Max Jambor द्वारा OnePlus 11R के कैमरा फीचर्स को लीक किया गया है। लेटेस्ट लीक में इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल की करीब से ली गई तस्वीर शेयर की गई है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Curved डिस्प्ले पैनल मिलने की सम्भावना है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में OnePlus 11R के कोड नेम, “Udon” की भी जानकारी सामने आई थी।

OnePlus 11R लीक कैमरा डिटेल्स

लीक की गयी तस्वीरों से OnePlus 11R के कैमरा सम्बन्धी जानकारी मिली है। इन तस्वीरों के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें से एक 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है और साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलने की सम्भावना है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक तस्वीरों में दिखाया गया है कि फोन की बैक साइड पर यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार का होगा जिसमें तीन कैमरा लेंस हैं और साथ में एक फ़्लैश लाइट भी मौजूद है।

OnePlus 11R फोन डिटेल्स (Rumored)

OnePlus 11R के बाकी स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें हमें 6.7-इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है , जिसका रेज़ॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। फोन में हमें Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen1 प्रोसेसर मिलने की आशंका है।

वहीं यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 16GB रैम + 256GB स्टोरेज में उपलब्ध हो सकता है। OnePlus 11R में 5000mAh बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े :- Sony BRAVIA XR 77A80J OLED और 85X85J LED गूगल टीवी हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Related Articles

ImageTim Cook बोले, अब iPhone, Mac के दाम बढ़ाना मजबूरी, जानें आख़िर क्यों

Apple के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी के CEO Tim Cook ने खुलकर मान लिया है कि अब iPhone, Mac और iPad के दाम बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। यानी इस सितंबर आने वाला iPhone 18, खासकर इसका Pro मॉडल, पिछली बार के मुकाबले काफ़ी महंगा हो सकता है। अगर …

Imageलीक हुई OnePlus 11R की तस्वीरें, अलर्ट स्लाइडर और IR ब्लास्टर से लैस होगा फ़ोन

ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपनी OnePlus 11 सीरीज़ को जल्दी ही लॉन्च करने वाला है। सीरीज में दो फोनों OnePlus 11 और OnePlus 11R का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में OnePlus 11R स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई है। लीक हुई तस्वीरों में फोन से सम्बंधित नयी जानकारी सामने आयी है। यह …

ImageOnePlus 11R की स्पेसिफिकेशन लीक, 100W चार्जिंग, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

OnePlus ने हाल ही में चीन में अपना फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 11 लॉन्च किया है, और अब ये फ़ोन 7 फरवरी को भारत में भी दस्तक देगा। इस फ्लैगशिप फ़ोन के अलावा कंपनी नए स्मार्टफोन OnePlus Ace पर भी काम कर रही है, जिसे CMIIT सर्टिफिकेशन के दौरान मॉडल नंPHK110 के साथ देखा गया है। …

ImageOnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक, डिस्प्ले और कैमरा में आएगा बड़ा अपग्रेड?

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। पिछले कुछ महीनों से कंपनी को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन इसके बावजूद OnePlus 16 के लीक लगातार आ रहे हैं। ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन में डिस्प्ले, कैमरा और AI फीचर्स पर बड़ा दांव …

ImageOnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products