OnePlus 13 और OnePlus 13R में बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन; डिज़ाइन आउटलाइन की तस्वीरें लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus का अगला फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 13 होगा, जिसके आने में अभी थोड़ा समय है, लेकिन इसके लीक आने शुरू हो गए हैं। नयी लीक के अनुसार इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ में डिज़ाइन में बदलाव करेगी। इंटरनेट पर आयी नयी अफवाह के अनुसार OnePlus 13 के रियर कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन को पूरी तरह बदला जा सकता है। साथ ही OnePlus 13R में चौकोर कैमरा डिज़ाइन देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: भारत में जल्दी ही लॉन्च होगा Realme GT 6T; सामने आया पहला टीज़र

OnePlus 13 और 13R का कैमरा डिज़ाइन होया नया

प्रचलित टिपस्टर योगेश ब्रार ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक तस्वीर है, जिसमें OnePlus 13 और 13R के कैमरा डिज़ाइन की आउटलाइन नज़र आ रही है। इस तस्वीर के अनुसार फ्लैगशिप फ़ोन में गोल कैमरा मॉड्यूल होगा, लेकिन इस बार ये रियर पैनल में थोड़ा नीचे और बीच। OnePlus 13R में 12R के बिल्कुल विपरीत कैमरा मॉड्यूल गोल न होकर चौकोर आकार में आएगा और ये रियर पैनल पर बायीं साइड पर होगा।

हालांकि इस बार इन दोनों फोनों के कैमरा मॉड्यूल पहले आये फोनों की तरह बायीं एज से जुड़े हुए नज़र नहीं आएंगे। जबकि इनके प्रीडिसेस्सर OnePlus 12 और OnePlus 12R, दोनों में गोल रियर कैमरा मॉड्यूल हैं, जो बायीं एज से जुड़े हैं और उन पर वही मेटल फिनिश फ्रेम है, जो साइड की एज पर है।

इस नयी लीक में सामने आयी आउटलाइन के साथ OnePlus के आने वाले फ्लैगशिप फ़ोन के लीक की शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन इस डिज़ाइन पर कंपनी की मोहर अभी नहीं लगी है और साथ ही फ़ोन के लॉन्च में भी समय है, तो डिज़ाइन में बदलाव के आसार अब भी हैं। इसके अलावा इससे पहले आयी लीक इस डिज़ाइन से बहुत अलग डिज़ाइन का अंदेशा देती है। इसके अनुसार OnePlus 13 में रियर कैमरा वर्टिकली (खड़ी लाइन में एक के नीचे एक) दिए जायेंगे, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 4 से काफी मिलता जुलता डिज़ाइन है।

ये पढ़ें: OPPO Reno 12 Pro  wireless Bluetooth calling  फीचर वाला पहला फ़ोन होगा, जल्द हो सकता है लॉन्च

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

OnePlus 13 को कंपनी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ पेश कर सकती है। साथ ही इसमें 6.8-इंच की LTPO OLED स्क्रीन, 2K रेज़ॉल्यूशन के साथ मिलने के आसार हैं। फ़ोन के कैमरा लेंस की जानकारी तो नहीं है, लेकिन इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का हो सकता है और साथ में अल्ट्रा वाइड लेंस और टेलीफ़ोटो सेंसर भी मौजूद होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस फ़ोन के लॉन्च की बात करें तो, OnePlus 11 और 12 की लॉन्च टाइमलाइन के अनुसार ये फ़ोन दिसंबर 2024 तक बाज़ार में आना चाहिए, लेकिन इस बार इसे अक्टूबर में Qualcomm के नए चिपसेट Snapdragon 8 Gen 4 के लॉन्च के ठीक बाद ही, विश्व स्तर पर पेश किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi ने दे दिया बड़ा इशारा, भारत में लौतेगी कंपनी की T-सीरीज़, OnePlus-vivo के फोनों को मिलेगी टक्कर

Xiaomi भारत में अपनी T-सीरीज़ की वापसी करने जा रही है। कंपनी ने X पर “The T is coming” लिखकर नई सीरीज़ को टीज़ किया है, जिससे साफ संकेत मिला है कि Xiaomi 17T सीरीज़ इस बार भारतीय बाज़ार में आएगी। यह लॉन्च इसलिए खास है क्योंकि भारत में आखिरी बार Xiaomi 11T सीरीज़ 2022 …

Imageएक्सक्लूसिव : OnePlus 12 के रेंडर्स लीक, देखें कैसा होगा डिज़ाइन

OnePlus इस साल भारत में काफी कुछ पेश कर चुका है और अगस्त में OnePlus V Fold के आने की भी चर्चा है। लेकिन ये कंपनी साथ ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को भी दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है। OnePlus 12 को, OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में …

ImageHonor 200 Pro design renders की जानकारी हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Honor 200 और Honor 200 Pro जल्द ही बाजार में पेश किये जा सकते हैं। हालांकि इससे सम्बंधित कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन इंटरनेट पर इसके लीक की खबरें सामने आ रही हैं। इन खबरों के अनुसार इसमें quad-curved 1.5K OLED display दिए जाने की उम्मीद है। Honor …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageOnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

OnePlus अपनी अगली Ace सीरीज़ के फोन में बड़ा अपग्रेड देने की तैयारी कर सकता है। Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार,, OnePlus Ace 7 फिलहाल चीन में इंजीनियरिंग सैंपल स्टेज में है और शुरुआती हार्डवेयर काफी दमदार दिख रहा है। लीक के अनुसार, OnePlus Ace 7 के इंजीनियरिंग यूनिट में 6.78 इंच …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products