OnePlus 13 की डिज़ाइन हुई लीक; मिल सकते हैं ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oneplus फिर एक बार अपने नये फ़ोन की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 12 की सफलता के बाद कंपनी OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वायरल खबरों के अनुसार इस फ़ोन में अपग्रेडेड प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 4 SoC का उपयोग किया जा सकता है। इसकी जानकारी एक चीनी Weibo यूजर Fixed Focus Digital द्वारा दी गयी हैं।

Fixed Focus Digital ने अपने Weibo अकाउंट से इसके रेंडर को पोस्ट किया है, जिसमें फ़ोन के बैक पैनल पर Square Module के अंदर ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक LED फ़्लैश दिख रही हैं। इस Square Module की edges को हल्का सा गोलाकार रखा गया है, और तीनो कैमरा सेंसर और LED फ़्लैश के बीच में Hasselblad logo दिया गया है।

ये पढ़े: Apple Let Loose Event 2024; कब और कैसे देखे

फ़ोन के चारो तरफ curved edge है, इसके अतिरिक्त फ़ोन में दायी तरफ alert slider और बायीं तरफ volume और power बटन देखने को मिल सकते हैं।

Oneplus 13 design leaked by weibo user fixed focus digital

OnePlus 13 कीमत और लॉन्च की जानकारी

कंपनी द्वारा इसकी कोई भी सटीक जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन इस साल के शुरूआती महीनों में ही फ़ोन की डिज़ाइन लीक होने से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फ़ोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 12 का अपग्रेडेड वर्जन होने की वजह से इसकी कीमत OnePlus 12 से लगभग 5000 या 10000 रूपए ज्यादा हो सकती है।

ये पढ़े: उपयोगकर्ता हो रहे Netflix Phishing Scam का शिकार, जाने Netflix का पासवर्ड कैसे बदले

OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

जैसा की हमनें बताया है, कि कंपनी द्वारा इस फ़ोन से सम्बंधित किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गयी है, लेकिन लीक हुई खबरों के अनुसार फ़ोन में 2K Resolution वाला 6.8-inch micro-curved LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त इसमें 16GB तक RAM और 256GB तक storage दी जा सकती हैं। फ़ोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है।

रेंडर हुई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Oneplus 13 में periscope telephoto camera के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बैटरी बैकअप के लिए 100W SUPERVOOC और 50W AIRVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 5400mAh की बैटरी दी जा सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageOnePlus 12 के कैमरा सैंपल कंपनी ने शेयर किये – इस बार फ्लैगशिप फ़ोन में मिलेगा ये नया लेंस

OnePlus 12 जल्दी ही विश्व स्तर पर सामने आ सकता है। फ़ोन के लॉन्च डेट की घोषणा अभी नहीं की गयी है, लेकिन कंपनी ने इसके प्रोसेसर और कैमरा डिटेल की काफी जानकारी दे दी है। चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर आज कंपनी प्रेज़िडेंट ने खुद OnePlus 12 के कैमरा सैंपल शेयर किये हैं। …

Imageएक्सक्लूसिव : OnePlus 12 के रेंडर्स लीक, देखें कैसा होगा डिज़ाइन

OnePlus इस साल भारत में काफी कुछ पेश कर चुका है और अगस्त में OnePlus V Fold के आने की भी चर्चा है। लेकिन ये कंपनी साथ ही अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 को भी दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रही है। OnePlus 12 को, OnePlus 11 के सक्सेसर के रूप में …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.