इस साल का पहला बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च हाल ही में पूरा हुआ, जिसमें हमें OnePlus 13 और 13R देखने को मिले। विश्व स्तर पर हुए इस लॉन्च के साथ ही, कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोनों को भारतीय बाज़ार में भी उतार दिया है। OnePlus 13 को आप इस साल का पहला फ्लैगशिप फ़ोन कह सकते हैं, जो Snapdragon 8 Elite चिप के साथ आया है और इसमें भी AI फीचरों को हाईलाइट किया गया है। लेकिन इससे पहले दिसंबर में एक और बेहतरीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X200 Pro भी लॉन्च हो चुका है। जहां OnePlus 13 में Qualcomm का नवीनतम फ्लैगशिप प्रोसेसर है, वहीँ vivo के इस फ़ोन में MediaTek का नवीनतम चिपसेट Dimensity 9400 मौजूद है और ये भी 3nm प्रोसेस पर ही बना है। इसके अलावा अपनी बेहतरीन डिस्प्ले, फ़ास्ट चार्जिंग और दमदार परफॉरमेंस के साथ ये OnePlus 13 का मज़बूत प्रतिद्वंदी है। आइये OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro की तुलना करके जानते हैं, इनमें से बेहतर कौन है।
ये पढ़ें: जनवरी 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in January 2025
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: डिज़ाइन

- OnePlus 13: 162.9 x 76.5 x 8.5 mm (ग्लास बैक) / 8.9 mm (लैदर बैक); 213 ग्राम (ग्लास) / 210 ग्राम (लैदर)
- Vivo X200 Pro: 160.27×74.81×7.99mm or 162.36×75.95×8.20mm (कार्बन ब्लैक) / 8.49mm (टाइटेनियम वैरिएंट);
197g (काला ), 202g (हरे रंग में) / 228g (टाइटेनियम)
ये दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से काफी अलग हैं और दोनों ही प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा दोनों में गोल कैमरा मॉड्यूल भी मिलेगा, लेकिन इसमें काफी अंतर हैं।
OnePlus 13 इस बार कर्व्ड नहीं बल्कि बॉक्सी डिज़ाइन और फ्लैट एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आया है। इसमें आपको ग्लास बैक मिलेगा, लेकिन इस बार रियर कैमरा में W-स्टाइल टेलीफोन स्टैक इस्तेमाल करने के कारण कैमरा बम्प भी कम हो गया है। इसके साथ अब नया OnePlus थोड़ा और पतला लगता है। IP68 और IP69 रेटिंग के साथ ये फ़ोन पानी से भी सुरक्षित है। इसे आप काले (Black Eclipse), हल्का ग्रे (Arctic Dawn) और नीले (Midnight Ocean) रंगों में खरीद सकते हैं।
दूसरी तरफ, Vivo X200 Pro का डिज़ाइन इस बार थोड़ा अलग और प्रीमियम है। इसमें कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा है और मेटैलिक रिंग वाले डिज़ाइन के साथ ये और शानदार लगता है। इसमें भी इस बार फ्रेम फ्लैट है, जिसके साथ हाथ में इसकी पकड़ मज़बूत बनती है। इसके अलावा ये भी IP69 रेटिंग के साथ आता है। हालांकि इसमें रंगों के विकल्प काफी सीमित हैं, जो शायद सभी को उतने अच्छे न लगें। Vivo X200 Pro को आप काले और टाइटेनियम रंगों में खरीद सकते हैं।
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: डिस्प्ले

OnePlus 13 में बड़ी लेकिन फ्लैट 6.82-इंच की डिस्प्ले है, जो कि 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। साथ ये फ़ोन 100% DCI-P3 कलर गैमट और ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले सपोर्ट करता है। OnePlus ने इस फ़ोन के लिए BOE की सेकेंड जनरेशन X2 डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है और इस स्क्रीन पर स्क्रैच के लिए सिरेमिक गार्ड की कोटिंग भी है। साथ ही ये दुनिया का पहला फ़ोन है, जो DisplayMate A++ सर्टिफिकेशन के साथ आया है।
वहीँ vivo X200 Pro में 6.78-इंच की 2K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, और ये भी 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। हालांकि ये स्क्रीन OnePlus की स्क्रीन के मुकाबले में कर्व्ड है और देखने में प्रीमियम लगती है।
ये स्क्रीन भी P3 कलर गैंट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। साथ ही इसमें Adaptive Ambient Color Temperature और Anti-Fatigue Brightness Adjustment 2.0 जैसे फ़ीचर भी हैं।
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: परफॉरमेंस

OnePlus 13 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट है। ये चिप दो 4.32GHz प्राइम कोर और छः 3.53GHz परफॉरमेंस कोर के साथ आएगा। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 830 GPU है और ये ऑन-डिवाइस Gemini Nano (मल्टीमोडल) को भी सपोर्ट करता है।
TSMC के सेकेंड जनरेशन 3nm फेब्रिकेशन तकनीक पर बना ये चिप काफी कुशल है और इसके साथ फ़ोन में 24GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है।
वहीँ vivo X200 Pro में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है। ये भी 3nm TSMC प्रोसेस नोड पर डिज़ाइन किया गया है। हालांकि इसका कोर आर्किटेक्चर थोड़ा अलग है। इसमें एक सुपर परफॉरमेंस कोर है, जो 3.63 GHz पर, तीन प्राइम कोर 3.3 GHz पर और बाकी के चार कोर 2.4 GHz पर क्लॉक किये गए हैं। इसमें ग्राफ़िक्स के लिए एक नया Immortalis G925 12-core GPU है, जिसे 1.612 GHz पर क्लॉक किया गया है। ये नया फ़ोन इस पावर एफिशिएंट चिप के साथ 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा।
MediaTek का ये नया चिपसेट भी काफी पावरफुल है और आपके सभी कामों, जिसमें हैवी गेमिंग भी शामिल हैं, को काफी कुशलता से कर सकता है। वहीँ OnePlus 13 का Snapdragon 8 Elite भी काफी दमदार परफॉरमेंस देता है। Vivo X200 Pro का AnTuTu स्कोर जहां 2444639 पॉइंट्स है, वहीँ नए Snapdragon 8 Elite के साथ OnePlus 13 का AnTuTu स्कोर 2439127 पॉइंट्स है।
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: कैमरा

OnePlus 13 में इस बार भी ट्रिपल रियर कैमरा हैं, लेकिन पहले से बेहतर।
- 50MP (f/1.6, 23mm) Sony LYT808 सेंसर (OIS के साथ)
- 50MP (f/2.6, 73mm) पेरिस्कोप सेंसर (3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS के साथ)
- 50MP (f/2.0, 15mm) अल्ट्रा वाइड सेंसर (120-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू)
- 32MP (f/2.4) सेल्फी कैमरा
OnePlus 13 के कैमरों को Hasselblad ने ट्यून किया है। इनके साथ आप 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही इसमें Hasselblad Portrait मोड, Snapshot और Live Photos जैसे फ़ीचर भी हैं। आप इसके टेलीफ़ोटो लेंस से 30x ज़ूम में भी फोटो ले सकते हैं। इसके अलावा इसमें AI unblur, AI reflection eraser जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।
Vivo X200 Pro में भी ट्रिपल रियर सेंसर हैं।
- 50MP (f/1.6, 23mm) Sony LYT-818 सेंसर (OIS के साथ)
- 200 MP (f/2.7, 85mm) पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो Samsung HP9 सेंसर (3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS के साथ)
- 50MP (f/2.0, 15mm) Samsung JN1 अल्ट्रा वाइड सेंसर (120-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू)
- 32MP (f/2.0, 20mm) सेल्फी कैमरा
OnePlus के Hasselblad के मुकाबले में vivo X200 Pro में आपको Zeiss द्वारा ट्यून कैमरा मिलेंगे। इसके कैमरों से भी आप 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60/ 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके सेल्फी सेंसर से भी 60fps में 4K वीडियो शूट किये जा सकते हैं। इसमें आपको एक telephoto macro mode भी मिलता है, जिसके साथ आप काफी शानदार क्लोज़ – अप शॉट्स ले सकते हैं।
कुल मिलाकर जहां Vivo X200 Pro में 200 का टेलीफ़ोटो लेंस काफी अच्छे शॉट्स लेने में सक्षम है, वहीँ OnePlus भी काफी अच्छी इमेज प्रोसेसिंग के साथ एक संतुलित कैमरा परफॉरमेंस देने में सक्षम है।
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: बैटरी

OnePlus 13 और Vivo X200 Pro, दोनों में 6,000mAh की बैटरी है। लेकिन जहां OnePlus में 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, वहीँ vivo का ये फ़ोन 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा दोनों में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। OnePlus 13 में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, लेकिन Vivo का ये फ़ोन इसकी तुलना में केवल 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
OnePlus का दावा है कि 100W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ये फ़ोन मात्र 36 मिनटों में 100% तक चार्ज हो जाता है। वहीँ Vivo के इस फ़ोन को 0 से 100% तक पहुँचने में लगभग 45 मिनटों का समय लगता है।
OnePlus 13 Vs Vivo X200 Pro: कीमतें
Vivo X200 Pro की एक कमी ये भी है, कि ये केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है, जबकि OnePlus 13 में आपके पास तीन विकल्प हैं, जिनमें से आप चुन सकते हैं।
vivo X200 Pro
- 16GB + 512GB – 94,999 रुपए
OnePlus 13
- 12GB + 256GB – 69,999 रुपए
- 16GB + 512GB – 76,999 रुपए
- 24GB + 1TB – 89,999 रुपए
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।