OnePlus 15 का डिज़ाइन कंपनी ने दिखाया – कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी ने मचाई सनसनी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये चीन में अक्टूबर में लॉन्च होगा और कंपनी ने खुद इसका ऐलान किया है। वहीँ भारत में इसका लॉन्च कुछ समय के बाद होगा।

ये तो हम जानते ही हैं कि फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ ही आएगा, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस देने वाला बनाता है। लेकिन हाल ही में लॉन्च से पहले इसके कैमरा बैटरी और डिस्प्ले की जानकारी भी लीक हुई। आइये जानते हैं, ये फोन आपको किन अपग्रेड्स के साथ मिलने वाला है।

भारत में OnePlus 15 को दिसंबर के अंत में या जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इस बार ये फोन डिज़ाइन में बड़े बदलाव, लेटेस्ट चिपसेट और काफी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

OnePlus 15 डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

OnePlus ने इस बार फोन को नया “Dune Aesthetic” डिज़ाइन दिया है। इसमें 1.15mm अल्ट्रा-नैरो बेज़ल और कर्व्ड डिस्प्ले है, जो ज़्यादा बेहतर अनुभव देगा। फोन का फ्रेम एरोस्पेस-ग्रेड nano-ceramic metal से बना है, जो टाइटेनियम से भी 26% हल्का और 134% ज़्यादा मज़बूत है। इसके बनावट में military-grade micro arc oxidation, ion coloring और nanoscale sealing जैसी एडवांस तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं, जिससे ये टिकाऊ और प्रीमियम बनता है।

फोन की नई “Sand Dune” कलर फिनिश और “Ice Skin” टेक्सचर इसे हाथ में पकड़ने पर स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं। वहीं, रियर पैनल पर इस बार आपको चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

ये पढ़ें: क्या Xiaomi 17 होगा भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 फोन?

स्पेसिफिकेशन और फीचर

  • डिस्प्ले: 6.82-इंच LTPO AMOLED कर्व स्क्रीन, 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट।
  • कैमरा: ट्रिपल कैमरा सेटअप – 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफ़ोटो और 50MP अल्ट्रा वाइड। इस बार Hasselblad ब्रैंडिंग को छोड़, कंपनी अपना नया DetailMax Engine पेश कर सकती है।
  • बैटरी: 7,000mAh बैटरी के साथ 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2025 में आने वाले स्मार्टफोन – upcoming smartphones in October 2025

OnePlus 15 की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15 5G price in India लगभग ₹70,000 से शुरू हो सकती है। ये प्राइसिंग OnePlus 13 के समान ही रहने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, OnePlus 15 specifications इसे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक दमदार विकल्प बनाते हैं। साथ ही OnePlus द्वारा कैमरा में खुद का DetailMax Engine सपोर्ट, 165Hz जैसे फीचर लोगों को इस फोन की तरफ और आकर्षित कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImageOnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में लॉन्च कर दिया है। और सच कहें तो, इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों ही जगहों पर कमाल किया है। कई लोगों ने ध्यान दिया होगा कि OnePlus ने 14 को स्किप किया और इसका कारण भी जानना चाहते होंगे। दरअसल, चीन …

ImageiQOO 15 लॉन्च: डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा में बड़ा बदलाव

iQOO ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च इस बात का संकेत है कि ब्रांड इस साल सिर्फ गेमिंग फोन की इमेज पर नहीं, बल्कि एक प्रीमियम ऑल-राउंड स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पर भी फोकस कर रहा है। डिज़ाइन, डिस्प्ले और कैमरा, तीनों जगह iQOO ने इस बार बड़े …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImageOnePlus 15 इस दिन भारत में करेगा एंट्री – इतनी बड़ी बैटरी और ज़बरदस्त डिस्प्ले पहली बार

OnePlus 15 इस समय काफी चर्चा में है। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका यह फोन अब भारतीय यूज़र्स के लिए भी आने वाला है। इस बार OnePlus ने अपने डिज़ाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों पर खास ध्यान दिया है। नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7300mAh की बैटरी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products