OnePlus 15T लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 7,500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले, क्या गेमर्स के लिए नया हथियार?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus की T-सीरीज़ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही OnePlus 15T को पेश कर सकती है, जिसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में एक अहम एंट्री माना जा रहा है। कम्युनिटी लीड द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद इस डिवाइस के डेब्यू की चर्चा तेज़ हो गई है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

OnePlus 15T लॉन्च और डिज़ाइन

रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus 15T की शुरुआत मार्च में चीन से हो सकती है। T-सीरीज़ की रणनीति के तहत यह मॉडल छोटे फॉर्म फैक्टर में फ्लैगशिप-ग्रेड हार्डवेयर देने पर केंद्रित होगा।

लीक रेंडर्स में डिवाइस का मैट्रिक्स-स्टाइल रियर कैमरा मॉड्यूल देखा गया है। साथ ही हल्के रंग की प्रीमियम फिनिश भी सामने आई है, जो इसे साफ-सुथरा और मिनिमल लुक देती है। फोन में 6.32-इंच का डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है, जो मौजूदा बड़े फ्लैगशिप मॉडलों की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट माना जाएगा। कंपनी ने इसे छोटे स्क्रीन पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए “ड्रीम फोन” बताया है।

OnePlus 15T स्पेसिफिकेशन (संभावित)

अफवाहों के मुताबिक OnePlus 15T में 1.5K OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। पावर के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।

बैटरी को लेकर सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली जानकारी 7,500mAh क्षमता की है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP या 200MP OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकते हैं।

ये पढ़ें: Motorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चल सकता है और इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।

अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो OnePlus 15T कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Imageनई Pulsar NS125 शोरूम पहुंची: खरीदने वालों के लिए क्या-क्या बदलेगा

Bajaj Pulsar NS125 अभी ₹99,622 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, यानी एक लाख रुपये के आंकड़े से ये सिर्फ कुछ ही कम। अब इसका नया मॉडल लॉन्च से पहले ही एक डीलरशिप पर देखा गया है, जिसकी तस्वीरें Instagram पेज Bajaj Expert ने साझा की हैं। इन तस्वीरों में बाइक का डिस्प्ले और रंग, …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Image6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की बैटरी एक दिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products