OnePlus 15T की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स लीक, क्या बनेगा सबसे ताकतवर फ्लैगशिप किलर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी OnePlus 15 सीरीज़ के साथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक नई लीक के अनुसार, मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया है कि कंपनी पहले से ही अपने अगले फोन OnePlus 15T के प्रोटोटाइप्स टेस्ट कर रही है, जो 2026 की पहली छमाही (first half of 2026) में लॉन्च हो सकता है। अगर ये शुरुआती जानकारी सही साबित हुई, तो ये फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, यानि OnePlus के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी।

OnePlus 15T स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

OnePlus 15T specifications की बात करें तो, लीक के अनुसार, इसमें वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा जो OnePlus 15, Realme GT8 Pro और iQOO 15 में नज़र आया है। इसका मतलब साफ है कि यूज़र्स को वही टॉप-क्लास AI फीचर, शानदार गेमिंग परफॉरमेंस, और ज़बरदस्त थर्मल एफिशिएंसी मिलेगी जो Qualcomm के नए 3nm chip में अन्य फोनों में मिलती है।

लेकिन इस बार असली हेडलाइन फीचर इसका बैटरी अपग्रेड हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus इस बार 7,000mAh बैटरी सेल का इस्तेमाल कर रहा है, जो OnePlus 13T की 6,260mAh यूनिट से कहीं बड़ी है। अगर ऐसा हुआ, तो यह फोन मुख्यधारा के फ्लैगशिप्स में सबसे लंबी (लगभग दो दिन) देने वाले स्मार्टफोनों में से एक हो सकता है।

ये पढ़ें: iQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

OnePlus 15T डिज़ाइन और डिस्प्ले

Digital Chat Station की लीक ही बताती है कि OnePlus 15T में 6.31-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन और यूनिफॉर्म बेज़ले मिलेंगे। यानि फोन कॉम्पैक्ट तो रहेगा, लेकिन प्रीमियम फील के साथ। साथ ही कंपनी इस बार अल्ट्रा सॉनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ला सकती है, जो स्पीड और एक्युरेसी दोनों में ऑप्टिकल सेंसर से बेहतर है।

कैमरा डिटेल्स फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार अल्ट्रा वाइड लेंस की वापसी करा सकती है, जो OnePlus 13T में नहीं था।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Realme GT 8 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ देगा दस्तक

क्या OnePlus 15T भारत में आएगा?

भले ही अभी तक OnePlus 15T ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन OnePlus का इतिहास यही बताता है कि इसकी “T” सीरीज़ के मॉडल भारत में थोड़े अलग नाम से आते हैं। जैसे OnePlus 13T को भारत में OnePlus 13s के नाम से लॉन्च किया गया था। तो संभव है कि OnePlus 15T India launch के समय इसे OnePlus 15s नाम से पेश किया जाए।

दिलचस्प बात यह भी है कि भारत में आखिरी “T” सीरीज़ फोन OnePlus 10T था। ऐसे में अगर कंपनी इस लाइनअप को वापस लाती है, तो यह उन फैन्स के लिए बड़ी खबर होगी जो हमेशा से रिफाइन फ्लैगशिप चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Phones in November 2025: OnePlus से iQOO तक धमाकेदार लॉन्च की लिस्ट देखें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹1 लाख वाला 75-इंच TV अब ₹65K में? Xiaomi का नया QLED लॉन्च

75-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹1 लाख या उससे ज़्यादा की कीमत में देखने को मिलते हैं। ऐसे में Xiaomi ने भारत में अपना नया Xiaomi QLED TV X Pro 75 ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च किया है, जो ऑफर के बाद ₹64,999 तक जा सकता है। यह लॉन्च सीधे बड़े-स्क्रीन सेगमेंट को टारगेट करता …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

ImageMotorola Signature भारत में लॉन्च: कीमत, फीचर्स और क्या है खास

Motorola को लेकर अब तक एक धारणा बनी हुई थी — भरोसेमंद फोन, लेकिन “safe” डिजाइन और सीमित ambition। लेकिन Motorola signature के लॉन्च के साथ कंपनी ने साफ संकेत दे दिया है कि अब वह सिर्फ मुकाबले में नहीं, लीड करने की तैयारी में है। यह कोई आम फ्लैगशिप लॉन्च नहीं है। Signature ऐसा …

ImageOnePlus 15R vs OnePlus 13R: 15R के लॉन्च के बाद भी क्या 13R बेहतर डील है?

OnePlus की R-series इंडिया में उन यूज़र्स के बीच काफी पॉपुलर है, जो फ्लैगशिप स्तर की परफॉरमेंस कुछ कम दाम में चाहते हैं। इसी सीरीज़ में OnePlus 13R साल की शुरुआत में आया था और अब OnePlus 15R इसके सक्सेसर के तौर पर लॉन्च हो चुका है। अब सवाल यह है कि क्या ये नया …

ImageOnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में लॉन्च कर दिया है। और सच कहें तो, इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों ही जगहों पर कमाल किया है। कई लोगों ने ध्यान दिया होगा कि OnePlus ने 14 को स्किप किया और इसका कारण भी जानना चाहते होंगे। दरअसल, चीन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products