OnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Lava Virat Curve 5G भारत में ₹23,999 में लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद आपको ये ₹19,999 में मिलेगा।
  • इसके रियर कैमरा आइलैंड में एक मिनी डिस्प्ले दिया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी परसेंट और आपका लिखा हुआ टेक्स्ट तक दिखाता है।
  • इसमें 6.67-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, Dimensity 7100 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी दी गयी है।

OnePlus 16 के डिज़ाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रही है। सामने आई ऑफिशियल तस्वीरों में OnePlus 16 पिछले OnePlus 15 के बेहद करीब दिखता है। इसमें आपको वही ओवरऑल शेप, वही फ्लैट साइड्स और बैक पर वही जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।

हालांकि नए फोन को अलग दिखाने की एक कोशिश यहाँ साफ नज़र आती है। OnePlus इस बार “Tomorrow’s Starlight” नाम का एक फिनिश ला रही है, जिसमें लाइटिंग को बैक पैनल के अंदर ही बिठाया गया है। यानी फोन भले ही जाना-पहचाना लगे, लेकिन इसका बैक पैनल कुछ नया कर सकता है।

ये पढ़ें: ColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

नया Starlight फिनिश

OnePlus 16 आपको Dark Forest, Mars Masterpiece और Tomorrow’s Starlight, इन तीन रंगों में मिलेगा।

इन तीनों में सबसे अलग Starlight ही है। इसके बैक पैनल की लाइटिंग फोन पर हो रही चीज़ों के हिसाब से रिएक्ट कर सकती है, जिनमें आने वाली कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूज़िक प्लेबैक, चार्जिंग और गेमिंग शामिल हैं। अलग-अलग स्थिति में लाइटिंग का अलग-अलग इफेक्ट चल सकता है।

इससे OnePlus को स्क्रीन ऑन किए बिना ही ये बताने का एक और तरीका मिल जाता है कि फोन में क्या चल रहा है। सोच के लिहाज़ से ये Nothing के Glyph इंटरफेस जैसा ही है, हालांकि OnePlus लाइटिंग को बैक पैनल के साथ कहीं ज़्यादा घुला-मिला रखती दिख रही है।

बाकी दोनों फिनिश ज़्यादा सादे हैं। Dark Forest में आपको डार्क फ्लैगशिप वाला लुक मिलेगा, वहीँ Mars Masterpiece इस लाइनअप में एक गर्म और ज़्यादा रंगीन, हल्के ऑरेंज जैसा विकल्प जोड़ता है।

Oplus_16908288

ये पढ़ें: vivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K BOE X4 LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसके बेज़ल सिर्फ 0.99mm के हैं। ये डिस्प्ले आम इस्तेमाल में 165Hz तक और सपोर्टेड गेमों में 185Hz तक चल सकता है।

इसके अंदर OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें 9,000mAh बैटरी, 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।

कैमरा सेटअप में OIS वाला 200MP का 1/1.4-इंच प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल हो सकता है। फ्रंट में भी 50MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। बाकी फीचरों में LUMO इमेजिंग, बेहतर किया गया कूलिंग सिस्टम, X-एक्सिस हैप्टिक्स, स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर और IP69 प्रोटेक्शन शामिल हैं।

स्पेसिफिकेशनसंभावित डिटेल
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K BOE X4 LTPO OLED, 0.99mm बेज़ल
रिफ्रेश रेट165Hz (आम इस्तेमाल), 185Hz (सपोर्टेड गेम)
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
बैटरी9,000mAh
चार्जिंग100W वायर्ड, 50W वायरलेस
रियर कैमरा200MP (1/1.4-इंच, OIS) + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो
फ्रंट कैमरा50MP
अन्य फीचरLUMO इमेजिंग, X-एक्सिस हैप्टिक्स, स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर, IP69
रंगDark Forest, Mars Masterpiece, Tomorrow’s Starlight

OnePlus 16 के जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि कंपनी इसे भारत लाने की तैयारी में है।

डिज़ाइन और रंगों को छोड़कर स्पेसिफिकेशन से जुड़ी बाकी सारी जानकारी अभी लीक पर ही आधारित है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products