OnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास बनाते हैं जो लंबे समय तक स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव

Ace 6 Ultra में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यानी स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, हर चीज़ काफी स्मूद नजर आती है। इसके साथ हाई टच रिस्पॉन्स दिया गया है, जिससे गेम के दौरान कंट्रोल ज्यादा सटीक हो जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ एडवांस गेमिंग कर्नेल और कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन की परफॉर्मेंस बनी रहती है।

इस बार OnePlus ने गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए एक स्पेशल गेमिंग कंट्रोलर भी पेश किया है। इसमें फिजिकल ट्रिगर बटन और तेज रिस्पॉन्स मिलता है, जिससे मोबाइल गेमिंग थोड़ा कंसोल जैसा महसूस हो सकता है।

बैटरी और बाकी खास बातें

फोन में 8600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

इसके अलावा फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, IP66/IP68/IP69K रेटिंग और Android 16 आधारित ColorOS 16 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra स्पेसिफिकेशन

  • 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट
  • Dimensity 9500 प्रोसेसर
  • 12GB / 16GB रैम, 256GB / 512GB / 1TB स्टोरेज
  • 50MP प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड
  • 16MP फ्रंट कैमरा
  • 8600mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग
  • IP66/IP68/IP69K रेटिंग

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Ace 6 Ultra फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत लगभग ₹52,000 से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹74,000 तक जाता है। फिलहाल भारत लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • 12GB + 256GB – 3,799 युआन (लगभग ₹52,645)
  • 16GB + 256GB – 4,099 युआन (लगभग ₹56,800)
  • 12GB + 512GB – 4,399 युआन (लगभग ₹60,960)
  • 16GB + 512GB – 4,699 युआन (लगभग ₹65,115)
  • 16GB + 1TB – 5,399 युआन (लगभग ₹74,815)
  • OnePlus गेम कंट्रोलर – 449 युआन (लगभग ₹6,220)

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products