OnePlus Buds Pro 3 टीज़र आया सामने, इसी महीने होंगे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इस महीने के आखिर तक अपने बाये इअरबड्स OnePlus Buds Pro 3 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की है, ये बड्स 21 अगस्त को शाम 6:30 बजे लॉन्च होंगे। ये बड्स Buds Pro सीरीज के अभी तक के सबसे शानदार बड्स होने वाले हैं, जिनमें यूजर को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले OnePlus Buds Pro 3 टीज़र साझा किया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus Buds Pro 3 टीज़र

कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसका टीज़र साझा किया है, जिसमें लॉन्च की तारीख और समय के साथ इसके चार्जिंग केस की तस्वीर नजर आ रही है। कंपनी के अनुसार Buds Pro 3 इसके पिछले बड्स OnePlus Buds Pro और OnePlus Buds Pro 2 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किये जाएंगे। पिछले बड्स में पर्सनलिज़्ड ऑडियो प्रोफाइल्स, लेटेस्ट ऑडियो कोडेक, फ़ास्ट चार्जिंग, स्ट्रांग नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए थे, जिन्हें Buds Pro 3 में और भी बेहतर वर्जन के साथ पेश किया जायेगा।

OnePlus Buds Pro 3 स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार इन बड्स में Digital-to-Analog Converter (DAC) मिलने वाला है। बड्स 25-bit/192 kHz के हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो को सपोर्ट करेंगे, और इनमें 43 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। इतना ही नहीं ये बड्स एनहांस्ड Active Noise Cancellation (ANC) फीचर के साथ पेश किये जा सकते हैं, और इनमें कंपनी कुछ ने AI फीचर्स को भी शामिल कर सकती है। हालांकि ये जानकारी लीक्स के माध्यम से सामने आयी है, और कंपनी ने फ़िलहाल इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

ये पढ़े: 6,000 रूपए से कम कीमत पर लॉन्च हुआ ये शानदार स्मार्टफोन; मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageOnePlus 11 की लॉन्च डेट सामने आयी, OnePlus Buds Pro 2 भी होंगे लॉन्च

OnePlus 11 के लॉन्च की घोषणा कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के लॉन्च के साथ ही कर दी थी और तभी से लगातार इस स्मार्टफोन का इंतज़ार हो रहा है। आज कंपनी ने आखिरकार इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। OnePlus 11 5G 7 फरवरी, 2023 को विश्व …

ImageRealme 13 सीरीज टीजर आया सामने, जल्द होगी लॉन्च

Realme जल्द ही भारत में Realme 13 सीरीज को पेश करने वाला है। इसके पहले कंपनी ने Realme 13 Pro सीरीज को पेश किया था। कंपनी आगामी सीरीज के लॉन्च से पहले उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज कर रही है। आगे Realme 13 सीरीज टीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.