7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OnePlus N6 Lite भारत में ₹16,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है, जिसमें 4GB+64GB स्टोरेज और OxygenOS 16 मिलेगा।
  • इसमें 6.75-इंच की 120Hz HD+ LCD स्क्रीन, Unisoc T7250 चिपसेट, और 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
  • 15W चार्जिंग और 64GB स्टोरेज इसके सबसे बड़े समझौते हैं, वहीँ IP64 रेटिंग, Aqua Touch और छह साल की बैटरी हेल्थ सपोर्ट इस पैकेज को पूरा करते हैं।

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे आज से ही Amazon India और OnePlus India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कि इस कीमत में आपको इस फोन में क्या क्या मिलेगा।

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

OnePlus N6 Lite स्पेसिफिकेशन

इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है, जो 12nm पर बना एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें दो Cortex-A75 कोर, छह Cortex-A55 कोर और Mali-G57 GPU मिलता है। इसके साथ आपको 4GB LPDDR4X रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

इसमें 6.75-इंच की HD+ LCD स्क्रीन इस्तेमाल हुई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा OnePlus ने इसमें Aqua Touch सपोर्ट भी जोड़ा है, जिससे स्क्रीन गीली होने पर भी आपका टच ठीक से काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए, इसके बैक पैनल पर 13MP का OV13B10 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका साइज़ 1/3-इंच है, और आगे 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको न तो अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा और न ही कोई दूसरा रियर कैमरा, वहीँ वीडियो रिकॉर्डिंग भी FHD तक ही सीमित है।

इस फोन में इकलौती खास बात इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। लेकिन OnePlus ने इसके साथ सिर्फ 15W की वायर्ड चार्जिंग दी है, जो N6 की 33W चार्जिंग से काफी धीमी है। इसके अलावा कंपनी छह साल की बैटरी हेल्थ गारंटी और 36 महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन भी देने का वादा कर रही है।

ये पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

मज़बूती की दृष्टि से इस फोन को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। बाकी हार्डवेयर में आपको Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, USB 2.0 और साइड में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर मिलेंगे।

सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसमें आपको AI Eraser, AI Clear Face और Google Gemini इंटीग्रेशन जैसे फीचर भी मिलेंगे। ये फोन 8.95mm मोटा है और इसका वज़न 215 ग्राम है, जो 7,000mAh बैटरी को देखते हुए काफी ठीक ही कहा जाएगा।

स्पेसिफिकेशनOnePlus N6 Lite
डिस्प्ले6.75-इंच HD+ LCD, 120Hz, 900 निट्स (HBM)
प्रोसेसरUnisoc T7250 (12nm, ऑक्टा-कोर)
GPUMali-G57
रैम और स्टोरेज4GB LPDDR4X + 64GB UFS 2.2
रियर कैमरा13MP (OV13B10, 1/3-इंच)
फ्रंट कैमरा5MP
वीडियोFHD तक
बैटरी7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन
चार्जिंग15W वायर्ड
सॉफ्टवेयरOxygenOS 16 (Android 16)
मज़बूतीIP64, MIL-STD-810H
कनेक्टिविटीWi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB 2.0, 3.5mm जैक
सिक्योरिटीसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
डाइमेंशन और वज़न8.95mm मोटाई, 215 ग्राम
कीमत₹16,999 (4GB + 64GB)

ये पढ़ें: ColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.