OnePlus Nord 2 फोन हो सकता है Realme X9 Pro का रिब्रांडेड वर्ज़न?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी Nord सीरीज के साथ इंडियन मार्किट में किफायती कीमत में अच्छे विकल्प देने की रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन आज सामने आई एक ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार OnePlus Nord 2 एक रिब्रांड मॉडल को सकता है। रिपोर्ट्स के हिसाब से यह डिवाइस Realme X9 Pro का ही रीब्रांड वर्जन होगा।

हम बता दे Realme और OnePlus BBK इलेक्ट्रॉनिक्स का ही एक हिस्सा है और जल्द ही मार्किट में Realme X9 Pro को लांच करने वाली है। कुछ अफवाहों के अनुसार इसमें Dimensity 1200 चिपसेट देखने को मिल सकती है पर Weibo पर कुछ लीक्स के अनुसार इसमें स्नैपड्रैगन 870 दिया जायेगा।

ऐसी भी उम्मीद की जा रही है की Realme X9 Pro के दो मॉडल पेश किये जा सकते है जिसमे स्नैपड्रैगन और मीडियाटेक चिपसेट देखने को मिले। कुछ दावो के हिसाब से Realme X9 Pro को चीन से बाहर Dimensity 1200 के साथ OnePlus Nord 2 नाम से पेश किया जा सकता है। चिपसेट के साथ-साथ और भी समानता दोनों फ़ोनों में देखने को मिलती है।

कैमरा की बात करे तो यहाँ 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। पीछे की तरफ 50MP का Sony766 प्राइमरी सेंसर के साथ दो एक्स्ट्रा सेंसर भी दिए जायेंगे।वही पर X9 Pro के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जबकि पीछे की तरफ LED फ़्लैश भी दी जाएगी।

पॉवर के लिए फोन में 4,500mAh की बड़ी बैटरी 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिले सकता है।

वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्रांड का अलर्ट स्लाइड भी मौजूद हो सकता है, जो कि रियलमी फोन में नहीं होगा। अगर सभी अफवाहें सही साबित होती है तो यह फोन एक रिब्रांडेड मॉडल साबित हो सकता है पर कीमत को देखने हुए इनमे थोडा अंतर हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageRealme X9 Pro की स्पेसिफिकेशन आई सामने, Dimensity 1200 प्रोसेसर और 108MP सेंसर के साथ हो सकता है लांच

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Realme अपनी नयी फोटोग्राफी सेंट्रिक फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Realme X9 Pro पर काम कर रही है। कंपनी नें अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कुछ लीक्स के हिसाब से कंपनी जल्द ही डिवाइस को पेश कर सकती है। Realme X9 Pro की स्पेसिफिकेशन चीनी माइक्रो …

ImageOnePlus Nord के अलावा इन 10 विकल्पों को भी आप चुन सकते है

OnePlus ने हाल ही में इंडियन मार्किट में OnePlus Nord को लांच करने रणनीति को काफी साफ़ कर दिया है की कंपनी अब सिर्फ प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में ही डिवाइस न लांच करके प्रीमियम मिड-रेंज में भी डिवाइस को लांच करने वाली है। डिवाइस काफी अच्छे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कॉम्बिनेशन के साथ पेश की गयी है …

ImageOnePlus 17 नए अवतार में लेगा एंट्री! मिलेगी फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन, 240Hz की भी चर्चा

एक नज़र में : OnePlus का अगला फ्लैगशिप OnePlus 17 नए अवतार में आ सकता है, जिसमें लंबी स्क्रीन की जगह फोल्ड फोन जैसी चौड़ी स्क्रीन मिल सकती है। लीक के अनुसार ये अगले साल आने वाले उन हाई-परफॉरमेंस फोनों में शामिल हो सकता है, जिनकी चौड़ी स्क्रीन गेम में ज़्यादा चौड़ा व्यू देगी। दरअसल …

ImageiPhone 18e और Air 2 के साथ आ सकता है iPhone 18, बदलाव सिर्फ दो लेकिन बढ़ सकते हैं दाम

एक नज़र में : Apple का बेस iPhone 18 इस बार सितंबर में iPhone 18 Pro के साथ नहीं आया, और अब लीक के अनुसार ये अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास iPhone 18e और iPhone Air 2 के साथ दस्तक दे सकता है। iPhone 17 के मुकाबले iPhone 18 में सिर्फ दो बड़े बदलाव बताए …

Discuss

Be the first to leave a comment.