OnePlus Nord 4 लॉन्च डेट, रेंडर और कीमत हुई लीक; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी Nord सीरीज में जल्द ही नया फ़ोन पेश करने वाला है, इसकी जानकारी एक टिपस्टर द्वारा साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 की सफलता के बाद अब कंपनी इस साल के OnePlus Summer Launch Event में OnePlus Nord 4 लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर इसकी डिज़ाइन, कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी अभी से लीक हो गयी हैं। फ़ोन को हाल ही में चीन में लॉन्च हुए  OnePlus Ace 3V के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे इसे लेख में OnePlus Nord 4 लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord 4 लॉन्च डेट और कीमत

OnePlus Nord 4 की भारत में कीमत और लॉन्च की तारीख की जानकारी एक टिपस्टर संझू चौधरी द्वारा अपने एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) आकउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लीक की गयी हैं। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को 16 जुलाई को होने वाले OnePlus Summer Launch Event में पेश किया जायेगा। फ़ोन की कीमत 31,999 रूपए हो सकती हैं।

ये पढ़े: Moto G85 5G भारत में 10 जुलाई को होगा लॉन्च; 6.67-इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी की पुष्टि

इसके अतिरिक्त टिपस्टर ने OnePlus Nord 4 रेंडर भी साझा किया है। जिसमें फ़ोन के बैक पेनल पर एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, और इसमें हॉरिजॉन्टल लाइन में दो कैमरा है। फ़ोन को ड्यूल टोन शेड में दिखाया गया है। हालाँकि कंपनी द्वारा इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर संझू चौधरी द्वारा साझा की गयी जाणारी और इंटरनेट पर लीक हुई खबरों के अनुसार इस फ़ोन में  6.74 इंच का 1.5K रेसोल्यूशन वाला OLED Tianma U8+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,150nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। शानदार पर्फोरमकेंए के लिए इस फ़ोन में Snapdragon 7+ Gen 3 मिलने की उम्मीद है, इसके अतिरिक्त इसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

ये पढ़े: OnePlus 13 में 2K OLED डिस्प्ले के साथ मिल रहे हैं, ये धमाकेदार फीचर्स

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 16 मेगापिक्सल Samsung S5K3P9 सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। फ़ोन को पावर देने के लिए 5,500mAh की बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, और IR blaster जैसे ऑप्शंस मिल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageOnePlus Nord 3 की कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक

OnePlus Nord 2 के उत्तराधिकारी के रूप में उतारा जाने वाला OnePlus Nord 3 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कंपनी अपने नए फोन को टीज़ करना भी शुरू कर चुकी है। हालांकि, लॉन्च की आधिकारिक घोषणा से पहले ही OnePlus Nord 3 की भारत और …

ImageOnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite जल्द हो सकते हैं लॉन्च; चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Oneplus जल्द ही Nord सीरीज के दो नए फ़ोन OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 Lite लॉन्च कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus Nord CE 4 लॉन्च किया था और अब इन दो नए फ़ोन की खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इन दोनों फ़ोन …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Discuss

Be the first to leave a comment.