Image
EXPAND

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और बड़ी बैटरी, ज़्यादा चमकदार स्क्रीन और Sony कैमरा सेंसर के साथ अपनी जगह बनाता है। आइये जानते हैं OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro में कौन सा फोन बेहतर है।

कागज़ पर दोनों फोन काफी करीब लगते हैं। दोनों में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 50MP मुख्य कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। लेकिन असली फर्क आपकी ज़रूरत से तय होगा। अगर आपको सबसे बड़ी बैटरी और धूप में बेहतर दिखने वाली स्क्रीन चाहिए, तो Vivo T5 Pro मज़बूत लगता है। वहीं अगर आपको Touch Reflex Chip, 27W रिवर्स चार्जिंग और ज़्यादा मज़बूत IP रेटिंग चाहिए, तो OnePlus Nord CE 6 ज़्यादा संतुलित विकल्प बन सकता है।

ये पढ़ें: Android 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन और मज़बूती

डिज़ाइन के मामले में दोनों फोन मॉडर्न लुक के साथ आते हैं। OnePlus Nord CE 6 में फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट फ्रेम मिलता है, जबकि Vivo T5 Pro भी बड़े डिस्प्ले और साफ डिज़ाइन के साथ आता है। Vivo T5 Pro 5G को काले (Cosmic Black) और नीले (Glacier Blue) रंगों में खरीदा जा सकता है।

मज़बूती के मामले में OnePlus Nord CE 6 थोड़ा आगे दिखता है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। वहीं Vivo T5 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए तैयार हैं, लेकिन ज़्यादा सख्त हालात में OnePlus का सुरक्षा स्तर थोड़ा बेहतर माना जा सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: डिस्प्ले

डिस्प्ले दोनों फोन की बड़ी ताकत है। OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Touch Reflex Chip मिलती है, जिससे टच रिस्पॉन्स बेहतर होता है।

Vivo T5 Pro में थोड़ी बड़ी 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है। ये भी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, लेकिन चमक के मामले में Vivo आगे है। इसकी स्क्रीन 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस तक जा सकती है।

अगर आप फोन को ज़्यादा बाहर धूप में इस्तेमाल करते हैं या बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं, तो Vivo T5 Pro बेहतर लगेगा। वहीं गेमिंग या तेज़ टच रिस्पॉन्स को अहमियत देने वालों के लिए OnePlus Nord CE 6 का Touch Reflex Chip काम का फीचर हो सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मामले में भी ये दोनों फोन काफी करीब हैं, क्योंकि दोनों में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और गेमिंग जैसे इस्तेमाल में दोनों फोन अच्छा अनुभव दे सकते हैं।

दोनों फोन में LPDDR4X रैम मिलती है। OnePlus Nord CE 6 को 8GB रैम के साथ पेश किया गया है, जबकि Vivo T5 Pro में 8GB और 12GB रैम विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज के लिए दोनों फोन में 128GB और 256GB तक के विकल्प उपलब्ध हैं।

अगर आपको ज़्यादा रैम वाला विकल्प चाहिए, तो Vivo T5 Pro का 12GB मॉडल आपके लिए उचित होगा। लेकिन बेस वेरिएंट के हिसाब से दोनों फोनों की परफॉर्मेंस लगभग एक जैसी रहने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: सॉफ्टवेयर

हालांकि ये दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं, लेकिन इनके इंटरफेस अलग हैं। Vivo T5 Pro में OriginOS 6 है, जिसके साथ कंपनी इस फोन को 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट भी देगी।

वहीँ OnePlus Nord CE 6 में OxygenOS 16 मिलता है। लेकिन इसमें कंपनी ने केवल 2 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट देने की घोषणा की है।

तो ज़ाहिर है कि यहां Vivo अपडेट सपोर्ट में थोड़ा आगे है। वहीं OnePlus का OxygenOS उन लोगों को पसंद आ सकता है, जिन्हें साफ और हल्का सॉफ्टवेयर अनुभव चाहिए।

ये पढ़ें: Galaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? 

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: कैमरा

कैमरा सेटअप आपको दोनों में लगभग एक जैसा मिलता है (पेपर पर)। OnePlus Nord CE 6 में 50MP मुख्य कैमरा OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम सेकेंडरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा इसमें फिट किये गए हैं।

दूसरी तरफ, Vivo T5 Pro के रियर कैमरा सेटअप में भी 50MP मुख्य कैमरा OIS के साथ, जिसमें Sony IMX882 सेंसर दिया गया है और 2MP सेकेंडरी कैमरा शामिल है। यहां भी सेल्फी लवर्स को 32MP का फ्रंट कैमरा ही मिलेगा।

कैमरा की अनुभव की बात करें तो Vivo T5 Pro उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें पोर्ट्रेट शॉट्स और थोड़ा ज़्यादा रंगीन तस्वीरें पसंद हैं। वहीं OnePlus Nord CE 6 ज़्यादा संतुलित और भरोसेमंद कैमरा अनुभव देने की कोशिश करता है। हालांकि लो-लाइट में OnePlus का कैमरा थोड़ा संघर्ष करता है।

सेल्फी के लिए दोनों फोन में 32MP कैमरा है, इसलिए यहां बहुत बड़ा फर्क नहीं दिखता।

ये पढ़ें: Pixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी इन दोनों फोनों में काफी बड़ी है, लेकिन ज़्यादा बड़ी Vivo के फोन में मिलती है। Vivo T5 Pro में 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन इस कीमत पर बड़ी बैटरी देते हैं, लेकिन आंकड़ों में Vivo साफ आगे है।

चार्जिंग में भी Vivo T5 Pro थोड़ा आगे है। इसमें 90W तेज चार्जिंग मिलती है। OnePlus Nord CE 6 में 80W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है। हालांकि OnePlus में 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत लंबी बैटरी है, तो Vivo T5 Pro बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर आपको बड़ी बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग भी चाहिए, तो OnePlus Nord CE 6 ज्यादा उपयोगी लग सकता है।

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: कीमतें

Vivo T5 Pro 5G की कीमत ₹29,999 से शुरू होती है। यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। इसका 8GB + 256GB मॉडल ₹33,999 में आता है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹39,999 है।

OnePlus Nord CE 6 की कीमत भी ₹29,999 से शुरू होती है। यह कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल ₹32,999 में आता है।

यानी बेस मॉडल में दोनों की कीमत बराबर है, लेकिन 256GB स्टोरेज वाले मॉडल में OnePlus थोड़ा सस्ता पड़ता है। Vivo में 12GB रैम का विकल्प मिलता है, जो OnePlus में नहीं है।

OnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: निष्कर्ष

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे बड़ी बैटरी, ज़्यादा चमकदार स्क्रीन, 12GB रैम विकल्प और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है, तो Vivo T5 Pro ज़्यादा मज़बूत विकल्प बनता है। इसकी 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स तक की स्क्रीन इसे इस मुकाबले में अलग पहचान देती है।

वहीं अगर आपको ज़्यादा मज़बूत IP रेटिंग, Touch Reflex Chip, OxygenOS और 27W रिवर्स चार्जिंग चाहिए, तो OnePlus Nord CE 6 ज़्यादा संतुलित फोन लगता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

ImageOnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Nord CE Lite सीरीज़ दो साल बाद लौटी है, इसलिए OnePlus के लिए यह वापसी काफी अहम है। Nord CE4 Lite, Amazon India Great Indian Festival 2024 सेल में अपने सेगमेंट के सबसे ज़्यादा बिकने वाले Android फोनों में शामिल था, इसलिए इस नए मॉडल पर उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं। ₹20,999 की …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.