OnePlus जल्द कर सकता है अपने वायरलेस इयरबड्स को लांच: Galaxy Buds और Airpods को मिलेगी टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वायरलेस इयरफोन का मार्किट काफी तेज़ी से ग्रोथ कर रहा है और लगभग सभी ब्रांड इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए काफी होड़ लगा रहे है। Apple AirPods, और Samsung के Galaxy Buds के बाद शाओमी ने चीन में अपने AirPods लांच किये, जबकि Realme 17 दिसम्बर को अपने पहले True Wirelss Earphones लांच करने वाली है।

इसी क्रम में OnePlus भी शायद जल्द ही Airpods और Galaxy Buds को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने इयरबड्स भी अगले साल यानि 2020 की शुरुआत में लांच कर सकती है। PhoneArena के अनुसार, जिस सोर्स से यह लीक सामने आई है वो काफी हद तक विश्वसनीय कहा जा सकता है।

OnePlus के अपकमिंग इयरबड्स ?

Max J, टिपस्टर ने एक इमेज को शेयर किया है जिसमे आपको कोई ख़ास जानकरी सामने नहीं आती है लेकिन इतना साफ़ है की यह प्रोडक्ट अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में ही है। डिजाईन की बात करे तो हो सकता है की यहाँ कंपनी ने बुलेट वायरलेस इयरफोन का एक इयरबड डिजाईन हो सकता है।

OnePlus

अन्य इयरफ़ोनों या इयरबड्स की तरह यहाँ पर भी बेहतर फिटिंग के लिए अलग-अलग सिलिकॉन टिप्स का इस्तेमाल किया जायेगा। बेहतर फिटिंग अच्छा नॉइज़ आइसोलेशन प्रदान करता है। उम्मीद यही की जा सकती है की कंपनी इस लेटेस्ट इयरबड्स में एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

वनप्लस अपने 6T मॉडल के साथ ऑडियो जैक से दूरी पहले ही बना चूका है तो वायरलेस इयरबड्स को लांच किये जाना काफी हद तक सही भी मालूम होता है।

OnePlus 8 सीरीज में क्या होगा खास?

इसके साथ ही OnePlus 8 सीरीज से जुडी भी काफी जानकरी सामने आ रही है की इस सीरीज में आपको OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 और OnePlus 8 Lite नाम से 3 अलग-अलग मॉडल पेश किये जा सकते है। OnePlus 8 के रेंडर भी लीक हुए है। इसमें पंच-होल कट-आउट, क्वैड रियर कैमरा और नीचे की तरह टाइप-C पोर्ट भी देखने को मिलता है।

OnePlus 8 सीरीज को कंपनी लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच करने के साथ 5G सपोर्ट भी प्रदान कर सकती है। जहाँ पर स्टैण्डर्ड एडिशन में सिंगल सेल्फी कैमरा जबकि प्रो एडिशन में आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा पंच होल कट-आउट में देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageRealme Buds Air Neo की लाइव इमेज हुई लीक: माइक्रो USB पोर्ट और AirPods जैसे ही डिजाईन के साथ होंगे लांच

Oppo के सब-ब्रांड Realme ने पिछले साल अपने Realme X2 स्मार्टफोन को इंडिया में लांच किया था। इसी इवेंट में कंपनी ने Realme Buds Air को भी पेश किया था जो देखने में काफी हद्द तक Apple AirPods जैसे नज़र आते है। 3,999 रुपए की कीमत में पेश किये गये ये काफी किफायती TWS इयरबड्स …

ImagePoco जल्द लांच करने वाला है अपने वायरलेस इयरबड्स इंडिया में

शाओमी से अलग होने के बाद Poco ने इंडिया मार्किट में अपना पहला स्मार्टफोन Poco X2 लांच किया था जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ। इसके बाद अब कंपनी स्मार्टफोन एक्सेसरीज के सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपने ट्रू वायरलेस इयरबड्स लांच करने वाली है। Poco F1 को शाओमी के साथ लांच करने के बाद कंपनी …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और S Pen के साथ iPhone को सीधी टक्कर

Samsung ने Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra भी पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Ultra मॉडल पूरी सीरीज़ का केंद्र है और इस बार कंपनी ने कैमरा में 100X Space Zoom जैसे फीचर, कस्टम चिपसेट और S Pen अनुभव पर खास ध्यान दिया है। …

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.