Oppo A5s होगा अगले हफ्ते इंडिया में लांच: 6.2-इंच डिस्प्ले, 4230mAh बैटरी है खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने हाल ही में Oppo F11 Pro स्मार्टफोन को पॉप-अप कैमरे के साथ लांच किया था और उसके बाद कल कंपनी ने साफ़ किया की जल्द ही Oppo F11 Pro का Avenger Edition स्मार्टफोन भी लांच किया जायेगा। आज जो नयी रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार कंपनी अगले हफ्ते Oppo A5s को लांच करने वाली है।

Oppo A5s के फीचर

मिड-रेंज सेगमेंट में पेश की जाने वाले Oppo A5s में आपको सामने की तरफ 6.2-इंच की HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सेल रेज़ोलुशन के साथ दी जाएगी। प्रोसेसर के तौर यहाँ पर MediaTek Helio P35 चिपसेट मिलेगा जिसके साथ 2GB/3GB/4GB रैम का विकल्प भी दिया जा सकता है। स्टोरेज के 32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है। 

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP प्राइमरी और 2MP कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल रियर सेटअप दिया जायेगा। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा सेंसर भी मिलेगा। Oppo A5s आपको एंड्राइड ओरियो आधारित Color OS 8.1 पर रन करता हुआ दिखाई देगा। और बैकअप के लिए 4230mAh की बैटरी भी मिलती है।

यह भी पढ़िए: Oppo F11 Pro का क्विक रिव्यु: किफायती कीमत में पॉप-अप कैमेरा

Oppo A5s के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Oppo A5s
डिस्प्ले 6.22-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, वाटर-ड्राप नौच
प्रोसेसर MediaTek Helio P35 चिपसेट
रैम 2GB/3GB4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो आधारित ColorOS 8.1
रियर कैमरा 13MP+2MP
सेल्फी कैमरा 8MP
बैटरी 4,230mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageOppo A5s हुआ MediaTek P35 चिपसेट, 4230mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज इंडिया में 10,000 रुपए से कम कीमत में Realme 3(रिव्यु) , Redmi Note 7 और Zenfone max Pro M2 को टक्कर देने के लिए Oppo A5s को लांच कर दिया है। यहाँ पर आपको बड़ी बैटरी के अलावा टेक्सचर-मिरर फिनिश देखने को मिली है। तो चलिए इस किफायती कीमत वाले स्मार्टफोन पर …

ImageOppo ला रहा है 48MP रियर सेंसर तथा फ्रंट पॉप-अप कैमरा सेंसर वाला F11 Pro; शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

Oppo ने भी पिछले कुछ समय में काफी आकर्षक स्मार्टफोन पेश किये है जिसका सबसे ज्यादा फायदा यूजर को हुआ है क्योकि उनको पसंदीदा स्पेसिफिकेशन के साथ एक अच्छी कीमत भी देखने को मिलती है। कुछ दिनों पहले फ्लिप्कार्ट के साथ किफायती कीमत में Oppo K1 को लांच करने के बाद अब कंपनी अपनी F-सीरीज के …

ImageOppo K14x 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले पर फोकस

Oppo ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज को आगे बढ़ाते हुए Oppo K14x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबा बैकअप देने वाली बैटरी मानी जा रही है। आइये विस्तार से जानते हैं। …

ImageOnePlus 15T को लेकर बड़ा इशारा, क्या बैटरी और डिस्प्ले में होगा तगड़ा अपग्रेड?

OnePlus ने अप्रैल 2025 में OnePlus 13T को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके अगले मॉडल OnePlus 15T पर काम कर रही है। ताज़ा लीक के मुताबिक, आने वाला OnePlus 15T बैटरी और डिस्प्ले के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products