7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, IP69 रेटिंग के साथ उतारा गया है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देता है।

OPPO A6 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर इस्तेमाल में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। OPPO का दावा है कि फोन में दिया गया 3900mm² वेपर चैंबर लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी हीट को कंट्रोल करने में मदद करता है।

OPPO A6 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि फोन को 5 साल की ड्यूरेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के चलते यह फोन पानी की तेज धार और ज्यादा तापमान वाले पानी को भी झेल सकता है।

कीमत और उपलब्धता

OPPO A6 Pro 5G को Cappuccino Brown और Aurora Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये रखी गई है। यह फोन Amazon, Flipkart, OPPO Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट (अधिकतम 2,000 रुपये) और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Image7000mAh बैटरी और Sony कैमरा वाला नया Motorola फोन लॉन्च, फीचर्स व कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और भरोसेमंद कैमरा चाहते हैं। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का कहना है कि एक बार …

Image10,001mAh बैटरी और 80W चार्जिंग वाला realme NARZO Power 5G लॉन्च, जानिए कीमत

realme ने भारत में अपना नया realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है 10,001mAh की विशाल बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह भारत में मिलने वाले सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों में से एक है। यानी अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो बार-बार …

ImageVivo Y51 Pro 5G लॉन्च: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन

Vivo ने अपनी Y-series में नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 का अपग्रेड माना जा रहा है और खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं। नए Vivo Y51 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products