Oppo F19 होगा 6 अप्रैल को इंडिया 48MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज इंडियन मार्किट में अपने Oppo F19 को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करने साफ़ किया की 6 अप्रैल को इंडिया में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo F19 को लांच किया जायेगा।

Oppo ने इस से पहले मार्च 8 को इंडिया में Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ दोनों फ़ोनों को लांच किया था और अब कंपनी सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को पेश करने वाली है। चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Oppo F19 के फीचर

ओप्पो के F19 में आपको सामने की तरफ 6.43-इंच साइज़ वाली FHD+ AMOLED डिस्प्ले पंच होल कटआउट के साथ मिलेगी। डिस्प्ले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट, 90.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप 2MP डेप्थ और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ दिया गया है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

Oppo F19 इंडियन मार्किट में स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा जिसमे ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। रैम और स्टोरेज आप्शन की जहाँ तक बात है तो आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित Color OS पर रन करती हुई मिलेगी।

Oppo F19 में पॉवर के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन बायोमेट्रिक के लिए फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही ऑप्शनो के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ ड्यूल 4G, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, USB टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किये गये है।

Oppo F19 की आपेक्षित कीमत

अभी F19 के इंडिया लांच में कुछ दिन बाकि है और उम्मीद यही है की डिवाइस मिड-रेंज प्राइस के साथ पेश की जाएगी। कलर आप्शन शायद यहाँ Prism Black और Midnight Blue मिल सकता है।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOppo F19 Pro+ 5G और F19 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जल्द होगा इंडिया में लांच

Oppo F19 सीरीज जल्द ही इंडिया में लांच की जाने वाली है। अमेज़न इंडिया की साईट पर डिवाइस का टीज़र भी सामने आ गया है। टीज़र के मुताबिक आपको Oppo F19 और F19+ 5G दो फ़ोनों देखने को मिलेंगे जिनकी आधिकारिक लांच डेट अभी शेयर करनी बाकि है। लांच होने से पहले सीरीज के कुछ …

ImageOppo F19 हुआ 5,000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज इंडिया में Oppo F19 सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को लांच कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, 48MP AI ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। Oppo F19 के फीचर ओप्पो के F19 में आपको सामने की तरफ 6.43-इंच साइज़ …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageOPPO Reno16 भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर 3D प्लैनेट डिज़ाइन, साथ में 6700mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा

OPPO ने आज भारत में अपना नया OPPO Reno16 लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी की Reno16 सीरीज़ का टॉप वेरिएंट है। ₹61,999 से शुरू होने वाले इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 6.32-इंच का कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले और 80W चार्जिंग वाली 6,700mAh बैटरी दी गई है। इस बार …

Discuss

Be the first to leave a comment.