Image
EXPAND

OPPO F33 Pro रिव्यू: क्या इस फोन का सेल्फी कैमरा लोगों को कर सकता है दीवाना?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
क्विक वर्डिक्ट

OPPO F33 Pro प्रीमियम दिखता है, स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है। इसमें अच्छा AMOLED डिस्प्ले है, बैटरी लाइफ भी शानदार है, चार्जिंग तेज़ है और सेल्फी कैमरा वाकई काफी मज़बूत है। ColorOS भी रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए कई काम के फीचर्स जोड़ता है।

वहीं दूसरी तरफ, परफॉर्मेंस सिर्फ सामान्य कामों के लिए ठीक-ठाक है और रियर कैमरा सेटअप थोड़ा फीका लगता है। कुल मिलाकर, यह फोन उन लोगों के लिए ज़्यादा समझदारी भरा विकल्प है, जिनके लिए डिज़ाइन, बैटरी कम्फर्ट और सेल्फी बाकी चीज़ों से ज़्यादा मायने रखती हैं।

खरीदें अगर:

  • आप एक खूबसूरत फोन चाहते हैं, जिसमें शानदार बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग मिले।
  • आपके लिए सेल्फी, डिस्प्ले क्वॉलिटी और फीचर-रिच डेली सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस अहम है।

न खरीदें अगर:

  • आप बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और ज़्यादा स्मूद ओवरऑल एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • आप रियर कैमरा में ज़्यादा वर्सेटाइल सेटअप चाहते हैं, जैसे अल्ट्रा-वाइड या 4K वीडियो जैसी सुविधाएं।

OPPO F-सीरीज़ आमतौर पर उन खरीदारों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिनके लिए बेंचमार्क नंबरों से ज़्यादा डिज़ाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और रोज़मर्रा का पॉलिश्ड अनुभव मायने रखता है। OPPO F33 Pro भी उसी फॉर्मूले पर चलता है।

पहली नज़र में यह कई ज़रूरी बॉक्स टिक करता है। फोन प्रीमियम दिखता है, स्लिम है, तेज़ी से चार्ज होता है, इसमें ब्राइट AMOLED डिस्प्ले मिलता है और सुपर वाइड सेल्फी कैमरा भी है। बहुत से कैजुअल यूज़र्स के लिए सिर्फ यही बातें इसे आकर्षक बना सकती हैं।

लेकिन इसकी कीमत वाले सेगमेंट में उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। करीब ₹38,000 से ₹41,000 के बीच खरीदार आमतौर पर बेहतर परफॉर्मेंस, कम समझौते और ज़्यादा संतुलित हार्डवेयर की उम्मीद करते हैं। यहीं OPPO F33 Pro एक थोड़ा चुनिंदा विकल्प बन जाता है।

यह फोन उन लोगों को ज़्यादा पसंद आएगा, जिनके लिए सेल्फी, डिज़ाइन और बैटरी कम्फर्ट सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। बाकी यूज़र्स को अपनी ज़रूरत के हिसाब से शायद कोई और विकल्प बेहतर लगे। आइए, इसे विस्तार से इस रिव्यू में समझते हैं।

OPPO F33 Pro की कीमत और उपलब्धता

OPPO F33 Pro भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • 8GB + 128GB: ₹37,999
  • 8GB + 256GB: ₹40,999

यह फोन OPPO के आधिकारिक चैनलों, बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और भारत भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

फायदे (Pros)

  • स्लिम और खूबसूरत डिज़ाइन
  • हाथ में अच्छा फील
  • ब्राइट AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • ऑटोफोकस के साथ मजबूत सेल्फी कैमरा
  • अच्छी बैटरी लाइफ
  • फास्ट चार्जिंग
  • दमदार स्टीरियो स्पीकर्स
  • ColorOS के उपयोगी फीचर्स
  • IP68/IP69K रेटिंग

कमियां (Cons)

  • मुकाबले में बेहतर परफॉर्मेंस वाले विकल्प मौजूद
  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं
  • 4K वीडियो सपोर्ट नहीं
  • OIS नहीं
  • स्प्रिंगी हैप्टिक्स
  • कुछ ब्लोटवेयर पहले से इंस्टॉल
  • कैमरा प्रोसेसिंग की स्पीड धीमी

OPPO F33 Pro रिव्यू: अनबॉक्सिंग

बॉक्स के अंदर OPPO F33 Pro हैंडसेट, 80W SUPERVOOC चार्जर, USB-A से USB-C केबल, प्रोटेक्टिव केस, SIM इजेक्टर टूल और ज़रूरी डॉक्यूमेंटेशन मिलते हैं। इसके साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर भी पहले से लगा हुआ आता है, जिसे आज भी कई खरीदार पसंद करते हैं।

OPPO F33 Pro रिव्यू: डिज़ाइन और बिल्ड

OPPO F33 Pro के डिज़ाइन पर काफी मेहनत की गयी है, जिससे वो पहली नज़र में ही पसंद आये। दूर से देखने पर यह इस कीमत के कई दूसरे फोनों से ज़्यादा क्लीन और पॉलिश्ड लगता है। फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन, साफ रियर लेआउट और स्लिम प्रोफाइल इसे अपनी कीमत से ज़्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

OPPO F33 Pro Review Hindi

194 ग्राम वज़न और 8.3mm मोटाई के साथ यह अल्ट्रा-लाइट तो नहीं है, लेकिन 7,000mAh बैटरी के बावजूद इसका फील प्रभावशाली है। हाथ में यह आरामदायक लगता है, और फ्लैट साइड्स की वजह से पकड़ भी उन कर्व्ड ग्लॉसी फोनों से बेहतर मिलती है जो आसानी से फिसलते हैं।

फोन Misty Forest, Passion Red और Starry Blue रंगों में पेश किया गया है। मेरे पास इसका लाल रंग (Passion Red) का वेरिएंट है, और स्मार्टफोनों में मैंने जितने लाल रंग देखे हैं, उनमें यह सबसे खूबसूरत फिनिश में से एक है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

हालांकि, इसमें प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक मिलता है। यह सस्ता नहीं लगता, लेकिन फिर भी इसमें वह ठोस प्रीमियम फील नहीं मिलती जो इस सेगमेंट के कुछ दूसरे फोन बेहतर मटीरियल्स के साथ देते हैं।

लेकिन फिर भी इसकी मज़बूती (ड्यूरेबिलिटी) इसकी खूबियों में से एक है। इसमें IP68 और IP69K रेटिंग मिलती है, जो बारिश, धूल, छींटों और थोड़े रफ यूज़ में असल काम आती है। OPPO ने MIL-STD-810H टेस्टिंग का दावा भी किया है, जो थोड़ा और भरोसा देती है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दाईं तरफ हैं। नीचे USB 2.0 पोर्ट मिलता है, जो इस कीमत पर निराश करता है। इसके साथ माइक्रो एसडी और नैनो सिम हाइब्रिड स्लॉट, माइक्रोफोन और प्राइमरी स्पीकर दिए गए हैं। ऊपर की तरफ दूसरा स्टीरियो स्पीकर और एक नॉइज़-कैंसलिंग माइक्रोफोन मिलता है।

OPPO F33 Pro में AI Link Boost 3.0 का सपोर्ट भी है, जो नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी ने 5G+ कनेक्टिविटी के लिए Jio के साथ साझेदारी भी की है।

कुल मिलाकर, OPPO ने F33 Pro के डिज़ाइन पर अच्छा काम किया है। यह खासकर Passion Red कलर में बहुत अच्छा दिखता है। कैमरा बंप लगभग न के बराबर है, फ्रंट पर बेज़ल्स भी चारों तरफ बराबर हैं, और डोनट-स्टाइल फ्लैश इसके डिज़ाइन में थोड़ा अलग कैरेक्टर जोड़ता है।

OPPO F33 Pro रिव्यू: डिस्प्ले

OPPO F33 Pro में 6.57-इंच का AMOLED पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2372 रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है। कागज़ पर यह इस सेगमेंट के हिसाब से अच्छा सेटअप है, और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह ज़्यादातर चीज़ें सही करता है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

रंग अच्छे लगते हैं, काले रंग गहरे हैं और कॉन्ट्रास्ट वैसा ही है जैसा AMOLED से उम्मीद की जाती है। सोशल मीडिया, स्ट्रीमिंग और कैज़ुअल ब्राउज़िंग पर सब कुछ अच्छा दिखता है। इस साइज़ पर शार्पनेस भी ठीक है, इसलिए टेक्स्ट और आइकॉन्स साफ रहते हैं।

ब्राइटनेस 1400 निट्स HBM तक जाती है, इसलिए आउटडोर विज़िबिलिटी अच्छी रहती है। तेज़ धूप में भी स्क्रीन आसानी से पढ़ी जा सकती है। PWM फ्रीक्वेंसी 2,160Hz है, जो संवेदनशील आंखों वाले यूज़र्स के लिए राहत की बात है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

बेज़ल्स भी काफ़ी स्लिम और बराबर हैं, और फ्लैट पैनल टाइपिंग व स्क्रीन प्रोटेक्टर दोनों के लिए ज़्यादा प्रैक्टिकल भी है। कई यूज़र्स आज भी फ्लैट स्क्रीन इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें गलती से होने वाले टच (accidental touches) कम परेशान करते हैं।

OPPO F33 Pro Review Hindi

हालांकि, इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। यह LTPO पैनल नहीं है, इसमें एडवांस HDR-क्लास अनुभव नहीं मिलता, और सीमित परफॉर्मेंस की वजह से डिस्प्ले हर समय पूरी तरह स्मूद 120Hz पर नहीं चल पाता। फिर भी, ज़्यादातर खरीदारों के लिए यह फोन के ज़्यादा पसंद आने वाले हिस्सों में से एक रहेगा।

OPPO F33 Pro रिव्यू: स्पीकर और हैप्टिक्स

OPPO F31 Pro में स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलता है, और ऑडियो क्वॉलिटी वाकई काफी अच्छी है। इसके डिस्प्ले के साथ मिलकर वीडियो देखने या कैज़ुअल कंटेंट के लिए कुल मिलाकर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस अच्छा बन जाता है, जैसा कि इस कीमत पर उम्मीद की जाती है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

ये स्पीकर्स सबसे ज़्यादा लाउड तो नहीं हैं, लेकिन रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए इनकी क्वॉलिटी पर्याप्त है। इसमें 300% वॉल्यूम बूस्ट मोड भी मिलता है। यह ट्यूनिंग को काफी बदल देता है, लेकिन अगर आपको सिर्फ ज़्यादा तेज़ आवाज़ चाहिए, तो यह विकल्प मौजूद है और पूरी तरह वैकल्पिक (ऑप्शनल) भी है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

हैप्टिक्स की बात करें तो OPPO F31 Pro थोड़ा निराश करता है। इसमें वही स्प्रिंगी वाइब्रेशन स्टाइल मिलता है, और यहां X-एक्सिस लीनियर मोटर नहीं दी गई है।

OPPO F33 Pro रिव्यू: सॉफ्टवेयर

OPPO F33 Pro में Android 16 पर आधारित ColorOS 16 मिलता है और सॉफ्टवेयर इस फोन के अच्छे हिस्सों में से एक है। OPPO जानता है कि Android को कैसे एक साफ, मॉडर्न और फीचर-पैक्ड तरीके से पेश करना है। मेन्यू समझना आसान है और UI की आदत भी जल्दी पड़ जाती है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

कस्टमाइज़ेशन के अच्छे विकल्प मिलते हैं, जैसे आइकन स्टाइल, फॉन्ट्स, वॉलपेपर्स, फिंगरप्रिंट एनिमेशन, होम स्क्रीन लेआउट, फ्लोटिंग विंडोज़, स्प्लिट स्क्रीन, ऐप क्लोनिंग, प्राइवेट सेफ, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, फाइल डॉक और प्राइवेसी फीचर्स।

OPPO F33 Pro Review Hindi

हालांकि अलग OPPO AI पेज नहीं है, लेकिन AI फीचर्स काफी हैं। इसमें AI Recorder, AI Translate, AI Eraser, Reflection Eraser, AI Unblur, AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Portrait Glow और कैमरा ऐप में डॉक्युमेंट स्कैनिंग मिलती है। Photos ऐप में भी ट्रिमिंग, फिल्टर्स, म्यूज़िक और आसान reel-style edits के लिए बिल्ट-इन एडिटर दिया गया है।

लेकिन यहां AI Mind Space, Circle to Search और AI Call Summary जैसे फीचर्स का पूरी तरह गायब होना थोड़ा निराशाजनक लगता है। खासकर इस कीमत पर Circle to Search का न होना चौंकाता है। उम्मीद है कि OPPO इन्हें किसी OTA अपडेट के ज़रिए जोड़ेगी।

कभी-कभी ग्लिच, लैग और रैंडम स्लोडाउन भी दिखते हैं, जो गेमिंग के दौरान और ज़्यादा महसूस होते हैं। ऐप खोलने और बंद करने के एनिमेशन हैं, लेकिन विजुअल पॉलिश कुछ जगहों पर अधूरी लगती है। क्विक पैनल के अलावा कई हिस्सों में सही बैकग्राउंड ब्लर नहीं मिलता, इसलिए इंटरफेस साफ तो दिखता है, लेकिन उतना रिफाइंड नहीं लगता।

OPPO F33 Pro Review Hindi

ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले (Always-on display) भी कमज़ोर हिस्सा है। इसमें सिर्फ एक क्लॉक स्टाइल मिलता है, कस्टमाइज़ेशन लगभग नहीं है, और स्क्रीन करीब 10 सेकंड बाद बंद हो जाती है, इसलिए यह सच में always-on नहीं है।

इसके अलावा, OPPO वाला जाना-पहचाना clutter भी मिलता है—प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स, सर्च पेज प्रमोशंस और लॉक स्क्रीन एक्स्ट्राज़। अच्छी बात यह है कि OPPO ने F33 Pro के लिए 3 बड़े OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। कुल मिलाकर, ColorOS 16 रोज़मर्रा के इस्तेमाल में अच्छा साथ देता है, लेकिन सुधार की गुंजाइश अब भी बाकी है।

OPPO F33 Pro रिव्यू: परफॉरमेंस

फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट, 8GB RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। कॉलिंग, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग, मैप्स और सोशल ऐप्स जैसे हल्के इस्तेमाल में यह ठीक-ठाक काम करता है। अगर आपका यूज़ साधारण है, तो फोन इस्तेमाल लायक और स्थिर बना रहता है।

लेकिन जैसे ही काम का दबाव बढ़ता है, इसकी सीमाएं साफ दिखने लगती हैं। इस कीमत के हिसाब से यह चिपसेट काफी कमज़ोर लगता है। मल्टीटास्किंग इसकी ताकत नहीं है। कई ऐप्स के बीच स्विच करने पर री-लोड, धीमा रेज़्युम और छोटे-छोटे पॉज़ देखने को मिलते हैं, जिन्हें प्रतिद्वंद्वी डिवाइसेज़ ज़्यादा स्मूद तरीके से संभाल लेते हैं। BGMI जैसे गेम भी प्रोसेसर पर जल्दी दबाव डालते हैं।

OPPO F33 Pro Review Hindi

सिंथेटिक बेंचमार्क

बेंचमार्क OPPO F33 Pro (Dimensity 6360 Max)OnePlus Nord 6 (Snapdragon 8s Gen 4)vivo V70 FE (Dimensity 7360)
AnTuTu Score5566322290104933342
Storage (Score, Sequential Read Speed, Write Speed)Score: 79771; Sequential Read: 548 MB/s; Sequential Write: 553 MB/sScore: 131276; Sequential Read: 3987 MB/s; Sequential Write: 3600 MB/sScore: 99695; Sequential Read: 1921 MB/s; Sequential Write: 1872 MB/s
Geekbench 6 CPU (Single-Core, Multi-Core)Single-Core: 748; Multi-Core: 1792Single-Core: 2033; Multi-Core: 6369Single-Core: 1030; Multi-Core: 2943
Geekbench 6 GPU (OpenCL, Vulkan)OpenCL: 1456; Vulkan: 1465OpenCL: 13160; Vulkan: 18262OpenCL: 2530; Vulkan: 2521
3DMark Wildlife Extreme (Score, Avg FPS)Score: 378; Avg FPS: 2.27Score: 4485; Avg FPS: 26.86Score: 868; Avg FPS: 5.20
3DMark Wildlife Extreme Stress Test (Best Loop, Lowest Loop, Stability)Best Loop: 380; Lowest Loop: 378; Stability: 99.5%Best Loop: 4227; Lowest Loop: 2130; Stability: 50.4%Best Loop: 867; Lowest Loop: 861; Stability: 99.3%

स्टोरेज परफॉर्मेंस भी आज के स्टैण्डर्ड (मानकों) के हिसाब से औसत है। UFS 2.2 काम चलाने लायक तो है, लेकिन यह फोन को खास तेज़ महसूस नहीं कराती। शायद यही वजह है कि फोन कभी-कभी अचानक धीमा भी लगने लगता है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

हल्के गेम्स मीडियम सेटिंग्स पर ठीक चल जाते हैं। BGMI अधिकतम 60FPS तक चलता है, और 13 मिनट के सेशन में मुझे औसतन 55.8FPS मिला, जबकि तापमान करीब 39°C के आसपास रहा (4,289mm² वेपर चैंबर की मदद से)। गेमप्ले बहुत प्रभावशाली तो नहीं लगा, लेकिन खेलने लायक ज़रूर था।

OPPO F33 Pro रिव्यू: कैमरे

F33 Pro साफ तौर पर एक ऐसे कैमरे के इर्द-गिर्द बनाया गया है, जो बाकी से ज़्यादा ध्यान खींचता है और वह है इसका सेल्फी कैमरा। पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सहायक सेंसर मिलता है। यहां अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं है, और इस कीमत पर यह कमी महसूस होती है। ग्रुप शॉट्स, लैंडस्केप्स और तंग इंडोर सीन के लिए एक दूसरे काम के लेंस का होना बेहतर रहता।

OPPO F33 Pro Review Hindi

प्राइमरी कैमरा

डे-लाइट में प्राइमरी कैमरा ठीक-ठाक काम करता है। फोटो साफ आती हैं, कलर्स पंची दिखते हैं और सोशल मीडिया के लिए तैयार शॉट्स लेना आसान रहता है। आसान सीन में डायनामिक रेंज भी ठीक है, लेकिन तेज़ धूप और ज़्यादा ब्राइट आसमान अब भी चुनौती देते हैं। 2X क्रॉप्स में डिटेल की साफ कमी दिखती है।

अच्छी रोशनी में शटर स्पीड ठीक रहती है, लेकिन फोटो लेने के बाद प्रोसेसिंग उम्मीद से थोड़ा ज़्यादा समय लेती है। व्यूफाइंडर में HDR प्रीव्यू भी खास प्रभावशाली नहीं है, इसलिए कई बार फाइनल फोटो पहले दिख रही इमेज से बेहतर निकलती है। पोर्ट्रेट्स भी खास अच्छे नहीं लगते, बोकेह बहुत अच्छा नहीं है और एज डिटेक्शन कमज़ोर है।

यहां OIS भी नहीं है, इसलिए फोटो और वीडियो उम्मीद से ज़्यादा शेकी हो सकते हैं। लो-लाइट में, अगर आसपास अच्छी रोशनी हो, तो कैमरा इस्तेमाल लायक रहता है। लेकिन जैसे ही सीन ज़्यादा डार्क होते हैं, डिटेल घटती है, स्मियरिंग बढ़ती है और हाइलाइट्स जा सकती हैं।

रियर कैमरा पर वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps या 60fps तक सीमित है। 4K सपोर्ट नहीं है, जो इस कीमत पर निराश करता है। यह सीमा चिपसेट से भी जुड़ी है, इसलिए फोन 4K प्लेबैक भी सपोर्ट नहीं करता। 1080p फुटेज भी चलते समय हल्की शेक और जर्क के साथ दिख सकती है।

सेल्फी कैमरा

यहीं यह फोन सबसे मज़बूत दिखता है। 50MP फ्रंट कैमरा 18mm अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सच में काम आता है। ग्रुप सेल्फी लेना आसान हो जाता है, फ्रेमिंग ज़्यादा लचीली मिलती है और फोकस भी ज़्यादा भरोसेमंद रहता है।

अच्छी रोशनी में सेल्फी डिटेल्ड आती हैं और स्किन टोन भी सुखद लगती है। फ्रंट कैमरा वीडियो भी अच्छा है, हालांकि यह 1080p 30fps तक सीमित है। इसलिए अगर आपके लिए वीडियो कॉल्स, सोशल मीडिया या कैजुअल व्लॉगिंग मायने रखते हैं, तो फोन का यह कैमरा काफी मज़बूत है।

कुल मिलाकर, इसका कैमरा सेटअप सेलेक्टिव है। इसका मतलब है कि फ्रंट कैमरा पर सही मायनों में ध्यान दिया गया है, जबकि रियर कैमरा सिस्टम इस कीमत के हिसाब से ज़्यादा ही बेसिक लगता है। अगर आपकी पहली प्राथमिकता सेल्फी है, तो F33 Pro में साफ अपील है। लेकिन अगर आप बाकी कैमरा एक्सपीरियंस को ज़्यादा महत्व देते हैं, तो इस रेंज में बेहतर विकल्प मौजूद हैं।

OPPO F33 Pro रिव्यू: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी लाइफ यहां सबसे आसानी से पसंद आने वाली चीज़ों में से एक है। फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो इस साइज़ के डिवाइस के लिए काफी बड़ी है। ज़्यादातर लोगों के लिए यह हल्के से मध्यम इस्तेमाल में आराम से दो दिन चल सकती है।

OPPO F33 Pro Review Hindi

अगर आपका इस्तेमाल थोड़ा ज़्यादा भी हो, तब भी लंबा दिन निकालना मुश्किल नहीं होना चाहिए। मुझे 5G और Wi-Fi के मिक्स्ड यूज़ में 10–12 घंटे का स्क्रीन टाइम मिला।

इसमें चार्जिंग 80W वायर्ड है, और 55W PPS व 13.5W PD का सपोर्ट भी मिलता है। इससे थर्ड-पार्टी चार्जर्स के साथ थोड़ा ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है, जो अच्छी बात है। फोन को फुल चार्ज होने में करीब 1 घंटा 15 मिनट लगता है।

इसके अलावा, एक्सेसरीज़ या इमरजेंसी टॉप-अप के लिए 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। बैटरी लाइफ आसानी से उन बड़ी वजहों में से एक है, जिनकी वजह से कोई यह फोन चुन सकता है।

रिव्यू वर्डिक्ट: क्या आपको OPPO F33 Pro खरीदना चाहिए?

OPPO F33 Pro एक ऐसा फोन है, जिसकी अपील काफी खास तरह की है। इसमें आपको प्रीमियम दिखने वाला AMOLED डिस्प्ले, शानदार बैटरी लाइफ, मजबूत IP रेटिंग्स और अच्छा सेल्फी कैमरा मिलता है। अनुभव के ये हिस्से आसानी से पसंद आते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, इस सेगमेंट के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस फीकी लगती है, रियर कैमरा काफी बेसिक है, स्टोरेज सिर्फ UFS 2.2 है, NFC नहीं मिलता और Circle to Search भी गायब है। फिर भी, अगर आपके लिए बैटरी लाइफ, सेल्फी, डिस्प्ले क्वॉलिटी और OPPO का सॉफ्टवेयर ज़्यादा मायने रखता है, तो F33 Pro पर विचार किया जा सकता है।

Smartprix ⭐ रेटिंग: 7.1/10

  • डिज़ाइन और बिल्ड:: 8/10
  • डिस्प्ले: 8/10
  • स्पीकर: 7/10
  • सॉफ्टवेयर: 8/10
  • हैप्टिक्स: 7/10
  • बायोमैट्रिक्स: 7.5/10
  • परफॉरमेंस: 5.5/10
  • कैमरे: 6.5/10
  • बैटरी लाइफ और चार्जिंग: 9/10

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Nord CE Lite सीरीज़ दो साल बाद लौटी है, इसलिए OnePlus के लिए यह वापसी काफी अहम है। Nord CE4 Lite, Amazon India Great Indian Festival 2024 सेल में अपने सेगमेंट के सबसे ज़्यादा बिकने वाले Android फोनों में शामिल था, इसलिए इस नए मॉडल पर उम्मीदें पहले से ही काफी बड़ी हैं। ₹20,999 की …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

Image7000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO F33 सीरीज़ ने लॉन्च होते ही मचा दी हलचल

OPPO ने भारत में अपनी नई F33 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें कंपनी ने एक बार फिर उसी फॉर्मूला पर भरोसा किया है जो यूज़र्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है—स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में प्रीमियम हो और साथ ही लंबे …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products