Oppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OPPO F35 सीरीज़ 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी।
  • लीक के अनुसार F35 Pro के डिब्बे पर ₹79,999 की MRP छपी है।
  • दोनों फोनों में 8,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलने की खबर है।

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई दुकानदार आपसे पैसे नहीं ले सकता, और फोन इससे काफी कम दाम पर बिकता है।

इन फोनों को लेकर टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार OPPO F35 Pro की असली कीमत ₹44,000 से ₹50,000 के बीच रहेगी, यानी ये आपको डिब्बे वाले दाम से करीब ₹30,000 से ₹36,000 कम में मिलेगा। वहीँ OPPO F35 की शुरुआती कीमत ₹37,999 बताई जा रही है।

हालांकि ये दाम भी पिछली F33 सीरीज़ से ऊपर हैं, जिसमें F33 Pro ₹37,999 की कीमत पर आया था। मेमोरी चिप्स महंगी होने से इस साल ज़्यादातर फोन पहले ही महंगे हो चुके हैं। आइये जानते हैं कि लीक में किस फोन की क्या कीमत है और इसमें आपको क्या मिलेगा।

ये पढ़ें: 2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

लीक में क्या कीमत बताई गई है

  • OPPO F35 Pro (8GB + 128GB): MRP ₹79,999, अनुमानित कीमत ₹44,000 से ₹50,000
  • OPPO F35 (8GB + 128GB): MRP ₹67,999
  • OPPO F35 (6GB + 128GB): अनुमानित कीमत ₹37,999

दोनों फोनों में क्या मिलेगा

स्पेसिफिकेशनOPPO F35 ProOPPO F35
डिस्प्लेअभी सामने नहीं आया6.57-इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7360 MaxMediaTek Dimensity 6360
रियर कैमरा50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड50MP (OIS) + 2MP डेप्थ
फ्रंट कैमरा50MP अल्ट्रावाइड (100 डिग्री)50MP अल्ट्रावाइड (100 डिग्री)
वीडियोआगे और पीछे 4K तकअभी सामने नहीं आया
बैटरी8,000mAh8,000mAh
चार्जिंग80W80W
मज़बूतीIP66, IP68, IP69, IP69KIP66, IP68, IP69, IP69K
सॉफ्टवेयरColorOS 17ColorOS 17
रंगनारंगीनीला, गुलाबी

कंपनी ने खुद 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा और Pro मॉडल में 4K वीडियो की पुष्टि की है। वहीँ F35 Pro में बताया जा रहा Dimensity 7360 Max चिपसेट OPPO ने 29 सितंबर को लॉन्च हुए K14 Plus में ₹29,999 की शुरूआती कीमत पर दिया है, और उसमें भी 8,000mAh बैटरी मिलती है।

कीमत से जुड़ी ये जानकारी अभी लीक है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products