Samsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें उन्होंने इस नए फ़ोन का एक छोटा सा वीडियो साझा किया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कौन सा फ़ोन देगा बेहतरीन फोल्डेबल का अनुभव?

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Galaxy Z Flip 4: कौन सा फ्लिप आपके लिए बेहतर ?

Oppo Find N3 कब होगा भारत में लॉन्च

Oppo Find N3 के लांच को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही हैं। सबसे पहले तो अपने बाकी फोल्डेबल फोनों Oppo Find N और Find N2 की तरह कंपनी Find N3 को भी सबसे पहले चीन में ही लॉन्च करेगी। इसको लेकर एक खबर तो ये है कि बाकी Oppo फोल्डेबल की तरह शायद ये भी केवल चीनी बाज़ार तक ही सीमित रहेगा। दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, चूंकि इसे थाईलैंड और इंडोनेशिया की कुछ सर्टिफिकेशन साइटों पर देखा गया है, इसीलिए आसार हैं कि कुछ समय बाद ये भारत में भी आएगा।

तीसरी सबसे दिलचस्प रिपोर्ट ये कहती है कि OnePlus Open जो 29 अगस्त 2023 को लॉन्च होने वाला है, शायद वो Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत में Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता बढ़ने वाली है।

ये पढ़ें: OnePlus ने बताया अपने फोल्डेबल फ़ोन का नाम; Samsung और Google के फोल्डेबल फोनों को देगा टक्कर

Oppo Find N3: स्पेसिफिकेशन

Oppo Find N3 को Qualcomm के नवीनतम फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 16GB तक की LPDDR5x RAM और 1TB की UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की सम्भावना है। बताया जा रहा है कि इस नए फोल्डेबल फ़ोन में प्राइमरी डिसप्लाउ 8 इंच की होगी और ये AMOLED पैनल 2K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। वहीँ बाहर की तरफ, 6.5-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा।

Find N3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है। इसमें मुख्य कैमरा 50MP का होगा। साथ ही 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32MP का पेरिस्कोप लेंस भी यहां मिल सकता है। वहीँ सेल्फी के लिए इस फ़ोन में आपको 32MP का कैमरा मिलने के आसार जताये जा रहे हैं। ये नया फोल्डेबल 4805mAh की बैटरी और 80W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageKarbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: दोगुनी स्टोरेज या 5G, 12,000 के बजट में किसे लें?

Karbonn Rebel Pro vs Lava Virat V1 5G: Karbonn ने इसी महीने Rebel Pro के साथ बाज़ार में वापसी की है। Amazon पर ये फोन 12,500 रुपये के आसपास बिक रहा है। लगभग इतने में ही Lava Virat V1 5G भी मिल रहा है। लेकिन Lava ने 15 नवंबर से अपने फोन ₹3,000 तक महंगे …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageSamsung ने SDC 2019 में दिखाई एक और फोल्डेबल फोन की झलक: हो सकता है Galaxy Fold 2

Samsung Developer Conference 2019 इवेंट को San Jose Convention Center में आयोजित किया। इवेंट में कंपनी ने अपने एक नए फोल्डेबल फोन डिजाईन को शो-ऑफ किया जिसमे इस बार वर्टीकल डायरेक्शन में डिवाइस को फोल्ड किया गया है। देखने में ये डिजाईन आपको फ्लिप फोन की याद दिलवाता है। सैमसंग ने अभी इसके आधिकारिक रूप …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageZomato फाउंडर दीपिंदर गोयल का सिर पर लगने वाला Temple डिवाइस क्या है, जो Apple Watch को देता है टक्कर? जानें कैसे करता है काम

एक नज़र में : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस (Temple Device) कलाई या उंगली पर नहीं, बल्कि आपकी कनपटी पर चिपकता है और दिमाग तक पहुँचने वाले खून के बहाव से जुड़े बदलाव नापने का दावा करता है। अस्पतालों में डॉक्टर भी दिमाग का ब्लड फ्लो जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब लगभग …

Discuss

Be the first to leave a comment.