Oppo Find X2, Find X2 Pro होंगे इंडिया में जल्द ही स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 120Hz के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo इंडियन मार्किट में जल्द ही अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X2 और Find X2 Pro को लांच करने की तैयारी कर चुकी है। यह दोनों ही फोन इस चीन और यूरोप में मार्च महीने में पेश की जा चुकी है जिसके लगभग 2 महीने बाद आज कंपनी ने इनको इंडिया में लांच करने की पुष्टि कर दी है।

Oppo ने सोशल मीडिया पर भी डिवाइस को टीज़ कर शुरू कर दिया है। इ-कॉमर्स साईट Amazon India पर Find X2 सीरीज का टीज़र पेज भी लाइव कर दिया गया है जिसमे साफ़ तौर पर “Coming Soon” लिखा हुआ दिखाई देता है। तो देखते है इन दोनों फ़ोनों में आपको क्या आकर्षक फीचर देखने को मिलेंगे।

Oppo Find X2 Pro, Find X2 के फीचर

अगर चीन और यूरोप में लांच किये गये मॉडलों पर ध्यान दे तो Oppo Find X2 सीरीज में आपको सामने की तरफ 6.7-इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के चारों तरफ आपको काफी पतले बेज़ेल दिखाई देते है।

इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो यहाँ पर दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 5G सपोर्ट के साथ दी गयी है। वरिएन्त के तौर पर Find X2 में आपको 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के दिए गये है जबकि Pro वरिएत्न में आपको सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में दोनों ही फ़ोनों में सामने की तरफ पंच होल के तहत 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा लेकिन रियर कैमरा सेटअप में थोडा बदलाव है। स्टैण्डर्ड वरिएन्त में 48MP + 12MP + 13MP का ट्रिपल कैमरा मिलेगा जबकि प्रो में 48MP + 48MP + 13MP का सेटअप आता है।

इसके साथ ही यहाँ पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वाटर एंड डस्ट रेसिस्टेंट (X2 Pro), स्प्लैश रेसिस्टेंट (X2), स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी अट्मोस, 3 माइक्रोफोन, एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर जैसे फीचरों के साथ साथ 65W की फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageOppo Find X2 और Find X2 Pro होंगे 17 जून को इंडिया में लांच

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो इंडिया में अपनी Find X2 सीरीज को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीज़र काफी समय पहले से ही सामने आ चुके है और आज कंपनी ने इस सीरीज की लांच डेट को भी शेयर कर दिया है। Oppo India ने Smartprix से एक पोस्टर शेयर किया है जिसमे …

ImageOppo Find X2 जल्द होगा 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लांच: Weibo पर लीक हुई जानकरी

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी की Oppo अपने अगले Find सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में यह Oppo Find X2 के नाम से लांच किया जा सकता है। इसी फोन से जुडी एक लीक आज भी मार्किट में देखने को मिली जिसमे डिवाइस की कुछ …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageOppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Oppo ने चीन में अपनी प्रीमियम Oppo Find X9 Series को पेश करने के लगभग 20 दिन बाद ही, इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Find X9 और Find X9 Pro में दमदार चिपसेट, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचरों के साथ बड़ी बैटरी भी हैं, जिनके साथ ये लगभग 2 दिन तक …

Discuss

Be the first to leave a comment.