OPPO K13 Turbo सिरीज़ भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली सिरीज़ होगी, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने फाइनली भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस सिरीज़ को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। सिरीज़ की खास बात है, कि इसमें भारत का पहला एक्टिव कूलिंग फैन तकनीक वाला फोन होगा, जिससे हिट मैनेजमेंट को काफी हद तक बेहतर किया गया है। आगे इस लेख में OPPO K13 Turbo सिरीज़ टीजर और इससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo ने लॉन्च किया 20 हजार से कम में दमदार फोन, होगा अपने सेगमेंट का भारत में सबसे स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन

OPPO K13 Turbo सिरीज़ टीजर आया सामने

हाल ही में इस सिरीज़ का ऑफिशियल टीजर साझा किया गया है, जिसके अनुसार सिरीज़ को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च की सटीक तारीख साझा नहीं की है, बल्कि “Coming Soon के साथ इसे टीज किया गया है।

OPPO K13 Turbo सिरीज़ टीजर

टीजर के अनुसार ये सिरीज़ भारत में पहली सिरीज़ होगी, जिसमें हमें एक्टिव कूलिंग फैन फीचर मिलेगा। इसका मतलब है, कि फोन के बैक पैनल पर एक छोटा सा फैन होगा, जो फोन की हीट को बाहर करेगा, बिल्कुल एक लैपटॉप की तरह ही है। सिरीज़ लॉन्च के बाद Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

थर्मल मैनेजमेंट और परफॉरमेंस में मिलेगा बेहतर सपोर्ट

ये भारतीय बाजार के लिए एक यूनिक फीचर वाला फोन होने वाला है, क्योंकि इससे पहले भारत में इस तरह का कोई स्मार्टफोन पेश नहीं किया गया है। इस सिरीज़ में कंपनी ने खास थर्मल मैनेजमेंट पर ही फोकस किया है, ताकि यूजर्स को अच्छी परफॉरमेंस मिल पाएं, इसके लिए OPPO का Storm Engine काम करता है, जो दो चीजों पर आधारित है।

जिसमें पहला एक्टिव कूलिंग फैन है, जो हिट को हवा के माध्यम से फोन से बाहर फेकेगा। दूसरा लार्ज वैपर कूलिंग चैंबर है, जो फोन को ठंडा रखेगा। कंपनी के अनुसार फोन हैवी गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को 2−4∘C तक कम कर देगा, और मेंटेन करके रखेगा, ताकि बेहतर परफॉरमेंस मिले। फिलहाल इससे संबंधित इतनी ही जानकार सामने आयी है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसके अन्य फीचर्स को रिवील कर सकती है।

ये पढ़ें: Moto G86 Power vs Moto G96: 20 हजार से कम में कौनसा फोन दे रहा तगड़े फीचर्स?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Imageये होगी भारत की पहली एक्टिव कूलिंग फैन वाली स्मार्टफोन सिरीज़, 11 तारीख को देगी बाजार में दस्तक

OPPO भारत में अपनी OPPO K13 Turbo सिरीज़ को लॉन्च करने वाला है। इस सिरीज़ में भारत में पहले एक्टिव कूलिंग फैन वाले फोन्स को शामिल किया गया है। पहले भी इस सिरीज़ से संबंधित कई लीक्स सामने आए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके इंडिया लॉन्च का टीजर साझा किया है, …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

ImageOppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – भारत में कौन सा मिड-रेंज फ्लैगशिप आपके लिए बेहतर?

Oppo K13 Turbo Pro vs iQOO Neo 10 – चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने भारत में अपना नया परफॉर्मेंस-फोकस्ड फोन Oppo K13 Turbo Pro लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ बेहद स्मूथ परफॉरमेंस, 7,000mAh बैटरी के साथ लम्बा बैटरी बैकअप और एक एक्टिव कूलिंग फैन जैसी हाई-परफॉर्मेंस फीचर मिलते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.