Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले पर फोकस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज को आगे बढ़ाते हुए Oppo K14x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबा बैकअप देने वाली बैटरी मानी जा रही है। आइये विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Phone 4a सीरीज़: कंपनी का अगला मिडरेंज फोन लॉन्च से पहले क्यों चर्चा में है

कीमत और उपलब्धता

Oppo K14x 5G Launched in India: Price, Availability, and Full Specifications Inside

Oppo K14x 5G की बिक्री 16 फरवरी 2026 से Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,999
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹16,999

लॉन्च ऑफर के तहत SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट या तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।

ये पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Oppo K14x 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Oppo K14x 5G Launched in India: Price, Availability, and Full Specifications Inside

Oppo K14x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,500mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व IP64 रेटिंग भी मिलती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products