Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro 5G भारत में हुए लॉन्च; जानें इनके सभी फ़ीचर और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज भारत में अपनी नयी Reno 13 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्मार्टफोन – Oppo Reno 13 5G और Reno 13 Pro 5G शामिल हैं। इससे पहले ये दोनों स्मार्टफोन चीन में भी लॉन्च हो चुके हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट, 50MP प्राइमरी रियर कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा और 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर हैं। साथ ही ये दोनों मिड – रेंज स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आये हैं। आइये दोनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro 5G की कीमतें व उपलब्धता

Oppo Reno 13 Pro 5G दो स्टोरेज वैरिएंट में आया है और आप इसे ग्रे (Graphite Grey) और हल्के बैंगनी (Mist Lavender) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • 12GB + 256GB – 49,999 रुपए
  • 12GB + 512GB – 54,999 रुपए

Oppo Reno 13 5G भी दो ही स्टोरेज विकल्पों में आया है।

  • 8GB + 128GB – 37,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 39,999 रुपए

दोनों स्मार्टफोनों को आप 11 जनवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart और Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

    Oppo Reno 13 और Reno 13 Pro के स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 13 में 6.59-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। वहीँ Pro मॉडल में इससे थोड़ी बड़ी ये 6.83-इंच की 1.5K (1,272×2,800 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर काम करते हैं, जो कि एक 4nm प्रोसेस पर डिज़ाइन चिप है। इसके साथ बेस मॉडल में 8GB की LPPDR5X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज है और Reno 13 Pro में 12GB की LPPDR5X RAM और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है।

    इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा सेटअप में भी थोड़ा अंतर है। Reno 13 में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। वहीँ Reno 13 Pro में 50 MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर, 50 MP Samsung JN5 टेलीफ़ोटो सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि सेल्फी क्लिक करने के लिए दोनों में 50MP का कैमरा सामने की तरफ पंच – होल कटआउट में मौजूद है।

    Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलने वाले इन स्मार्टफोनों में 80W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक है, लेकिन बैटरी साइज़ में थोड़ा सा अंतर है, जहां बेस मॉडल में 5600mAh की बैटरी है, वहीँ Pro वैरिएंट 5800mAh की बैटरी के साथ आया है।

    इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से भी सुरक्षित हैं और इस बार इन दोनों में कंपनी ने सिग्नल कवरेज को और बेहतर बनाने के लिए इनमें Oppo की बनायी Signal X1 network चिप का भी इस्तेमाल किया है।

    अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

    Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
    Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

    Related Articles

    ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

    Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

    ImageOppo K14x 5G भारत में लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले पर फोकस

    Oppo ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन रेंज को आगे बढ़ाते हुए Oppo K14x 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन 120Hz डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबा बैकअप देने वाली बैटरी मानी जा रही है। आइये विस्तार से जानते हैं। …

    Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

    Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

    Image7000mAh बैटरी वाला OPPO A6 Pro 5G लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

    OPPO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OPPO A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए A5 Pro 5G का सक्सेसर है और कंपनी ने इसमें बैटरी, मज़बूती और चार्जिंग पर खास फोकस किया है। OPPO A6 Pro 5G को 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66, IP68, …

    Imagevivo का बड़ा धमाका – लॉन्च हुए V70 और V70 Elite, 6500mAh बैटरी और ZEISS कैमरे से लैस, जानें कीमत

    मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला और तेज़ हो गया है, जब vivo ने भारत में अपने नए V70 और V70 Elite लॉन्च कर दिए हैं। इसमें 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6500mAh बैटरी और ZEISS ब्रांडेड 50MP टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत ₹45,999 से शुरू होती है। आइये इसके बारे में विस्तार …

    Discuss

    Be the first to leave a comment.

    Related Products