Oppo Reno5 Pro 5G होगा 18 जनवरी को इंडिया में Dimensity 1000+ चिपसेट और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज इंडिया में अपनी लेटेस्ट Oppo Reno5 Pro 5G स्मार्टफोन को लांच करने की घोषणा कर दी है। पिछले साल अक्टूबर में लांच किये Reno5 Pro 5G को देश में 18 जनवरी को लांच किया जाने वाला है। इंडिया में Mediatek Dimensity 1000+ के साथ लांच होने वाली यह पहली डिवाइस होगी। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Oppoo Reno5 5G Pro के फीचर

ओप्पो की लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस Reno5 5G Pro में आपको सामने की तरफ पंच होल वाली 6.43-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसर भी देखने को मिलता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर Dimensity 1000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को मार्किट में 8GB रैम और 128GB तथा 12GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ पेश किया है।

फोन में पीछे की तरफ 64 मेगापिक्सेल वाला प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड सेंसर के अलावा दो 2MP के मैक्रो और मोनो लेंस भी दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलता है।

Oppo Reno5 Pro में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया है। डिवाइस आपको एंड्राइड 11 आधारित Color OS 11.1 पर रन करती हुई मिलती है। पॉवर के लिए यहाँ 4350mAh की बड़ी बैटरी 65Wफ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।

Oppo Reno5 Pro 5G vs Reno5 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo Reno5 Pro 5G Oppo Reno5 5G
डिस्प्ले 6.5-इंच, 2400×1080 पिक्सेल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, OLED, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन  6.5-इंच, 2400×1080 पिक्सेल, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, AMOLED, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
प्रोसेसर Dimensity 1000+ स्नैपड्रैगन 765G
रैम 8GB/12GB 8GB/12GB (LPDDR4X)
स्टोरेज 128GB/256GB 128GB/256GB
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 13MP + 2MP 64MP + 8MP + 2MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 32MP 32MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7 एंड्राइड 10 आधारित Color OS 7
सिम ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM) ड्यूल सिम (Nano + Nano-SIM)
बायोमेट्रिक  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर  इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य 5G SA/NSA, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट, डॉल्बी अट्मोस, ड्यूल स्पीकर, NFC 5G SA/NSA, ड्यूल VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, WiFi 802.11ac, 3.5mm ऑडियो जैक, USB टाइप- C पोर्ट, डॉल्बी अट्मोस, NFC
बैटरी  4300mAh, 65W VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 4350mAh, 65W VOOC 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कीमत 2699 युआन / 2999 युआन 3399 युआन / 3799 युआन

Related Articles

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageOppo Reno5 Pro+ हुआ 50MP SonyIMX 766 सेंसर और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने इसी महीने की शुरुआत में 5G कनेक्टिविटी के साथ Reno सीरीज के 2 स्मार्टफोन Oppo Reno5 5G और Reno5 5G Pro को लांच किया था। दोनों फ़ोनों को एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर 64MP क्वैड कैमरा के साथ पेश किया था। इसी क्रम में कंपनी ने Reo 5 सेरिसे के टॉप प्रो प्लस मॉडल यानि …

ImageOppo Reno 5 Pro 5G और Enco X TWS हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

पिछले साला के अंत में लांच किये जाने के बाद आज Oppo Reno 5 Pro 5G को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। इसके साथ ही Oppo Enco X ट्रू वायरलेस इयरफोन भी पेश किये गये है। 5G कनेक्टिविटी के अलावा यहाँ एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर, 64MP क्वैड कैमरा सेटअप और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.