Philips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Philips S7221 5G भारत में ₹20,499 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है।
  • इसमें आपको 6.67-इंच की 120Hz स्क्रीन, 64MP कैमरा और 5,700mAh बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे।
  • ये फोन Android 16 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है।

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ बाकी कंपनियां हर महीने अपने फोनों के दाम बढ़ा रही हैं, वहीँ ये नया ब्रांड उल्टी दिशा में कदम रख रहा है।

इस फोन के साथ कंपनी आपको 25W का चार्जर भी डिब्बे में ही दे रही है। आइये जानते हैं कि आपको ₹20,499 पर क्या मिल रहा है और समझौता कहाँ करना पड़ेगा।

ये पढ़ें: Philips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर मिलेगा ये फोन

कीमत और सेल

ये फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रे, तीन रंगों में आया है और आप इसे आज से ही Amazon से खरीद सकते हैं। इसमें दो वैरिएंट आये हैं –

  • 6GB + 128GB: ₹20,499
  • 8GB + 128GB: ₹22,499

स्क्रीन पर समझौता कहाँ है

Philips ने स्क्रीन 6.67-इंच की और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली रखी है, लेकिन ₹20,499 के इस फोन में भी कंपनी आपको FHD+ नहीं, सिर्फ HD+ (720×1600) रेज़ॉल्यूशन दे रही है, जो निराशाजनक है।

इसी बजट में Poco X7 ₹17,999 और Poco X7 Pro ₹23,999 की कीमत पर मिल रहे हैं। इन दोनों की स्क्रीन भी 6.67-इंच की ही है, लेकिन उस पर आपको 1220×2712 रेज़ॉल्यूशन वाली AMOLED मिलती है। Philips का नाम यहाँ जाना-पहचाना है, लेकिन इस दाम पर स्क्रीन ही इसका सबसे कमज़ोर हिस्सा रह जाती है।

Philips S7221 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनPhilips S7221 5G
डिस्प्ले6.67-इंच HD+ (720×1600) LCD, 120Hz
प्रोसेसरUnisoc T765
रैम/स्टोरेज6GB या 8GB रैम, 128GB
कैमरा64MP AI रियर, 16MP फ्रंट
बैटरी5,700mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16
बाकी फीचरIP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट, ड्यूल 5G सिम

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.