₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में।

इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं, जैसे बड़ी स्क्रीन, लंबी चलने वाली बैटरी और संतुलित परफॉरमेंस।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A37 5G रिव्यू: दिखने में फ्लैगशिप जैसा, लेकिन परफॉर्मेंस ने चौंकाया

कीमत और उपलब्धता

Poco C81x की कीमत ₹9,999 रखी गई है, जबकि Poco C81 ₹10,999 में आता है। दोनों फोन 27 अप्रैल से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Poco C81 सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन दी गई है – Poco C81 में 6.9 इंच और C81x में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है। खास बात ये है कि दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स काफी स्मूद लगता है।

इसके अलावा Wet Touch Technology 2.0 दिया गया है, जिससे गीले या हल्के ऑयली हाथों से भी स्क्रीन सही काम करती है, ये इस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन UNISOC T7250 प्रोसेसर से लैस हैं, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी है। 4GB तक RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, साथ में 64GB स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी इस सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत है –
👉 Poco C81 में 6300mAh बैटरी
👉 Poco C81x में 5200mAh बैटरी

दोनों फोन 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

हालांकि सॉफ्टवेयर में आपको दोनों में फर्क नज़र आएगा, जहां C81 नए HyperOS 3 (Android 16) पर चलता है, जिसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं C81x HyperOS 2 (Android 15) के साथ आता है।

कैमरा सेटअप में दोनों फोनों में 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें HDR, नाइट मोड, AI Sky और Document Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

साथ ही IP52 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट और डुअल 4G जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब Nothing फोन खरीदना पड़ेगा महंगा – 4a और 3a Lite की कीमतों दिखेगी बढ़ोतरी

Nothing के फोन्स खरीदने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। X (Twitter) पर Sanju Chaudary के मुताबिक, कंपनी अपनी मौजूदा लाइनअप—Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro (रिव्यू) और Nothing Phone 3a Lite (रिव्यू) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नई कीमतें सिर्फ नए स्टॉक …

Image₹11 हजार में Xiaomi का नया फोन – REDMI A7 और A7 Pro में 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी

Xiaomi ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेल दिया है। कंपनी ने भारत में REDMI A7 और REDMI A7 Pro लॉन्च कर दिए हैं, और इस बार फोकस साफ है और वो ये है कि कम कीमत में ज़्यादा वैल्यू देना। दिलचस्प बात ये है कि इस प्राइस रेंज में जहां आमतौर …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.