POCO का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च को तैयार – 7550mAh बैटरी और कीमत ₹30,000 से कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO अपने नए F-सीरीज़ स्मार्टफोन के साथ एक बार फिर मिड-रेंज मार्केट में बड़ा धमाका करने को तैयार है। महीनों की टीज़िंग के बाद कंपनी ने आखिरकार अपने दमदार स्मार्टफोन POCO F7 Launch Date से पर्दा उठा दिया है। ये फोन 24 जून को शाम 5:30 बजे ग्लोबली और भारत में एक साथ लॉन्च होगा। भारत में Flipkart इसका ऑफिशियल सेलिंग पार्टनर भी होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी 7500mAh की बैटरी।

ये पढ़ें: Snapdragon 8s Gen 4 से लैस होगा Nothing Phone 3, जानें लॉन्च से पहले क्यों बना चर्चा का केंद्र

7500mAh बैटरी के साथ देगा ज़बरदस्त बैकअप

POCO F7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7550mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो इसे भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बना देगी। लंबी बैटरी लाइफ के साथ ये फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग और पूरे दिन के यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है।

POCO F7

Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस

कंपनी ने इसकी बैटरी कैपेसिटी तो बता दी है, लेकिन अन्य फीचरों के बारे में केवल कुछ लीक ही जाणारी देते हैं। इन लीक्स के अनुसार, ये फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा, जो हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Neo 10 को सीधी टक्कर देगा। खास बात ये है कि POCO F7 की कीमत ₹30,000 के आसपास होने की उम्मीद है, अगर ऐसा होता है, तो ये वाकई एक बेहतरीन फ्लैगशिप किलर हो सकता है।

POCO F7 में मेटल फ्रेम के साथ ग्लास बैक और फ्रंट का डिज़ाइन मिलने की सम्भावना है। इस फोन के डिज़ाइन को दर्शाने वाली कई फोटो भी लीक हो चुकी हैं, जिनमें से ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ नज़र आता है। इसके अलावा इसमें 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। वहीँ फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट पर 20MP सेल्फी कैमरा मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: iQOO ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

POCO F7 24 जून को लॉन्च होगा, और तब तक सबकी नज़र इसकी कीमत पर है। लेकिन अगर ये सच में ₹30,000 से कम कीमत पर आता है, तो ये 2025 के सबसे चर्चित और बिकने वाले फोनों में से एक बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image‘25 साल में भारत बदल जाएगा…’ The Kerala Story 2 के ट्रेलर ने क्यों छेड़ी नई बहस?

‘The Kerala Story 2 – Goes Beyond’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। 2023 में आई पहली फिल्म की तरह इसका सीक्वल भी रिलीज़ से पहले चर्चा के केंद्र में आ गया है। कुछ दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” और “रियल स्टोरी” बताया, तो वहीं कई लोगों ने …

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImageSamsung का नया 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में भरोसेमंद ब्रांड, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, लेकिन हाई-एंड फीचर्स की तलाश में नहीं हैं। Galaxy A07 5G को 5 फरवरी को भारत …

ImageSamsung ने लॉन्च किया नया 5G फोन, बैटरी और अपडेट में इस बार बड़ा बदलाव

Samsung ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इस बजट रेंज में Samsung का यह फोन इसलिए भी चर्चा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products