क्या POCO F7 में वो सब कुछ है, जो अन्य मिड-रेंज फोन नहीं दे पाए?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में भारत का मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्किट काफी प्रतियोगी और भीड़भाड़ वाला है। लगातार फोन इस सेगमेंट में लॉन्च होते जा रहा है और चुनना और भी कठिन और कई बार बोरिंग। लेकिन आज इसी बजट में POCO F7 ने एंट्री मारी है। ये फ्लैगशिप नहीं बल्कि मिड-रेंज ही है, लेकिन इसके बावजूद ये कई नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोनों को सेगमेंट में पीछे छोड़ता नज़र आ रहा है। अब सवाल ये है कि POCO F7 में क्या वो सब कुछ है, जो फिलहाल मौजूद बाकी मिड-रेंज फोन नहीं दे पाए? आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Pad 2 रिव्यु: क्या ये बजट टैबलेट आपके हर दिन का साथी बन सकता है?

परफॉर्मेंस और डिज़ाइन में सबसे आगे

इस फोन में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए दिया गया Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर किसी भी तरह से मिड-रेंज चिप नहीं लगता। इससे पहले ये चिपसेट iQOO Neo 10 जैसे गेमिंग फोकस्ड फोन में भी नज़र आया है और Nothing Phone 3 भी इसके साथ जुलाई में दस्तक देने वाला है। इसके साथ इसमें UFS 4.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम भी है, जिससे पता चलता है कि POCO ने इस बार हार्डवेयर पर कोई समझौता नहीं किया।

अब बात करें डिज़ाइन की, तो POCO ने इस बार बेहद अलग और बोल्ड डिज़ाइन चुना है। इसके सिल्वर वैरिएंट में स्नैपड्रैगन एम्बॉस्ड बैक, फ्लैट किनारे और IP68 रेटिंग इसे प्रीमियम लुक देने में सफल रहता है।

ये पढ़ें: Jio का नया धमाका: ₹3599 के सालाना रिचार्ज में मिलेंगे धमाकेदार बेनिफिट्स

डिस्प्ले और बैटरी जैसी फ्लैगशिप क्वॉलिटी

6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले Dolby Vision, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। 3200 निट्स ब्राइटनेस के साथ ये काफी ब्राइट भी है। इसके अलावा 3840Hz PWM डिमिंग जैसे फीचर इसे आंखों के लिए भी आरामदायक बनाते हैं। इस पर आपको Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी मिलती है।

बैटरी की बात करें तो यहां सबसे बड़ा सरप्राइज़ है ये है कि इस समय ये भारत में सबसे बड़ी 7550mAh की बैटरी के साथ आने वाला पहला फोन है। ये बैटरी बिना किसी परेशानी के डेढ़ दिन से ज़्यादा चल सकती है, और साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग से 45 मिनट में फुल चार्ज भी हो जाती है। ये उन यूज़र्स के लिए शानदार है जो लंबे बैकअप की तलाश में हैं।

कैमरा और सॉफ्टवेयर में ये थोड़ा पीछे, लेकिन फिर भी एक दमदार डील

हालांकि, POCO F7 में कुछ कमज़ोरियां भी हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। इसमें 50MP+8MP का कैमरा सेटअप है, जो ठीक-ठाक है, लेकिन ये iQOO Neo 10 जैसे फोन की फोटोग्राफी क्वॉलिटी की बराबरी नहीं कर पायेगा। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि ये खराब फोटोग्राफी करता है। इसमें Sony IMX882 सेंसर है, जिसे हमने अन्य कई फोनों में देखा है और ये अच्छी फोटोग्राफी करता है, बस ये इस बजट में बेस्ट नहीं है।

साथ ही, सॉफ्टवेयर में थोड़ा ब्‍लोटवेयर मिलता है, जो शायद आपके एक्सपीरियंस को थोड़ा हल्का करदे, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे हटाया जा सकता है।

तो, क्या POCO F7 वाकई वो सब कुछ देता है जो बाकी मिड-रेंज फोन नहीं दे पाए? तो जवाब है “लगभग हां”। अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा नहीं है, तो ये अन्य सभी मामलों में, फिर चाहे वो स्टाइल हो, परफॉरमेंस हो या लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी, POCO F7 आपके लिए एक शानदार डील है।

ये पढ़ें: Apple Back to School ऑफर: MacBook और iPad पर भारी छूट, साथ में फ्री Apple Pencil या AirPods

POCO F7 की कीमतें:

  •  12+256GB: 31,999 रुपए
  • 12+512GB: 33,999 रुपए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

ImagePOCO C85 5G रिव्यू: क्या ₹11,999 में ये 6000mAh वाला फोन गेम बदल देगा?

पिछले कुछ हफ्तों में जहां मार्केट में लगातार फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन लॉन्च हो रहे थे, वहीं POCO ने बजट सेगमेंट के लिए POCO C85 5G पेश किया है। पहली नज़र में ही इस फोन की खासियत साफ दिख जाती है, जो है – बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 5G बजट फोन का अनुभव। ये …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Discuss

Be the first to leave a comment.