सामने आयी POCO M6 Pro 5G की लॉन्च डेट, Flipkart से होगी बिक्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में POCO Pods TWS इयरबड्स लॉन्च करने के बाद अब कंपनी POCO M6 Pro 5G फोन को पेश करने वाली है। यह जानकारी कंपनी के इंडिया हेड हिमांशु टंडन ने दी है। उन्होंने बताया कि Poco M सीरीज़ का आगामी फ़ोन इसी हफ्ते लॉन्च होगा। इसका प्रमोशनल पोस्टर सामने आ गया है, जिससे डिवाइस के रियर डिज़ाइन की भी जानकारी मिलती है।

ये पढ़ें: इन 200MP कैमरा के साथ आने फोनों से तस्वीरों में कैद करें अपने ख़ास पलों को

पिछले साल पेश किए गए POCO M4 Pro 5G के उत्तराधिकारी के रूप में Poco M6 Pro 5G को शनिवार, 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एक दिन पहले लॉन्च किए गए Redmi 12 5G और Poco M6 Pro 5G लगभग एक-दूसरे से मिलते-जुलते ही होंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि Poco का M सीरीज़ का नया फोन 10 हजार से 15 हजार की कीमत के आसपास आ सकता है। इस फोन की बिक्री Flipkart के माध्यम से होगी। ऐसे में कुछ दिनों में फोन के बारे में और अधिक जानकारी मिल सकती है।

टीज़र के मुताबिक, POCO M6 Pro 5G को सियान रंग में पेश किया जाएगा और इसके रियर पैनल में दो कैमरे होंगे। रियर पैनल पर ही कंपनी की ब्रांडिंग होगी। फोन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा, जो काफी हद तक Poco M4 Pro 5G जैसा ही होगा। कैमरे में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, डिवाइस के बारे में कोई अन्य आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ये पढ़ें: Amazon Great Freedom Festival 2023: 4 से 8 अगस्त तक गैजेट्स पर मिलेगी भारी छूट

बता दें कि POCO M6 Pro 5G को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इसे अब टीज़ किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आगामी स्मार्टफोन Redmi Note 12 का रीब्रांडेड वैरिएंट हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो उम्मीद की जा सकती है कि फोन में 6.79-इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगी, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। साथ ही Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के अलावा 5000 mAh की बैटरी और 18W का चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageHonor X10 होगा 20 मई को 5G कनेक्टिविटी के साथ लांच

काफी समय से Huawei के सब-ब्रांड Honor के अपकमिंग X10 फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। संभावना है कि स्मार्टफोन Honor 9X का अपग्रेड मॉडल होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इन लीक खबरों के बीच अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अपनी घरेलू मार्केट चीन में 20 मई …

ImageRedmi Note 9 5G सीरीज होगी 26 नवम्बर को लांच, कम्पनी ने किया कन्फर्म

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi चीन में 26 नवंबर को अपकमिंग Redmi Note 9 5G सीरीज को लॉन्च करेगी। शाओमी ने Weibo पर ऑफिशियल पोस्ट में जानकारी दी है कि चीन में Redmi Note 9 लाइनअप को 26 नवंबर को शाम 8PM बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में Redmi Note 9 Pro 5G का डिजाइन भी रिवील हुआ है। शाओमी की …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.