POCO के नए फोन को BIS वेबसाइट पर दर्ज किया गया, जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नए POCO फोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकरी दी कि POCO का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर शामिल किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 22127PC95I है, हालाँकि BIS के जरिये हमें इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम का नहीं पता चला है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यह फोन प्रीमियम मिड रेंज फ्लैगशिप फोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन Redmi Note 12 सीरीज़ के किसी फ़ोन का री-ब्रांडेड वर्ज़न भी हो सकता है।

यह भी पढ़े :- इस बार Redmi Note सीरीज़ में केवल कुछ मॉडल ही होंगे लॉन्च, जानें क्या है कारण

दूसरी ओर POCO X5 5G स्मार्टफोन को भी हाल ही में China के 3C और IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर स्पॉट किया गया है। POCO X5 5G, मिड रेंज फोन POCO X4 का सक्सेसर है और इसे 3C सर्टिफिकेशन के दौरान 22101320C मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसमें भी अपने प्रेडेसर की तरह 67W का बैटरी सपोर्ट मिलेगा। IMDA सर्टिफिकेशन में फोन से संबंधित कोई भी जानकरी सामने नहीं आई है। साथ ही FCC वेबसाइट पर भी इस फ़ोन को देखा गया है, जिससे एक तरफ आसार ये भी हैं कि ये फ़ोन Poco X5 ही हो।

यह भी पढ़े :- Vivo X90 सीरीज़ की लॉन्च डेट लीक: Snapdragon 8 Gen 2 के साथ अगले महीने होगा लॉन्च

POCO X5 5G स्पेसिफिकेशन

FCC लिस्टिंग से पता चला है कि POCO X5 5G, 5000mAh बैटरी से पैक मिलेगा, जिसके साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोन में कई 5G बैंड्स भी मिलेंगे जिनमें n5, n7, n38, n41, n77 और n78 शामिल होंगे। फोन संभवतः एंड्रॉयड 13 सॉफ्टवेयर पर आधारित MIUI 14 पर काम करेगा। लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC होगा और साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ IPS LCD डिस्प्ले भी मिलेगी।  

POCO X5 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकते हैं। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में 8GB RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ एक माइक्रोएसडी स्लॉट आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageRedmi 11A और POCO X5 5G को मिला IMDA, SIRIM सर्टिफिकेशन

Xiaomi जल्द ही मार्किट में अपने नए मोबाइल फोन Redmi 11A को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अभी कुछ ही समय पहले इस फोन के मॉडल नंबर को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। Redmi 11A, पिछले साल लॉन्च हुए बजट फ़ोन Redmi 10A का सक्सेसर है। अभी हाल ही में Redmi …

ImageNBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में दे सकता है दस्तक

POCO India के हेड ने हाल ही में POCO X5 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ किया है और हिंट दिया है कि डिवाइस भारत में जनवरी या फरवरी माह में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि POCO X5 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products