POCO X8 Pro सीरीज़: 9000mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल की परफॉरमेंस, जानें क्या होंगी कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने भारत में अपनी नई POCO X8 Pro सीरीज़ को अपडेट करते हुए POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। लेकिन इस बार कहानी सिर्फ यहाँ तक सीमित नहीं है, कंपनी ने Marvel के फैंस के लिए Iron Man Edition भी पेश किया है, जो इस लॉन्च को थोड़ा अलग बनाता है।

अगर आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें पावर, बैटरी और थोड़ा “show-off factor” भी हो, तो POCO का यह नया लाइनअप उसी दिशा में जाता दिखता है।

POCO X8 Pro सीरीज़ की कीमत

POCO X8 Pro की कीमत ₹32,999 से शुरू होती है (8GB + 256GB), जबकि 12GB वेरिएंट ₹35,999 में आता है।
Iron Man Edition (12GB + 256GB) की कीमत ₹37,999 रखी गई है।

वहीं POCO X8 Pro Max की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट ₹42,999 से शुरू होता है और टॉप मॉडल ₹46,999 तक जाता है।
दोनों फोनों पर ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

POCO X8 Pro स्पेसिफिकेशन

POCO X8 Pro में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें TCL M10 पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस (25% APL) और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है। इसके बेज़ल्स तीन तरफ 1.5mm और नीचे 1.7mm हैं।

फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर पर चलता है, जो POCO के अनुसार AnTuTu पर लगभग 2.2 मिलियन स्कोर देता है। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5300 mm² ड्यूल-लेयर IceLoop वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (1/1.95-इंच, f/1.5, 26mm) और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है, जिसमें 0.8X ऑटो ज़ूम फीचर मिलता है।

फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 100W PPS वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के आसपास Dynamic RGB लाइटिंग दी गई है, जो नोटिफिकेशन, म्यूज़िक, गेमिंग और कॉल्स के लिए इस्तेमाल होती है।

अन्य फीचर्स में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, मेटल फ्रेम, ग्लास बैक, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और HyperOS 3 (4 OS अपडेट + 6 साल सिक्योरिटी अपडेट) शामिल हैं।

यह फोन Black, White और Green रंगों में उपलब्ध है।

POCO X8 Pro Max स्पेसिफिकेशन

POCO X8 Pro Max में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2772 x 1280 है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 3840Hz PWM डिमिंग, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.23% है।

यह फोन MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर पर चलता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 1x Cortex-X925 (3.73GHz), 3x Cortex-X4 (3.3GHz) और 4x Cortex-A720 (2.4GHz) कोर के साथ Immortalis-G925 MC12 GPU मिलता है, जो ray tracing सपोर्ट करता है।

POCO के अनुसार यह चिप AnTuTu v11 पर लगभग 3 मिलियन स्कोर हासिल करती है। इसमें LPDDR5X Ultra RAM (9.6Gbps) और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।

फोन में 9,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge, PPS और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी 1600 चार्ज साइकल तक चल सकती है, यानी लगभग 6 साल की लाइफ।

कैमरा सेटअप में 50MP Light Fusion 600 प्राइमरी कैमरा (1/2-इंच, f/1.5, dual native ISO) और 8MP ultra-wide कैमरा शामिल है। फ्रंट में 20MP कैमरा दिया गया है, जिसमें 0.8X ऑटो ज़ूम फीचर है।

फोन में अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 400% वॉल्यूम बूस्ट वाले ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, IR ब्लास्टर और eSIM सपोर्ट मिलता है।

यह फाइबर ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम के साथ आता है, जिसकी मोटाई 8.2mm और वज़न 220 ग्राम है।

इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल, पानी और हाई-प्रेशर वाटर जेट्स से सुरक्षित रहता है।

POCO X8 Pro Max काले, सफेद और नीले रंगों में उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImagePOCO X8 Pro Max Hands-On: 9000mAh बैटरी और दमदार परफॉरमेंस का कॉम्बो

POCO X8 Pro Max, POCO की नई X8 सीरीज़ का सबसे पावरफुल डिवाइस है, और पहली नज़र में ही लगता है कि कंपनी भारत में X सीरीज़ की भूमिका को थोड़ा बदल रही है। अब तक POCO की F सीरीज़ परफॉरमेंस पर आधारित हाई एन्ड सेगमेंट को संभालती थी, जबकि X सीरीज़ उससे थोड़ा नीचे …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products