प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आपके घर में कोई महिला प्रग्नेंट है, तो ये योजना आपके काम की हो सकती है। दरअसल भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024 पेश की गई है। इस योजना से लाभान्वित होकर महिला सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 11000 रुपए प्राप्त कर सकती हैं। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें, इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पात्रता क्या होगी, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) क्या है?

PMMVY योजना की पहल केंद्रीय सरकार और बाल विकास विभाग द्वारा की गई है, जिसके अंतर्गत जो भी महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें 11000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ये राशि महिलाओं के खाते में तीन किश्तों में भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य भ्रूण हत्या को रोकना और उन महिलाओं को आर्थिक सुविधा प्रदान करना है, जो गरीब श्रेणी में आती हैं।

ये पढ़े: राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना NATS 2.0 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल गर्भवती महिलाएं, या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मातृत्व के दौरान ही दिया जाएगा।
  • महिला की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला किसी भी सरकारी पद या निजी पद पर है, तो योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माँ की बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • LMP (अंतिम मासिक धर्म) तारीख
  • MCP (मातृ एवं बाल संरक्षण) तारीख

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाईट “https://pmmvy.wcd.gov.in/” पर जाएं।
  • यहां “Citizen Login” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर को सबमिट करें, और “Verify” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ अपना नाम, पता, और महिला से रिश्ता जैसी सभी जानकारी भरें, और “Create Account” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • सबमिट किये गए नंबर पर एक OTP आएगा, उसे यहाँ भरें, फिर कॅप्टचा भरने के बाद “Validate” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपका अकाउंट क्रिएट हो जायेगा, 5 मिनट रुकें, फिर अपने उसी नंबर से वापस लॉगिन करें, जिससे अकाउंट क्रिएट किया था।
  • आप PMMVY पोर्टल में लॉगिन हो जायेंगे, यहाँ बायीं और “Data Entry” और फिर “Beneficiary Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक फॉर्म खुलेगा, यहाँ गर्भवती महिला से सम्बंधित सभी जानकारी भरें, और “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पैसा किस प्रकार मिलता है?

इस योजना के तहत महिला के पहली बार माँ बनने पर जब गर्भावस्था का पंजीकरण होता है, तब पहली किश्त के रूप में सरकार द्वारा 3000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती हैं, और जब बच्चा जन्म ले लेता है, तब उसके जन्म पंजीकरण पर 2000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती हैं। यदि महिला दूसरी बार गर्भवती होती है, और कन्या को जन्म देती हैं, तब एक ही किश्त में महिला को 6000 रूपए की सहायता प्रदान की जाती हैं।

ये पढ़े: MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: बेटियों के विवाह के लिए मिलेंगे 51000 रुपये

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें विस्तार से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को समझाया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान इस लेख में बताये गए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को अपने पास रखें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

ImageLakhpati Didi Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, डॉक्यूमेंट्स

यदि आप एक महिला है, और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए खुद का कुछ कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो Lakhpati Didi Yojana 2024 के माध्यम से कर सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत की महिलाओं को 5 लाख तक का लोन प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ …

ImageLadli Behna Yojana क्या है जिसमें मिलते हैं सालाना 15,000 रुपए और कैसे करें अप्लाई

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी 2023 में औरतों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए घोषित की थी। ये योजना पूरब मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी थी, लेकिन नए मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने भी इसे आगे जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना में महिलाओं के …

ImageMajhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए कैसे आवेदन करें: मिलेंगे प्रतिमाह 1500 रूपए

यदि आप एक महिला है, और महाराष्ट्र में रहती है, तो आप राज्य सरकार द्वारा अपने घर खर्च के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की है। आगे इस लेख में जानेंगे, कि Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन …

Imageपेंशनर्स के लिए Life Certificate (Jeevan Pramaan) कैसे जमा करें? Online या Doorstep – पूरी प्रक्रिया समझें इस आसान गाइड से

हर साल नवंबर आते ही Life Certificate for pensioners की चर्चा तेज हो जाती है, क्योंकि यही दस्तावेज़ आपकी पेंशन बिना रुकावट के जारी रखता है। अच्छी खबर ये है कि अब आपको इस सर्टिफिकेट के लिए लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए ऑफलाइन, डोरस्टेप और ऑनलाइन (आधार बेस्ड डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट/DLC) …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products