FIFA Club World Cup 2025 में Messi vs PSG मैच में 4-0 से हार के बाद जानें क्या बोले Lionel Messi

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lionel Messi और उनकी टीम Inter Miami का FIFA Club World Cup 2025 में सफर समाप्त हो गया। 29 जून को PSG vs Inter Miami के मुकाबले में Paris Saint-Germain (PSG) ने उन्हें Round of 16 में 4-0 से करारी शिकस्त दी। ये मैच सिर्फ हार और जीत का नहीं था, बल्कि Messi के कारण ये मैच और कारणों से भी सुर्ख़ियों में था। जहां इस मैच से कुछ आशाएं भी थीं, वहीँ ये एक अतीत के और वर्तमान के टकराव की कहानी भी थी, क्योंकि इसमें फुटबॉल के दो युग आमने-सामने खड़े थे – एक तरफ Messi, और दूसरी तरफ उनकी पुरानी टीम PSG (Messi vs PSG)।

पहले हाफ में ही PSG ने कर ली थी जीत की तैयारी

अटलांटा के Mercedes-Benz Stadium में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत से ही साफ हो गया था कि PSG इस मैच में कोई रहम नहीं दिखाने वाला। मैच शुरू होने के केवल छह मिनट बाद ही PSG ने पहला गोल दाग दिया और फिर पहले हाफ में ही चार गोल कर दिए। Joao Neves ने दो शानदार गोल किए, जबकि Achraf Hakimi ने हॉफटाइम से ठीक पहले एक और गोल करके इंटर मियामी की रही-सही उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चौथा गोल एक own goal था जो Inter Miami के डिफेंडर Tomas Aviles से हुआ।

Messi का प्रदर्शन (Lionel Messi Club World Cup performance) इस मैच में फीका रहा। पहले हाफ में Inter Miami न तो एक भी shot on target कर पाई, न ही PSG के बॉक्स में एक बार भी गेंद को छू सकी। Messi ने खुद भी बाद में स्वीकार किया कि ये मुकाबला उम्मीद के मुताबिक ही रहा। उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि PSG इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और उन्होंने हाल ही में Champions League भी जीता है। हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की और मुझे लगता है कि हमने Club World Cup में अच्छा प्रभाव छोड़ा है।”

FIFA Club World Cup 2025

Palmeiras से ड्रॉ के कारण Messi ने जताई निराशा

लेकिन Messi की निराशा सिर्फ इस हार को लेकर नहीं थी। उन्होंने ये भी जताया कि अगर उनकी टीम Palmeiras के खिलाफ अपने ग्रुप मैच को आखिरी 10 मिनट में न गंवाती, तो शायद उन्हें इतनी जल्दी PSG से भिड़ना नहीं पड़ता। “हम 2-0 से जीत रहे थे, लेकिन अंत में बराबरी हो गई और इस कारण हमें PSG जैसी बड़ी टीम से भिड़ना पड़ा,” उन्होंने कहा।

मैच के बाद Messi ने Instagram पर एक भावनात्मक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने PSG के अपने पुराने साथियों से मिलने की खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “Club World Cup का सफर आज खत्म हो गया, लेकिन मुझे खुशी है कि हम टॉप 16 तक पहुंचे। अब हमारा पूरा ध्यान MLS और आने वाले बाकी टूर्नामेंट्स पर रहेगा।”

इस हार के साथ Inter Miami FIFA Club World Cup 2025 से बाहर हो चुकी है जबकि PSG ने quarter-final में अपनी जगह बना ली है, जहां उनका सामना Bayern Munich से होगा। ये मुकाबला निश्चित रूप से टूर्नामेंट के सबसे बड़े टकरावों में से एक होगा।

Inter Miami अब MLS 2025 season में वापसी करेगी, जहां उनका अगला मुकाबला इस शनिवार Montreal के खिलाफ होगा। Lionel Messi और उनकी टीम अब यही चाहेंगे कि वो घरेलू लीग में दमदार प्रदर्शन करके फिर एक नई शुरुआत करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImagePixel 10a vs Pixel 9a: क्या सच में अपग्रेड करें या बस नाम बदला है?

Pixel 10a भारत में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचरों के सामने आने के बाद, अब असली सवाल यह है कि अगर आपके पास पहले से Pixel 9a है, तो क्या यह सच में नया फोन है या Pixel 10a, 9a के मुकाबले में खरीदना समझदारी है? इसकी कीमत ₹49,999 ही है, प्रोसेसर भी …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.

Related Products