Ramayana Teaser में Ravi Dubey की एंट्री बनी चर्चा का विषय, जो निभाएंगे Ranbir Kapoor के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana का पहला टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है। Ranbir Kapoor के भगवान् राम के रूप में पहले लुक ने जहां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं अब सबकी निगाहें टिकी हैं Ravi Dubey के Lakshman (लक्ष्मण) के किरदार पर।

Ravi Dubey का लुक इस टीज़र में सामने नहीं आया है, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और सेट से वायरल वीडियो ने फैंस के बीच उत्सुकता को कई बहुत बढ़ा दिया है। उन्होंने लिखा, “It’s the greatest honour of my life to be part of a story that has shaped generations”, जो ये साफ़ करता है कि ये भूमिका उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव होगा। लेकिन प्रश्न ये है कि आखिर रवि दूबे का नाम आते ही, ये चर्चा का विषय क्यों बन गया।

ये पढ़ें: बाबूभैया की Hera Pheri 3 में धमाकेदार वापसी – 25 करोड़ के मुकदमे के बाद अब फिर से कमबैक – क्या है पूरी कहानी ?

Ravi Dubey: छोटे पर्दे के जमाई राजा से बड़े पर्दे के लक्ष्मण तक का सफर

रवि दूबे का नाम नया नहीं है, ये टीवी का बहुत बड़ा नाम है, जिसे लोग बेहद पसंद भी करते हैं। टीवी इंडस्ट्री में Jamai Raja जैसे शोज़ से पहचान बनाने वाले Ravi Dubey ने अपने करियर की शुरुआत बेहद साधारण बैकग्राउंड से की थी। गोरखपुर में जन्मे और गुडगाँव में पले-बढ़े रवि ने टेलीकॉम इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन एक्टिंग के जुनून के कारण वो मुंबई आ पहुँचे। विज्ञापनों और छोटे-मोटे मॉडलिंग असाइनमेंट्स से शुरू हुआ ये सफर आज उन्हें भारत की सबसे बड़ी mythological movie का हिस्सा बना रहा है।

Ravi का ये सफर काफी पहले शुरू हुआ था। उन्हें हम कई टीवी सीरियलों के लीड रोल में और Khatron Ke Khiladi, Nach Baliye जैसे रियलिटी शोज़ में भी देख चुके हैं। Ranbir Kapoor और Sai Pallavi जैसे बड़े नामों के बीच रवि की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि वो लक्ष्मण जैसे गहन और गरिमामय किरदार को स्क्रीन पर जीवंत करने वाले हैं।

Ramayana Teaser

Ramayana movie 2026 में रिलीज़ होगी, लेकिन इसे लेकर मेकर्स का विज़न बेहद खास है। प्रोडूसर नामीर मल्होत्रा के अनुसार, इस फिल्म को इस तरह से बनाया जा रहा है कि ये दुनियाभर के दर्शकों को जोड़ सके। Visual effects के लिए DNEG जैसी Oscar विजेता कंपनी को चुना गया है, वहीं Hans Zimmer और A.R. Rahman के संगीत ने टीज़र को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर पहुंचा दिया है।

जहां Ranbir Kapoor और Yash जैसे बड़े सितारे फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं, वहीं Ravi Dubey की Lakshman वाली भूमिका एक इमोशनल और ब्रदरहुड की परछाईं लेकर आती है, जो Ramayana movie cast को और भी दिलचस्प बना सकती है।

अब जब पहला लुक सामने आ चुका है और Ravi Dubey के लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि Ramayana teaser ने एक नए सिनेमाई युग की शुरुआत कर दी है। Ravi का Lakshman बनना न केवल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट है, बल्कि यह दर्शकों के लिए भी एक नई और शक्तिशाली स्क्रीन प्रजेंटेशन का वादा है।

ये पढ़ें: न कोई विलेन, न कोई मसाला… फिर भी इन फिल्मों में है ज़िंदगी की असली झलक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Image10 लाख+ AnTuTu स्कोर का दावा, iQOO Z11x की भारत में इस दिन होगी एंट्री

क्या 25 हजार रुपये से कम में ऐसा फोन आ सकता है जो 7,000mAh बैटरी और 10 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर का दावा करे? कुछ ऐसी ही जानकारी iQOO Z11x के बारे में सामने आयी है, जो 12 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपने वर्ग का सबसे …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageOnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना। Nord 5 …

Imageसिर्फ 30 करोड़ में बनी ये फिल्म कैसे बनी साउथ की सेंसेशन? अब OTT पर देखने को मिलेगा असली कमाल

साउथ की बड़ी फिल्मों, जो करोड़ों के बजट वाली ब्लॉकबस्टर्स थीं और चर्चा में बनी हुई थीं, उसी वक्त एक छोटी सी फिल्म चुपचाप आई और पूरे इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘Lokah Chapter 1: Chandra’, वो मलयालम फिल्म जिसने महज़ ₹30 करोड़ के बजट में बनकर ₹300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई …

Discuss

Be the first to leave a comment.