फिल्में वैसे तो मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन कभी कभी जब हम जीवन में हार मान रहे हों या उदास हों, तो ऐसी कुछ फिल्में भी हैं, जो हमें प्रेरणा जी देती हैं। इनसे कई बार दोबारा उठ खड़े होने की ताकत मिलती है और कई बार हारकर जीतने की उम्मीद और ऐसा इसीलिए भी है, क्योंकि ये वास्तव में किसी के सच्चे जीवन की कहानियों पर बनी हैं। Real Life Netflix Movies जो हकीकत पर बनी होती हैं, जो ना सिर्फ़ प्रेरणा देती हैं बल्कि ज़िंदगी के मायने भी समझाती हैं। ऐसी रियल लाइफ बेस्ड मूवीज़ न सिर्फ़ हमारे दिल को छूती हैं बल्कि हमें बताती हैं कि हालात चाहे जैसे भी हों, इंसान अगर ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं। चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन कहानियों को, जो किसी फिल्म से नहीं बल्कि हकीकत से निकली हैं।
हम यहां जो भी फिल्में आपको बता रहे हैं, वो सभी Netflix पर उपलब्ध हैं।
ये पढ़ें: Son Of Sardaar 2 आ रही लोगों को काफी पसंद, इस OTT पर मचाएगी धूम
Bhaag Milkha Bhaag

Bhaag Milkha Bhaag सिर्फ़ एक खेल पर बनी फिल्म नहीं, ये उस इंसान की कहानी है जिसने बर्बादी से बाहर निकलकर इतिहास रच दिया। ये फिल्म ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की सच्ची कहानी है। भारत-पाकिस्तान विभाजन में परिवार खोने के बाद भी मिल्खा ने हार नहीं मानी और देश के सबसे तेज़ धावक बने। फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के रोल में अच्छे से बसने के लिए जो ट्रांसफॉर्मेशन किया, वो आज भी मोटिवेशन की मिसाल है। ये Real life based movie हमें सिखाती है कि मेहनत, अनुशासन और हौसले से हम किसी भी मंज़िल तक पहुंच सकते हैं।
Dangal

Dangal भी सिर्फ कुश्ती की कहानी नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने वाली एक बड़ी क्रांति है। आमिर खान की ये फिल्म गीता और बबीता फोगाट की असल ज़िन्दगी पर बनी है, जिनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने उन्हें बेटों की तरह पाला और दुनिया को दिखा दिया कि बेटियाँ भी अखाड़े में जीत दिला सकती हैं। फिल्म में बेटियों की कड़ी मेहनत, समाज से लड़ाई और अंततः ओलंपिक मेडल तक का सफर दिखाया गया है। ये Real Life Netflix movie लड़कियों को सिर्फ़ घर तक सीमित समझने वाले समाज को करारा तमाचा है।
Mary Kom

Mary Kom में आपको नज़र आएगा ममता और मुक्केबाज़ी का अद्भुत संगम। एक ऐसी महिला जिसने शादी, माँ बनने और करियर सब कुछ एक साथ कठिनाई से लेकिन काबिलियत के साथ संभाला, और वो भी बॉक्सिंग जैसे कठिन खेल में। ये फिल्म बॉक्सर एमसी मैरी कॉम की ज़िंदगी पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा ने इस रोल में जान डाल दी है, जो ये दिखाता है कि अगर इरादे पक्के हों तो कोई भी रोल ज़िंदगी में निभाया जा सकता है। Real Life Netflix movies की लिस्ट में Mary Kom एक ऐसी फिल्म है जो बताती है कि महिलाओं की ताक़त सिर्फ़ भावनाओं में नहीं, बल्कि पंच में भी होती है।
Pad Man

Pad Man एक ऐसे इंसान की सच्ची कहानी है जिसने एक पिछड़े समाज के बीच रहते हुए भी महिलाओं की मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को समझा और उन्हें सुलझाने के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी। एक ऐसा आदमी जिसने महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी सुविधा के बारे में सोचकर एक मशीन बनायी। लक्ष्मीकांत की भूमिका में अक्षय कुमार ने दिखाया कि कैसे एक इंसान समाज की हँसी उड़ाने के बावजूद, कुछ ऐसा कर जाता है जिससे हज़ारों ज़िंदगियाँ बदल जाती हैं। ये फिल्म हमें बताती है कि Real life based movies सिर्फ़ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि समाज में सोच बदलने का ज़रिया भी हो सकती हैं।
12th Fail

12th Fail उनके लिए है, जो बार बार कोशिश करके, अब हार मान गए हैं। ये फिल्म बताती है कि हार के बाद ही शुरू होती है असली जीत। ये एक छोटे शहर के लड़के की कहानी है जिसने फेल होने के बाद भी हार नहीं मानी। ये फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा की ज़िंदगी पर आधारित है, जिन्होंने गरीबी, असफलता और ताने सब कुछ सहकर UPSC जैसे कठिन परीक्षा में बार बार फेल होने के बाद, अनंत: सफलता पाई। विक्रांत मैस्सी की एक्टिंग और विद्धु विनोद चोपड़ा का निर्देशन इस फिल्म को दिल छू लेने वाला बनाते हैं। ये फिल्म हर उस इंसान के लिए है जो ज़िंदगी में हारकर बैठ गया है। इसे देखिए और खुद से फिर से प्यार करना सीखिए।
Mission Mangal – जब सपने धरती से नहीं, मंगल से जुड़े हों

वैसे तो आप सभी को Mission Mangal के बारे में पता होगा, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद आपको ये पता चलेगा कि भारतीय महिलाओं की ताकत क्या है। इस फिल्म में भारतीय महिला वैज्ञानिकों की असली कहानी है जिन्होंने दुनिया की सबसे सस्ते मंगल मिशन को कामयाब बनाया। फिल्म ISRO की महिला वैज्ञानिकों के संघर्ष, उनकी निजी ज़िंदगी और जुनून को दिखाती है। अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकारों ने इसे दिल से निभाया। इस Real Life Netflix Movie से हमें ये सीख मिलती है कि अगर टीम वर्क और विश्वास हो, तो सितारे भी हमारी पहुंच में होते हैं।
Shershaah

Shershaah कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी है, जिनकी बहादुरी ने कारगिल युद्ध में भारत को विजय दिलाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस रोल को इतनी शिद्दत से निभाया कि हर दर्शक फिल्म के अंत में भावुक हो ही जाता है और साथ ही आपको इस फिल्म को देखकर एक बार फिर अपने देश से प्यार हो जायेगा। साथ ही इस फिल्म से आपको ये भी पता चलेगा कि सच्ची मोहब्बत क्या होती है। एक सैनिक से प्यार करना और उसके जाने के बाद भी उसके साथ रहना, कैसा होता है। ये फिल्म ना सिर्फ़ एक सैनिक की वीरता की कहानी है, बल्कि ये भी सिखाती है कि देशभक्ति में सैनिक नहीं बल्कि परिवार भी बलिदान देता है। रियल लाइफ बेस्ड मूवीज़ में Shershaah एक ऐसी फिल्म है जिसे हर युवा को ज़रूर देखना चाहिए।
Gunjan Saxena

Gunjan Saxena: The Kargil Girl भारत की पहली महिला युद्ध पायलटों में से एक, गुंजन सक्सेना की कहानी है। ये फिल्म दिखाती है कि कैसे एक लड़की, जिसे लड़कों से कम समझा गया, आसमान की ऊंचाइयों को छू गई। जान्हवी कपूर की सादगी और पंकज त्रिपाठी की एक सशक्त पिता की भूमिका इस फिल्म को और भी खास बना देती है। ये Real Life Netflix Movie हमें बताती है कि सपनों की उड़ान कभी भी जेंडर से नहीं रुकती।
Srikanth

Srikanth एक ऐसे इंसान की कहानी है जो देख नहीं सकता था, पर दुनिया को दिखा गया। जन्म से नेत्रहीन श्रीकांत, जिसने MIT जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और फिर एक ऐसी कंपनी बनाई जो दिव्यांगों को रोज़गार देती है। राजकुमार राव ने इस किरदार को इतनी गहराई से निभाया कि फिल्म हर दिल को छू गई। ये फिल्म हमें बताती है कि असली अंधापन आंखों में नहीं, सोच में होता है। रियल लाइफ नेटफ्लिक्स मूवीज़ में Srikanth एक ऐसी कहानी है जो आपकी आत्मा को झकझोर देगी।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।