10 मई को लॉन्च होंगे Realme 11 सीरीज़ के फ़ोन – लीक हुए कुछ मुख्य फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने घोषणा कर दी है कि अपनी नयी नंबर सीरीज़ को वो अगले महीने अपने देश यानि चीन में लॉन्च करने वाली है। Realme 11 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन आने के आसार हैं, जिनमें Realme 11 5G, Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज़ को चीन में 10 मई को लॉन्च किया जायेगा और कंपनी ने खुद ये खबर अपने चीनी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Weibo द्वारा साझा की है।

ये पढ़ें: मई 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in May 2023

Realme 11 5G, Realme 11 Pro और Pro+

Realme 11 5G को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C द्वारा प्रामाणिकता प्राप्त हुई है। इस साइट पर Realme का एक फ़ोन RMX3751 मॉडल नंबर के साथ नज़र आया है, जिसमें 33W फ़ास्ट चार्जिंग होगी। ये स्मार्टफोन 11V/3A आउटपुट वाले VOOC 4.0 चार्जर सपोर्ट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है, लेकिन रिपोर्ट में इसका मॉडल नंबर अलग है। इसमें 5000mAh की बैटरी आने की बात सामने आयी है।

इसके अलावा अन्य दो स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3771 और RMX3741 के साथ देखे गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ये दोनों Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ ने नाम से लॉन्च किये जा सकते हैं। इन तीनों ही स्मार्टफोनों में आपको Android 13 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

ये पढ़ें: iQOO Neo 8 Pro बेंचमार्क स्कोर लीक, फ्लैगशिप फोनों पर भारी होगा ये नया मिड-रेंज फ़ोन

वहीँ कुछ दिन पहले Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर भी देखे गए। इनके मॉडल नंबर RMX3771 और RMX3761 हैं।

Realme 11 सीरीज़

फीचरों की बात करें तो, Realme 11 Pro में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले आ सकती है। इसमें आपको 12GB की रैम और 1TB की मेमोरी देखने को मिल सकती है। फ़ोन में 4,780mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Vivo T2 5G Vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G : 20,000 के बजट में बेहतर कौन ?

इसके अलावा इस सीरीज़ में एक हाई-एन्ड वैरिएंट Realme 11 Pro+ भी लॉन्च होगा और इसमें भी 6.7-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। इसके अलावा इस फ़ोन का एक और मुख्य फीचर, इसका 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

इन तीनों स्मार्टफोनों को कंपनी किन फीचरों के साथ पेश करती है, ये देखना दिलचस्प होगा। इसके लॉन्च होते ही, इसकी पूरी जानकारी के साथ यहीं अपडेट करेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageRealme V5 5G होगा 3 अगस्त को क्वैड कैमरा के साथ लांच, प्रो वरिएन्त भी हो सकता है पेश

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी का अगला स्मार्टफोन सीरीज Realme V5 अगले महीने 3 अगस्त को लॉन्च होना है। यह कंपनी एक नयी सीरीज है जो रिपोर्ट के अनुसार कैमरा केन्द्रित हो सकती है। लॉन्च से पहले Realme V5 स्मार्टफोन की स्पेशिफिकेशन सामने आ रही हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले ही ई-कॉमर्स साइट …

ImageRealme मई में लॉन्च कर रहा है ये दो नए बजट स्मार्टफोन, क्या आप भी तलाश रहे हैं सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन ?

Realme ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो मई 2023 में ही Realme 11 Pro सीरीज़ को पेश करने वाली है। चीन में ये नयी नंबर सीरीज़ 10 मई को लॉन्च की जाएगी और इसमें Realme 11, Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G के आने के आसार हैं। इसके अलावा …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.