Realme 15T भारत में लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में – जानिए प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और खास फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने कन्फर्म कर दिया है कि वो अपना नया Realme 15T भारत में 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस फोन को ₹20,000 से कम के प्राइस सेगमेंट में लाने की तैयारी में है, जिससे इसका मुकाबला सीधे तौर पर Redmi, iQOO और Vivo जैसे ब्रांड्स के मिड-रेंज स्मार्टफोन से होगा।

मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Realme 15T की सबसे बड़ी खासियत होगी, इसकी 7000mAh की बैटरी, जो फोन को काफी लंबा बैकअप दे सकेगी। हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन का वज़न सिर्फ 181 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.79mm है। फोन में फ़ास्ट चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग की भी सुविधा है।

Realme 15T

Realme 15T स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 4000 निट्स की ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में 2160Hz PWM डिमिंग और 10-बिट कलर डेप्थ जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे आंखों पर कम असर पड़े।
डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और मैट फिनिश रियर पैनल होगा। फोन में तीन रंग – Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium आने के आसार हैं।

Realme 15T को कंपनी डुअल 50MP सेंसर के साथ पेश कर सकती है, जिसमें एक रियर और एक फ्रंट होगा। रियर कैमरा में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। साथ ही आप AI Edit Genie, AI Glare Removal, AI Landscaping जैसे कई स्मार्ट फीचर्स के साथ अपनी फोटोज़ को और भी बेहतर बना पाएंगे।

फोन में MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर मिलने की सम्भावना है। साथ ही 6050mm² वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान परफॉर्मेंस को स्टेबल रखेगा। ये फोन Android 15 पर काम करेगा।

ये पढ़ें: ये iPhones और Apple प्रोडक्ट्स होंगे हमेशा के लिए बंद, नयी iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के समय हो सकता है बड़ा ऐलान

Realme 15T Price

Realme 15T के सितम्बर के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतें भी लीक हो गयी हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है, जिनकी कीमतें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:

  • 8GB + 128GB – ₹20,999
  • 8GB + 256GB – ₹22,999
  • 12GB + 256GB – ₹24,999

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

ImageRealme P4 Lite 5G लॉन्च: अब बेहद सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगी

भारत में बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट लगातार दिलचस्प होता जा रहा है, और इसी कड़ी में Realme ने अपना नया फोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसका 4G वर्जन पिछले महीने ही पेश किया गया था, और अब कंपनी ने इसे 5G के साथ अपग्रेड कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products