Realme 5s स्नैपड्रैगन 665 AIE चिपसेट, 48MP क्वैड कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को इंडियन मार्किट में लांच करने के साथ ही कंपनी ने किफायती कीमत के साथ अपने पहले क्वैड कैमरा सेटअप सीरीज Realme 5 के अपग्रेड वर्जन Realme 5s को भी लांच कर दिया है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 665+, 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5,000mAH की बड़ी बैटरी दी गयी है तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर एक नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: Realme X2 Pro स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 50W SuperVOOC चार्ज के साथ लांच

Realme 5s की कीमत और उपलब्धता

फोन को Crystal BLue, Crystal Purple और Crystal Red कलर ऑप्शन में लांच किया है। इसके बेस वरिएन्त यानि 4GB+64GB को 9,999 रुपए तथा टॉप वरिएन्त 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को 10,999 रुपए की कीमत में लांच किया गया है।

Realme 5s के फीचर

सामने की तरफ आपको 78% स्क्रीन टू-बॉडी रेश्यो के साथ 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले वाटर-ड्राप नौच के साथ दी गयी है जिसमे 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में आपको रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस रिकग्निशन की सुविधा भी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Realme XT रिव्यु (समीक्षा): 64MP के साथ मिड-रेंज फोटोग्राफी का “रियल” लेवल

पीछे की तरफ देखे तो यह क्वैड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमे 48MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर के साथ आपको एक 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है। Realme 5s स्नैपड्रैगन 665AIE चिपसेट के साथ आता है। प्रोसेसर के साथ 4GB तक की रैम और 64GB/128GB स्टोरेज भी मिलती है।

Realme ने यहाँ स्प्लैश रेसिस्टेंट के साथ एंड्राइड पाई आधारित Color OS सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है। फोन में पॉवर के लिए 5,000mAH की बड़ी बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Realme 5s की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme 5s
डिस्प्ले 6.5-इंच, 1600x720p गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन665 AIE
रैम 4GBGB
स्टोरेज 64GB/128GB
रियर कैमरा 48MP + 8MP +2MP 2MP
फ्रंट कैमरा 13MP, F2.0
बैटरी 5000mAh; 10W चार्जिंग
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित ColorOS
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5, GPS, माइक्रो USB

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageRealme 5i हुआ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

आज अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को इंडियन मार्किट में लांच करने के साथ ही कंपनी ने किफायती कीमत के साथ अपने पहले क्वैड कैमरा सेटअप सीरीज Realme 5 सीरीज के और मॉडल Realme 5i को भी लांच कर दिया है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 665 AIE, 12MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5,000mAH की …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन

इस साल की दूसरी तिमाही में क्वालकॉम ने अपने स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ स्नैपड्रैगन 665 को भी लांच किया था। उसी के बाद से ही मार्किट में SD665 के साथ आप कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन को देख सकते है। यह चिपसेट साफ़ तौर पर स्नैपड्रैगन 660 का एक अपग्रेड है जिसमे आपको बेहतर परफॉरमेंस देखने …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.