माधव सेठ ने किया Realme 7 सीरीज को टीज़, जल्द हो सकती है इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही इंडिया में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme 7 और Realme 7 Pro को लांच करने वाली है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें डिवाइस के नाम तो शेयर नहीं किये गये है लेकिन #BuildingTheFaster7 के इस्तेमाल से साफ़ हो जाता है की यहाँ पर Realme 7 सीरीज की ही बात की जा रही है।

ट्वीट से साफ़ संकेत मिलते है की Realme 7 और Realme 7 Pro इंडिया में जल्द ही लांच किये जा सकते है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही स्मार्टफोन सितम्बर महीने में लांच किये जा सकते है। यह दोनों फ़ोनों इसी साल की शुरुआत में पेश किये गये Realme 6 और Realme 6 Pro के अपग्रेड वरिएन्त साबित होंगे।

अभी के लिए Realme 7 सीरीज से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे Realme 7 Pro को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स जैसे BIS, WIFi ALliance, Indonesia Telecom, और Indonesia TKDN सर्टिफिकेशन साईट आदि पर लिस्ट देखा जा चूका है। कुछ अफवाहों के अनुसार फोन में आपको 65W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

सितम्बर महीने में कंपनी इंडिया में Realme 7 ही लांच नहीं करेगी। कल सामने आई रिपोर्ट्स के कंपनी  की प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस Realme X7 भी चाइना में लांच की जाएगी। 1 सितम्बर को चीन में Realme X7 और realme X7 Pro को लांच किया जायेगा। सीरीज में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के साथ 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी दिया जायेगा। हो सकता है प्रो या अल्ट्रा वरिएन्त में आपको 125W फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर भी देखने को मिल सकता है।

अगर Realme 7 सीरीज की कीमत की बात करे तो इंडिया में यह डिवाइस 15 से 20 हज़ार से प्राइस सेगमेंट में लांच की जाएगी जिसमे आपको 2 से अधिक रैम और स्टोरेज वरिएत्न देखने को मिल सकते है।

Related Articles

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageRealme Narzo 30 और Realme Buds Air 2 होंगे जल्द लांच, जाने क्या होगा ख़ास

इंडिया में Realme ने अभी हाल ही में अपनी Realme X7 सीरीज को पेश किया था जो इस समय सबसे किफायती कीमत वाली 5G सपोर्टेड सीरीज भी साबित होती है। और अब उम्मीद की जा सकती है की कंपनी Narzo 30 सीरीज और TWS इयरफोन को जल्द ही लांच कर सकती है। रियलमी के सीईओ …

ImageRealme का पहला 5G स्मार्टफोन, Realme X50 ड्यूल-मोड 5G और ड्यूल पंच-होल डिस्प्ले के साथ हो सकता है

हाल ही के दिनों में लगभग सभी ब्रांड 5G-जेन की तरफ अपना रुख कर रहे है उसमे Realme कैसे पीछे रह सकती है? कंपनी ने अपने Realme X50 को पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर टीज़ किया है। Realme के चीन CMO Xu Qi Chade ने यह सुनिश्चित किया है की फ़ोन को जल्द ही …

ImageRealme 7i जल्द हो सकता है इंडिया में लांच, माधव सेठ ने ट्विटर पर किया टीज़

Realme इंडिया और यूरोप के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिससे ऐसे संकेत मिल रहे है की Realme 7i जल्द ही इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। भारतीय बाज़ार में Realme Narzo 20 सीरीज और Realme 7 सीरीज को हाल ही में पेश किया है। Guys, …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

Discuss

Be the first to leave a comment.