Realme Buds Wireless Pro ANC रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने अपने iOT लांच इवेंट के तहत इंडियन मार्किट में Buds Air Pro और Buds Wireless Pro दो ऑडियो प्रोडक्ट लांच किये थे। Realme Buds Air Pro में आपको TWS स्टाइल एक्सपीरियंस मिलता है जबकि Wireless Pro नैकबैंड इयरफोन है जिसमे आपको किफायती कीमत में बेहतर ऑडियो क्वालिटी देने पर जोर दिया गया है।

इस लेटेस्ट इयरफोन में आपको Sony का लेटेस्ट Hi-res LDAC codec, ANC सपोर्ट के साथ लम्बा बैटरी बैकअप भी देखने को मिलता है। हमने इस इयरफ़ोनों को काफी दिन इस्तेमाल किया है तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस Realme Buds Wireless Pro के रिव्यु पर:

Realme Buds Wireless Pro रिव्यु: स्पेसिफिकेशन

प्रोडक्ट Realme Buds Wireless Pro
ड्राईवर 13.6mm bass boost driver
नॉइज़ कैंसलेशन Realme S1 चिप
कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 5.0, LDAC, AAC, SBC; 10m रेंज
वाटर रेजिस्टेंस IPX4
बैटरी 160mAh, 22 घंटे ऑडियो प्लेबैक, ANC के साथ 16 घंटे; USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
वजन 33 ग्राम
कलर Party Yellow, Disco Green
कीमत 3,499 रुपए

Realme Buds Wireless Pro रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • इयरफोन
  • 6x इयरटिप्स
  • टाइप C केबल
  • यूजर मैन्युअल

Realme Buds Wireless Pro रिव्यु: डिजाईन

रियलमी ने इस नैकबैंड स्टाइल बड्स को येलो और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है जो युवा वर्ग को काफी पंसद आ सकते है। हमको निजी रूप से सिंपल ब्लैक कलर ज्यादा पसंद आता है लेकिन यह व्यक्तिगत पसंद पर भी निर्भर करता है क्योकि मेरे दोस्त को डिवाइस का येलो कलर बेहतर लगता है।

नैकबैंड रबर मटेरियल से बना है जो वजन में काफी हल्का कहा जा सकता है। डिवाइस का डिजाईन भी बेहतर है जिसके साथ आसानी से इसकी लेफ्ट और राईट साइड का पता लगाया जा सकता है। बैंड पर बटन भी काफी अच्छे लगते है और आप अपनी ऊँगली की मदद से बटन पहचान करके उनका इस्तेमाल कर सकते है।

दोनों ही बड्स कान में आसानी से फिट होने के बाद लम्बे इस्तेमाल में भी सहायक है। वैसे बड्स उतनी टाइट फिटिंग नहीं देते है ताकि बाहरी ऑडियो जरा भी सुनाई ना दे लेकिन वर्कआउट में इस्तेमाल के समय आपको कोई भी परेशानी नहीं होती है। हमने बड्स को काफी लम्बे समय इस्तेमाल किया है और हमको कोई भी दिक्कत नहीं होती है यानि की आप आसानी से इयरफ़ोनों के साथ म्यूजिक सेशन को एन्जॉय कर सकते है।

बड्स आपको मैग्नेटिक बैक के साथ मिलते है तो जब बड्स इस्तेमाल में ना हो तो ये एक दुसरे से चिपक जाते है और ऑटोमेटिकली ऑफ भी हो जाते है। Realme Buds Wireless Pro को पेअर मोड में सेट करने के लिए आपको दोनों बड्स को अलग करके मल्टी-पर्पस बल्ट को 3 सेकंड तक दबाये रखना है।

Realme Buds Wireless Pro रिव्यु: वर्डिक्ट

रियलमी बड्स वायरलेस प्रो में आपको सभी बेसिक दिए गये है जो इस प्राइस के हिसाब से काफी अच्छा ऑडियो आउटपुट भी देते है। आप इनको आसानी से लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते है, प्राइस के हिसाब से बैटरी बैकअप भी अच्छा मिलता है। संतोषजनक कॉल एक्सपीरियंस के साथ ये बड्स आपको इस कीमत में बेस्ट बड्स में से एक कहे जा सकते है।

खूबियाँ

  • ऑडियो क्वालिटी और LDAC सपोर्ट
  • शानदार बैटरी लाइफ
  • आकर्षक डिजाईन

कमियाँ

  • ANC उतना बेहतर ना होना

 

 

 

 

 

 

Related Articles

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageRealme Buds Wireless 2 रिव्यु: 3,000 रुपए से कम कीमत में बेस्ट इयरफोन?

इस साल की शुरुआत से ही मार्किट में एक से बढ़ कर एक ऑडियो प्रोडक्ट लांच किये जा रहे है जिनमें सबसे ख़ास होते है इयरफोन और इयरबड्स। काफी लोग इसी उलझन में रहते है की इयरफोन बेहतर रहेंगे या इयरबड्स क्योकि ये बात निजी पसंद पर काफी निर्भर करती है। अगर आपका बजट सीमित …

ImageRealme Buds Wireless रिव्यु: कूल डिजाईन, गुड ऑडियो आउटपुट

आज के समय में बजट सेगमेंट में आपको वायरलेस इयरफोन के काफी ऑप्शन देखने को मिलते है। इसमें सबसे बड़ी जरूरत होती है बेहतरीन साउंड क्वालिटी और अच्छी फिटिंग चाहिए होती है और अगर ये दोनों ही चीज़े ना मिले तो इयरफोन का क्या फायदा। (Realme Buds Wireless Review Read in English) अन्य ब्रांड की …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageRealme Watch Pro 2, Buds Wireless 2 के साथ और भी कई प्रोडक्ट्स हुए आज इंडिया में लांच, जाने क्या है इनमें ख़ास

Realme ने आज भारतीय बाज़ार में वाच और इयरफोन एक्सेसरीज को लांच किया है। इवेंट का मुख्य आकर्षण Realme Watch 2 Pro और Realme Buds Wireless 2 साबित होते है। वाच में आपको ब्लड ऑक्सीजन, रियल टाइम हार्ट रेट मोनिटर, 90 स्पोर्ट्स मोड, ड्यूल सॅटॅलाइट GPS सपोर्ट और 14 दिन का बैटरी बैकअप देखने को …

Discuss

Be the first to leave a comment.